Wednesday, March 27, 2024
More

    MSC Full Form क्या है? जानिए Msc से जुड़ी पूरी जानकारी

    About MSC Full Form: आपने कई बार किसी फॉर्म अथवा किताब पर MSC का नाम पड़ा होगा, कई बार किसी कॉलेज में एम.एस.सी का जिक्र होते सुना होगा या अपने किसी दोस्त एवं रिश्तेदार के मुँह से सुनने में आया होगा कि वे एमएससी कर रहे हैं तो आखिर ये msc है क्या? हो सकता है शायद आप इसके बारे में जानते हों पर क्या आप इसका फुल फॉर्म जानते हैं या आपको इसके विषय में सटीक जानकारी है? अगर नहीं तो चलिए आज आपको MSC की पूरी details देते हैं।

     

    एम.एस.सी का फुल फॉर्म | Full Form of MSC

    दोस्तों एम.एस.सी एक कोर्स है पर किसी भी कोर्स की जानकारी लेने से पहले आपको उस कोर्स का Full Form पता होना चाहिए। इसलिए MSC की जानकारी आगे देने से पहले आपको बता दें कि MSC का FULL FORM होता है Master of Science (मास्टर ऑफ़ साइंस)।

     MSC Full Form = Master of Science

     

    हिंदी में एम.एस.सी का मतलब | MSC Full Form in Hindi

    ऐसे कई students होते हैं जिनको MSC का Full Form अंग्रेजी में तो मालूम होता है किन्तु हिंदी में एम.एस.सी का क्या मतलब है इस विषय में उनको जानकारी नहीं होती है। तो आपको बता दें Msc को हिंदी में विज्ञान निष्णात कहते हैं।

     MSC Full Form in Hindi = विज्ञान निष्णात

     

    एम.एस.सी क्या है | What is MSC

    एम.एस.सी एक Post Graduate degree (परास्नातक उपाधि) है जो विज्ञान के विषय में की जाती है। इसे आप विज्ञान में स्नातकोत्तर भी कह सकते हैं। इस कोर्स में Students को भौतिकी, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, जीवन विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी और इसी प्रकार के विषयों में विशेषज्ञता प्रदान की जाती है।

    दूसरे शब्दों में बोलें तो MSC विज्ञान से सम्बंधित 2 वर्ष का कोर्स होता है जिसमें विज्ञान से Related अनेक विषय होते हैं। इनमें से जिस विषय में विधार्थी को रूचि होती है वह उस विषय का चुनाव करके उसमें अपना भविष्य बना सकता है।

     

    एम.एस.सी कोर्स करने के लिए योग्यता | Eligibility criteria to apply for MSC

    एमएससी (MSC) कोर्स को हर कोई नहीं कर सकता है जिसके पास MSC करने की योग्यता होती है केवल वही विद्यार्थी MSC कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अब हम आपको बताते हैं कि एमएससी (MSC) करने के लिए आपके पास किस प्रकार की योग्यता का होना जरूरी है।

    1. MSC करने वाले अभ्यर्थी के पास BSC (Bachelor Of Science) या विज्ञान से सम्बंधित किसी भी स्नातक डिग्री का होना अनिवार्य है।

    पढ़िए: BSC का Full Form और बी.एस.सी कोर्स की पूरी जानकारी

    2. MSC करने के लिए अभ्यर्थी के स्नातक में 55% अंक या इससे ज्यादा होना आवश्यक है।

    3. MSC पूर्ण करने के लिए आपको Entrance Exam पास करना जरुरी है। हालाँकि कई ऐसी university भी होती है जो Entrance Exam लिए बगैर भी MSC में दाखिला दे देती हैं।

     

    एम.एस.सी के लिए प्रवेश परीक्षा। Entrance Exams for MSC

    दोस्तों जैसा की ऊपर बताया गया एमएससी करने के लिए कई कॉलेज प्रवेश परीक्षा लेते हैं। हलाकि कई विश्वविधयालय ऐसे भी हैं जो सिर्फ आपके स्नातक के अंक पर आपको दाखिला दे देते हैं परन्तु ज्यादातर अच्छे कॉलेज ऐसा नहीं करते। तो चलिए अब आपको कुछ परीक्षाओं के नाम बताते हैं जिन्हे उत्तीर्ण करने पर आपको भारत की प्रतिषिष्ट विश्वविद्यायलों से एमएससी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

    1. IIT JAM – इसका (JAM) का फुल फॉर्म है Joint Admission Test यह प्रवेश परीक्षा IIT द्वारा conduct की जाती है जिसके उत्तीर्ण करने पर आप भारत के किसी भी IIT और NIT जैसे कॉलेजों से एमएससी कर सकते हैं।

    2. JNUEE – प्रसिद्ध जवाहर लाल नेहरू विश्वविधायलय से एमएससी करने के लिए आप इस एग्जाम का फॉर्म भरें।

    3. BHU PET – बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट करने के लिए आप इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।

    4. IPU CET – दिल्ली की जानी मानी इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में एमएससी के लिए अप्लाई करना हो तो Indraprastha University Common Entrance Test (IPU CET) का फॉर्म भरें।

    6. TISSNET – यह प्रवेश परीक्षा मुंबई के Tata Institute of Social Sciences द्वारा आयोजित की जाती है। अगर आप यहाँ से एमएससी करने के इक्षुक हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

     

    एम.एस.सी के विषय | Subjects For MSC

    एमएससी में कई विषय होते हैं जिसमें से आपको अपने पसंदीदा विषय का चुनाव करना होता है। अपने पसंदीदा विषय का चुनाव करने के बाद आपको दो साल तक इसी से जुड़ा अध्ययन करना होता है। इसलिए विषय का चुनाव ध्यान से करना जरूरी है। तो आखिर MSC के लिए कौन कौन से विषय होते हैं आइये जानते हैं MSC के विषयों के नाम।

    • Physics
    • Mathematics
    • Biotechnology
    • Chemistry
    • Microbiology
    • Biochemistry
    • Geology
    • Botany
    • Zoology
    • Corporate communication
    • Information Technology
    • Computer Science
    • Molecular Biology
    • Earth Sciences
    • Engineering Management
    • Chemical Technology
    • Pharmaceutical Operations & Management

    इन सभी विषयों के अलावा भी कई विषय हैं जिनका आप चुनाव कर सकते हैं। यह विश्वविधयालय पर निर्भर करता की उनमें एमएससी के लिए कौन कौन से विषय पर अध्यन किया जा सकता है। अतः आपके लिए यह आवश्यक है की आप कॉलेज में अप्लाई करने से पहले यह पता कर लें की उनमें msc करने के लिए आपके पसंद का विषय उपलब्ध है या नहीं।

     

    एम.एस.सी के अच्छे कॉलेज के नाम | Best Colleges of MSC in India

    किसी भी कोर्स को अच्छे से करने के लिए प्रसिद्ध कॉलेज एवं मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी का भी महत्पूर्ण प्रभाव पड़ता है। यदि आप भारत के चर्चित कॉलेजों से MSC करना चाहते हैं तो हम आपको नीचे भारत के अच्छे कॉलेजों के नाम बताने वाले हैं जिनके माध्यम से आप MSC कर सकते हैं।

    • IIT : Indian Institute of technology
    • NIT : National Institute of technology
    • JNU : Jawaharlal nehru university
    • TISS : Tata Institute of Social Sciences
    • Loyola College – Chennai
    • DAVV : Devi Ahilya Vishwavidyalaya
    • St. Xavier College – Kolkata
    • Mount Carmel College – Bangalore
    • Presidency College – Chennai
    • Fergusson College – Pune
    • Christ College – Bangalore
    • St. Joseph College – Bangalore
    • St. Ann’s College for Women – Hyderabad
    • St. Stephens College – Delhi
    • Madras Christian College – Chennai

     

    एम.एस.सी के पश्चात जॉब का स्वरुप | Job After MSC

    दोस्तों वर्तमान समय में MSC करने वालों के लिए जॉब में अधिक स्कोप है अर्थात यदि आपके पास MSC की डिग्री है तो आप कई क्षेत्रों में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ जाने माने क्षेत्र जिनमें आप एमएससी के बाद नौकरी पा सकते हैं उनकी सूची हमने नीचे दी हुई है।

    • Marine Geologist
    • Science Advisor
    • Chemist
    • Plant Biochemist
    • University Lecturer
    • Geneticist
    • Biology Researcher
    • Clinical Research Specialist
    • Teacher in Educational Institutes
    • Lab Assistant
    • Geological Survey Departments
    • Industrial Laboratories
    • Testing laboratories

     

    एम.एस.सी करने के फायदे | Advantages of doing MSC

    1. एमएससी करने के बाद आप किसी भी Agriculture Industry में जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

    2. यदि आपको शिक्षण कार्य पसंद है तो आप NET अथवा SET Exam देकर एक शिक्षक बन सकते हैं।

    3. Oil Industry में MSC करने के पश्चात नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

    4. Research Firms में जाना कहते हैं तो msc आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

    5. UPSC, CBI, CID जैसी सरकारी नौकरी के भी आप Msc के बाद आवेदन कर सकते हैं।

    6. Pharmaceuticals और Biotechnology Industry में जाने के लिए Msc अच्छा option है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में एम.एस.सी के फुल फॉर्म | MSC Full Form in various sectors

    शिक्षा के क्षेत्र में एमएससी का फुल फॉर्म क्या है यह तो आपने ऊपर देख लिया। आइए अब अन्य क्षेत्रों में एमएससी का Full Form क्या होता है यह भी जान लेते हैं।

     

    1. परिवहन में एमएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of MSC in transportation

    परिवहन के क्षेत्र में एमएससी का फुल फॉर्म मैकेनिकल स्पीड कण्ट्रोल होता है।

    MSC = Mechanical Speed Control

     

    2. फौज में एमएससी का फुल फॉर्म | What is MSC Full form in military

    फौज की चिकित्सा सेवाओं में एमएससी का फुल फॉर्म मेडिकल सर्विस कॉर्प्स होता है।

    MSC = Medical Service Corps

     

    3. शैक्षिक संस्था में एमएससी का फुल फॉर्म | What is MSC Full form in academic studies

    विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में देखा जाता है कि एमएससी का फुल फॉर्म मरीन साइंस कंसोर्टियम है।

    MSC = Marine Science Consortium

     

    4. जीवविज्ञान में एमएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of MSC in biology

    जीवविज्ञान के विषय में एमएससी का फुल फॉर्म मेसेंसिमल स्टीम सेल होता है।

    MSC = Mesenchymal Stem Cell

     

    5. मलेशिया देश में तकनीक में एमएससी का फुल फॉर्म | What is MSC Full form in malasia in technology

    मलेशिया देश में तकनीक के क्षेत्र में एमएससी का फुल फॉर्म मल्टीमीडिया सुपर कॉरिडोर है।

    MSC = Multimedia Super Corridor

     

    6. टेक्सस के विश्विद्यालयों में एमएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of MSC in universities of texas

    अमेरिका के टेक्सस प्रान्त के विश्विद्यालयों में एमएससी का फुल फॉर्म मेमोरियल स्टूडेंट सेंटर है।

    MSC = Memorial Student Center

     

    7. कंपनियों में एमएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of MSC in companies

    कंपनियों और फर्म की बात की जाए तो एमएससी का फुल फॉर्म मेडिटरेनीयन शिपिंग कंपनी होता है।

    MSC = Mediterranean Shipping Company

     

    8. अमरीकी एयर फाॅर्स में एमएससी का फुल फॉर्म | What is MSC Full form in american air force

    अमरीकी एयर फाॅर्स की बात की जाए तो यहाँ एमएससी का फुल फॉर्म मिशन सपोर्ट सेंटर है।

    MSC = Mission Support Center

     

    तो दोस्तों ये थी Msc Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप MSC के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article