Saturday, April 20, 2024
More

    USA क्या है – जानिए USA का Full Form और इससे जुड़ी रोचक जानकारी

    About USA Full Form: अर्थशास्त्र, राजनीति, इतिहास जैसे विषयों के आलावा समाचार पत्रों, टेलीविजन पर आपने USA शब्द अवश्य सुना होगा। हालाँकि कई लोग Usa को स्टैचू ऑफ लिबर्टी की वजह से भी जानते हैं। यू.एस.ए एक चर्चित नाम है इसलिए कई व्यक्तियों के मन में Usa के विषय में जानने के लिए जिज्ञासा बनी रहती है।

    देखा जाता है कि तमाम जगह USA शब्द सुनने के बाद भी बहुतों को इसका फुल फॉर्म नहीं पता होता है। इसके अलावा लोग यू.एस.ए के विषय में जानकारी भी एकत्रित करना चाहते हैं। तो चलिए आज अपने इस लेख में हम आपको USA के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं।

     

    यू.एस.ए का फुल फॉर्म | USA Full Form

    दोस्तों ज्यादातर जगह संक्षिप्त में ही USA का उच्चारण किया जाता है इसलिए कई लोग USA को ही पूर्ण नाम समझ लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि USA का फुल फॉर्म यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका होता है।

     USA Full Form = United States of America

     

    हिंदी में USA का मतलब | USA Full Form in Hindi

    यू.एस.ए का अंग्रेजी में पूर्ण प्रपत्र जान लेने के बाद चलिए अब इसका हिंदी नाम भी जान लेते हैं। तो आपको बता दें कि भारत में ज्यादातर लोग हिंदी में USA को संयुक्त राज्य अमेरिका कहते हैं।

     USA Full Form In Hindi = संयुक्त राज्य अमेरिका

     

    यू.एस.ए क्या है | What is USA

    महाशक्ति के रूप में विख्यात United States of America उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक विकसित देश है। तकनीकी क्षेत्र, अर्थव्यवस्था और जीडीपी के मामले में दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ने वाले इस देश को United States के नाम से भी जाना जाता है।

    दुनिया में जनसंख्या के मामले में तीसरे नंबर पर आने वाला देश USA आयत मामले में पहला और निर्यात में दूसरे स्थान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका 50 राज्य, पाँच स्वशासित क्षेत्र और कई द्वीपों से मिलकर बना है। इसकी राजधानी Washington DC है।

    यू.एस.ए की मुद्रा:

    हम सभी जानते हैं कि सभी देशों की मुद्रा अलग-अलग होती है। इसलिए आपको बता दें कि अमरीका की मुद्रा डॉलर में होती है।

     

    यूएसए का नाम अमेरिका कैसे पड़ा | How USA got its name America

    दोस्तों ऐसा शायद ही कोई देश होगा जिसके नाम की कहानी ना हो अर्थात किसी देश की उत्पत्ति हो या उसका नामकरण हो कोई न कोई वजह जरूर होती है। इसलिए आपको बता दें कि इटली के खोजकर्ता अमेरिगो वेस्पुची के नाम पर रखा गया था हालाँकि इसका नामकरण 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस की अमेरिका की पहली यात्रा के पश्चात किया गया था। इसके अतरिक्त Thomas Pen ने USA का नाम United States of America रखने का सुझाव दिया था जिसको 4 जुलाई 1776 में घोषणा पत्र पर आधिकारिक रूप से प्रयुक्त किया था।

     

    यू.एस.ए से सम्बंधित महत्पूर्ण तथ्य | Important Facts about USA

    1. अमरीका का सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क है।

    2. यू.एस.ए का क्षेत्रफल 98 लाख वर्ग किलोमीटर है।

    3. संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व बैंक का संस्थापक देश है।

    4. USA की 80 प्रतिशत जनसंख्या शहरों में और 20 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामों में निवास करती है।

    5. यूएसए की नागरिकता USA में 5 वर्ष रहकर प्राप्त की जा सकती है जबकि वहाँ के निवासी से शादी करने के बाद 3 वर्ष में Usa की नागरिकता प्राप्त की जा सकती है।

    6. अमरीका की वास्तविक राष्ट्रीय भाषा अमेरिकी अंग्रेजी है। इसके आलावा भारत की तरह ही अमेरिका के सभी राज्यों की भाषा भिन्न है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 350 भाषाएँ बोली जाती हैं।

    7. विश्व के सभी देशों में यू.एस.ए जलवायु विविधता के मामले में 17वां स्थान है।

    8. क्षेत्रफल के संदर्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका, विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में यू.एस.ए के फुल फॉर्म | USA Full Form in Various Sectors

    दोस्तों USA यदि आप अलग-अलग क्षेत्रों में सुनते हैं और उसका अर्थ संयुक्त राज्य अमेरिका समझ लेते हैं। तो आज से इस अवधारणा को आपको बदलना पड़ेगा क्योंकि कई ऐसे सेक्टर हैं जहाँ USA का मतलब कुछ और ही होता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि USA का अन्य क्षेत्रों में फुल फॉर्म क्या होता है तो चलिए विभिन्न क्षेत्रों में USA के अलग अलग फुल फॉर्म जानते हैं।

     

    1. कंप्यूटर में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA in Computer

    कंप्यूटर में कई तरह के पार्ट्स होते हैं, इन्ही में से एक है यूएसए। तो जब आपसे किसी कंप्यूटर प्रोडक्ट की बात हो तब Usa का फुल फॉर्म यूएसबी सीरियल एडाप्टर समझना।

    USA = Usb Serial Adapter

     

    2. नासा में यूएसए का फुल फॉर्म | What is the Full Form of USA in Nasa

    नासा एक जाना-माना विज्ञान संगठन है और यहाँ कई चीजों के मतलब बदल जाते हैं। तो नासा के क्षेत्र में USA कोई बोल रहा है तो इसका मतलब अल्ट्रा सिम्प्लिफिएड एक्वीजीशन हो सकता है।

    USA = Ultra Simplified Acquisition

     

    3. कंपनी में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA Full Form in Companies

    दुनियाभर में तमाम कंपनियां हैं और उनमे तमाम तरह की जॉब प्रोफाइल। कंपनी में ऐसी ही एक नौकरी Usa की होती है इसे हम अंग्रेजी में यूजर सपोर्ट एनालिस्ट कहते हैं।

    USA = User Support Analyst

     

    4. अफ्रीका के संघ में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA in Federation of Africa

    अफ्रीका महाद्वीप में कई देश हैं ऐसे में बात यदि संघ की चल रही हो खासकर कि दक्षिण अफ्रीका की तो समझ जाना की Usa से मतलब यूनियन ऑफ साउथ अफ्रीका से है।

    USA = Union of South Africa

     

    5. आयकर में यूएसए का फुल फॉर्म | What is the Full Form of USA in Income Tax

    हर व्यक्ति को सालाना कर (Tax) सरकार को भरना ही पड़ता है तभी सरकार देश चला पाती है। बता दें कि कर में भी Usa जैसा टर्म होता है और इसका तात्पर्य अनलिमिटेड सेविंग्स अलाउंस से है।

    USA = Unlimited Savings Allowance

     

    6. सेना के क्षेत्र में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA Full Form in Army

    सेना में आपको यू.एस.ए सुनाई दे रहा है तो समझ लेना चाहिए कि यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी का जिक्र किया जा रहा है।

    USA = United States Army

     

    7. दूरसंचार के क्षेत्र में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA in Telecommunications

    दूरसंचार का क्षेत्र अब काफी व्यापक हो गया है। इसमें कई नयी चीजें जुड़ चुकी हैं। यहाँ एक शब्दावली जो सुनने को मिल जाती है वो है यूएसए। इसका फुल फॉर्म यहाँ अंडरग्राउंड सर्विस अलर्ट होता है।

    USA = Underground Service Alert

     

    8. विश्वविद्यालय में यूएसए का फुल फॉर्म | What is the Full Form of USA in Universities

    किसी विश्वविद्यालय में यदि आपको यू.एस.ए के बारे में बोला जा रहा है तो याद रखें आपसे यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथर्न अलबामा के विषय में चर्चा की जा रही है।

    USA = University of Southern Alabama

     

    9. गणित में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA Full Form in Maths

    गणित के विषय में या यूं कहे कि विशेषकर ज्योमेट्री में कई ज्यामितीय आकार हमें पढ़ाये जाते हैं और इसमें USA टर्म देखना साधारण है। इसका फुल फॉर्म इधर अनइवन सरफेस आर्गुमेंट होता है।

    USA = Uneven Surface Argument

     

    10. नेटवर्किंग के क्षेत्र में यूएसए का फुल फॉर्म | What is USA in Networking

    नेटवर्किंग में काम करने वाले व्यक्तियों को दिन भर आई.पी के साथ डील करना पड़ता है। इसमें यू.एस.ए सुना जाना अचंभित नहीं है। यहाँ इसका पूर्ण प्रपत्र युनिकास्ट सोर्स एड्रेस होता है।

    USA = Unicast Source Address

     

    तो दोस्तों ये थी Usa Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप USA के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article