Friday, April 19, 2024
More

    What is AMC Full Form – एएमसी (AMC) की पूरी जानकारी

    About AMC Full Form: ए.एम.सी एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में अधिकतर लोग जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। दरअसल जब भी बाजार से किसी मूल्यवान वस्तु को क्रय किया जाता है तो विक्रेता द्वारा AMC सेवा प्रदान की जाती है।

    अब आखिर AMC होता क्या है या फिर क्रय की गई वस्तु से इसका क्या ताल्लुक है। यदि आपके मन में भी ऐसे ख्याल आ रहे हैं तो फिर देर किए बगैर चलिए आपको इस पोस्ट में AMC के बारे में विस्तार से बताते हैं।

     

    ए.एम.सी का पूर्ण प्रपत्र | Full form of AMC

    किसी भी विषय का ज्ञान लेने से पहले उसका पूर्ण रूप ज्ञात कर लेना चाहिए। तो AMC के बारे में विस्तार से जानने से पहले आपको इसके फुल फॉर्म से रूबरू करा ही देते हैं। बता दें कि AMC का पूर्ण प्रपत्र एनुअल मेंटेनेंस चार्जेज होता है।

    AMC Full Form = Annual Maintenance Charges

     

    हिंदी में एएमसी का मतलब | AMC Full Form in Hindi

    अंग्रेजी में AMC का फुल फॉर्म जान लेना के बाद अभी आपको इसका हिंदी अर्थ जानना बाकी है। तो एएमसी के संबंध में आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए बात दें कि हिंदी में ए.एम.सी का मतलब वार्षिक रखरखाव शुल्क होता है।

     AMC Full Form in Hindi = वार्षिक रखरखाव शुल्क

     

    एएमसी क्या होता है। What is AMC

    प्रतिस्पर्धा के दौर में कंपनियों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की सेवाएं दी जाती हैं उन्हीं सेवाओं में से एक सेवा का रूप AMC है। बता दें कि AMC एक प्रकार का Warranty कार्ड होता है जो खरीदे गए प्रोडक्ट पर निर्माताओं द्वारा दिया जाता है।

    अधिक विस्तार से समझने के लिए बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक या अन्य किसी मूल्यवान वस्तु के वार्षिक रखरखाब के लिए क्रेता को एक प्रकार का कार्ड दिया जाता है जिसको AMC के तौर में जाना जाता है। दरअसल AMC कंपनी व वितरणकर्ता के द्वारा बिक्री के बाद दिए गए सामान का वार्षिक रखरखाव शुल्क होता है। हालाँकि अलग-अलग कंपनी के अनुसार AMC की सेवा निशुल्क व शुल्क सहित हो सकती है।

    AMC के तहत दिए गए उपकरण पर एक समय सीमा निर्धारित की जाती है। आपके लिए बता दें कि AMC की अवधि 1 से 3 वर्ष तक की हो सकती है। जैसे कि ग्राहक ने किसी भी प्रकार का उपकरण खरीदा है एवं खरीद गए उपकरण पर निर्माता ने एक वर्ष की AMC सेवा दी है तो एक साल के अंदर उपकरण में किसी भी प्रकार की खराबी आती है तो इसके लिए कंपनी या निर्माता जिम्मेदार होगा एवं ग्राहक के लिए उपकरण को ठीक करके देना होगा या फिर उसको चेंज करके देना होगा।

     

    ए.एम.सी के अंतर्गत आने वाले उपकरण | Devices covered by AMC

    ए.एम.सी के बारे में इतना कुछ जानने के बाद मन में पहला सवाल यह आता है कि यह कौन कौनसे उपकरणों के साथ आता है। तो आपको बता दें कि आपको एनुअल मेंटेनेंस चार्जेज मशीनरी, विधुत उपकरण, एलेक्ट्रॉनिक गैजेट व ऑटोमोबाइल उपकरणों के साथ देखने को मिलता है। उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ उपकरणों के नाम दिए हैं।

    • रेफ्रिजरेटर
    • कंप्यूटर
    • लेपटॉप
    • मोबाइल
    • टेलीविजन
    • रोबोट
    • इन्वर्टर
    • मशीन
    • रेगुलेटर

    इसके अलावा ऐ.सी, एलईडी लैम्प, मिक्सर, वाशिंग मशीन, आयरन, कूलर, पंखा आदि इलेक्ट्रॉनिक व बिजली के उपकरण AMC के तहत आते हैं।

     

    ए.एम.सी के ग्राहकों को लाभ | Benefits to AMC customers

    यदि आपने कभी इलेक्ट्रॉनिक या बिजली से सम्बंधित किसी भी प्रकार का महंगा उपकरण लिया है तो आप AMC के लाभों से परिचित होंगें। लेकिन यदि आप AMC के फायदों से अनजान हैं तो अब हम आपको AMC के लाभों से परिचित कराने वाले हैं।

    • ग्राहक को लाये गए उपकरण में होने वाली खराबी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है।
    • AMC कार्ड में संबधित वस्तु के रखरखाब व उपयोग की जानकारी दी गई होती है।
    • एएमसी की अवधि में यदि उपकरण के किसी हिस्से को बदला जाता है तो उसका शुल्क नहीं लगता है।

     

    कंपनी के लिए ए.एम.सी के लाभ | Benefits of AMC for the Company

    • कंपनी AMC के जरिये ग्राहकों में उपकरण के प्रति विश्वास उत्पन्न करती है।
    • उपकरण को बेचने में तरलता आती है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में ए.एम.सी के फुल फॉर्म | AMC Full Form in Various Sectors

    व्यवसाय सेवा की श्रेणी में AMC के फुल फॉर्म से वाकिफ होने के बाद आपको बता दें कि अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक AMC के कई तरह के फुल फॉर्म होते हैं। इसलिए अब हम आपको विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किये जाने वाले AMC के दूसरे फुल फॉर्म के बारे में बताने वाले हैं।

     

    1. चिकित्सा में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC in Medical

    एएमसी के कई फुल फॉर्म आपने जान लिए हैं पर याद रखिए चिकित्सा के क्षेत्र में इसका अर्थ बाकी सभी क्षेत्रों से अलग होता है। यहाँ इसका मतलब एनिमाल मेडिकल सेंटर होता है।

    AMC = Animal Medical Center

     

    2. एकाउंटिंग में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC Full Form in Accounting

    एकाउंटिंग करते समय किसी ने ए.एम.सी बोला और आप दुविधा में पड़ गए होंगे कि ये क्या है? तो जान लीजिये Amc का मतलब एकाउंटिंग में आल मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट से है।

    AMC Full Form = All Manufacturing Costs

     

    3. परिवहन में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC in Transportation

    परवहन के संदर्भ में एएमसी का जिक्र हो रहा है तो इस क्षेत्र में इसका मतलब एयर मोबिलिटी कमांड होता है।

    AMC Full Form = Air Mobility Command

     

    4. मीडिया में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of AMC in Media

    मीडिया एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पर टेक्निकल अथवा नॉन टेक्निकल टर्म सुनने में आते रहते हैं। तो यदि आपको Amc सुनाई दे तो समझ लीजिये कि अमेरिकन मल्टी सिनेमा के बारे में कहा जा रहा है।

    AMC Full Form = American Multi Cinema

     

    5. नासा में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC in Nasa

    कोई भी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आपको AMC से जुडी बात सुनने में आ सकती है याद रखिये यहाँ इसका तात्पर्य एक्टिव मिशन कण्ट्रोल से है।

    AMC Full Form = Active Mission Control

     

    6. गणित में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC Full Form in Maths

    गणित एक ऐसा विषय है जिसमें हमेशा कुछ नया पढ़ने में आता है। अतः यह गणित में भी आपको amc शब्द देखने को मिलेगा जिसे यहाँ अमेरिकन मैथमेटिक्स कम्पीटीशन्स के तौर पर जाना जाता है।

    AMC Full Form = American Mathematics Competitions

     

    7. सरकारी विभाग में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC in Government Department

    सरकारी संस्था में अगर डाटा को लेकर काम चल रहा है तो यहाँ ए.एम.सी का पूर्ण प्रपत्र निश्चित ही एक्वीजीशन मेथड कोड हो सकता है।

    AMC Full Form = Acquisition Method Code

     

    8. सॉफ्टवेयर में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of AMC in Software

    सॉफ्टवेयर की फिल्ड में यदि आप एएमसी शब्द से परिचित होना चाहते हैं तो बता दें यहाँ इसका पूर्ण रूप अडाप्टिव मॉडुलेशन एंड कोडिंग होता है।

    AMC Full Form = Adaptive Modulation and Coding

     

    9. कला में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC in Arts

    कला क्षेत्र में कोई AMC कह रहा है तो समझ लेना चाहिए कि आर्ट मोंक कंस्ट्रक्शन के विषय में बात कर रहे हैं।

    AMC Full Form = Art Monk Construction

     

    10. शेयर मार्केट में ए.एम.सी का फुल फॉर्म | What is AMC Full Form in Share Market

    शेयर मार्केट का क्रेज दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। अब पहले से ज्यादा लोग इसमें निवेश करने लगे हैं। अगर आप भी शेयर मार्किट में पैसे लगते हैं तो जान लीजिये यहाँ Amc मतलब एसेट मैनेजमेंट कंपनी है।

    AMC Full Form = Asset Management Company

     

    तो दोस्तों ये थी AMC Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप AMC का full form अच्छे से जान गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article