Thursday, April 25, 2024
More

    ASI क्या होता है? जानिए ASI का Full Form

    About ASI Full Form: पुलिस डिपार्टमेंट में प्रतिवर्ष अलग अलग विभागों में कई तरह की भर्तियां की जाती हैं। यदि आप भी पुलिस सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो आप ASI का चुनाव कर सकते हैं। ASI बनने से पहले आपको ASI की जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए जिससे कि आप यह सुनिश्चित कर पाएं कि ASI का पद आपके लिए सही है या नहीं। इसलिए दोस्तों आज हम आपको ASI की सटीक व महत्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं जिसकी मदद से आप ASI पद को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं।

     

    ए.एस.आई का पूर्ण प्रपत्र | ASI Full Form

    हम सभी बखूबी जानते हैं कि अपनी सुविधानुसार हम किसी भी वस्तु, स्थान आदि का नाम संक्षिप्त में लेते हैं। इसलिए कई लोंगो को लिए जा रहे संक्षिप्त नाम का पूर्ण रूप पता नहीं होता है। यदि आप भी ASI के पूर्ण नाम से अनजान हैं तो आपको बता दें कि ASI का फुल फॉर्म असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर होता है।

    ASI Full Form = Assistant Sub-Inspector

     

    हिंदी में ASI का मतलब | ASI Full Form in Hindi

    अब आप में से कुछ पाठकों को ASI का अंग्रेजी अर्थ तो पता होता है लेकिन हिंदी में ASI का फुल फॉर्म मालूम नहीं होता है। इसलिए आपको बता दें कि हिंदी में एएसआई का मतलब सहायक उप-निरीक्षक होता है।

    ASI Full Form in Hindi = सहायक उप-निरीक्षक

     

    ए.एस.आई क्या होता है | What is ASI

    एएसआई पुलिस विभाग के अंतर्गत आने वाला अराजपत्रित पुलिस अधिकारी का सम्मानजनक पद होता है। दरअसल एएसआई भारत की पुलिस और अर्धसैनिक सेवाओं में अधिकारी ग्रेड की प्रवेश रैंक होती है। एएसआई एक ऐसा पद है जो पुलिस हेड कांस्टेबल से तो बड़ा होता है लेकिन पुलिस बल के उप-निरीक्षक (SI) से छोटा पद होता है।

    बता दें एएसआई किसी पुलिस थाने या जांच केंद्रों का in-charge अधिकारी होता है। ASI की वर्दी के कंधे पर एक सितारा लगा होता जिसके नीचे लाल और नीले रंग का रिबिन लगा होता है जिसको ASI अधिकारी का प्रतीक चिन्ह कहा जाता है।

    नोट – ASI अधिकारी केंद्र शाषित प्रदेशों को छोड़कर अन्य सभी राज्य सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं।

     

    ए.एस.आई बनने के लिए योग्यता | Eligiblity Criteria for ASI

    1. ASI आवेदक को किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है।

    2. उम्मीदवार की उम्र 20 – 25 होनी चाहिए। बता दें कि SC/ST वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

    3. सामान्य\ओबीसी वर्ग के पुरुष आवेदक की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं SC/ST वर्ग के पुरुष आवेदक की ऊंचाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

    4. सामान्य\ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवर की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर एवं SC/ST वर्ग की महिला उम्मीदवर की ऊंचाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

    5. सामान्य\ओबीसी वर्ग के पुरुष आवेदक की छाती 79 सेंटीमीटर जबकि SC/ST वर्ग के पुरुष आवेदक की छाती 77 सेंटीमीटर होना चाहिए।

    6. उम्मीदार की आँखों की दृष्टि 6\6 होनी चाहिए।

     

    ए.एस.आई कैसे बने | How to become ASI

    दोस्तों ज्यादातर ASI का पद हेड कांस्टेबल की पदोन्नति के बाद ही मिलता है। लेकिन कुछ राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा सीधे ASI की भर्ती परीक्षा निकाली जाती है। अतः यदि आपके राज्य में ए.एस.आई की सीधी भर्ती की जाती है तो परीक्षा पास करके आप डायरेक्ट एएसआई बन सकते हैं नहीं तो हेड कांस्टेबल का पद प्राप्त करने के कुछ साल बाद आप ASI बन सकते हैं।

     

    यह भी पढ़िए: SI कौन होता है? एस.आई का फुल फॉर्म व SI कैसे बनते हैं

     

    ए.एस.आई परीक्षा का स्वरुप | Pattern of ASI Exam

    दोस्तों यदि आपको एएसआई बनाना है तो ASI परीक्षा के 5 चरणों से गुजरना होगा। दरअसल ए.एस.आई परीक्षा का आयोजन लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, साक्षात्कार, प्रमाणपत्र सत्यापन के रूप में किया जाता है

    (i) ASI की लिखित परीक्षा

    ASI की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिन्दी / कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी / सामायिक विषय, मानसिक अभिरुचि / तार्किक, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता विषयों से 400 अंक के 200 प्रश्न पूछ जाते हैं। बता दें कि राज्यों के मुताबिक परीक्षाओं में अंतर पाया जाता है।

     

    (ii) प्रमाणपत्र सत्यापन

    लिखित परीक्षा में पास होने के बाद आवेदक को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

     

    (iii) ए.एस.आई शारीरिक परीक्षा

    ASI शारीरिक परीक्षा में आवेदक से शारीरिक गतिविधियां कराई जाती हैं। बता दें कि पुरुष उम्मीदवार को 25 मिनिट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है जबकि महिला उम्मीदवार को 14 मिनिट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है।

     

    (iv) मेडिकल टेस्ट

    मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार के स्वास्थ का परिक्षण किया जाता है जिसमें आँखों की दृष्टि की भी जाँच की जाती है।

     

    (v) ASI साक्षात्कार

    ऊपर बताई गई सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद आवेदक को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार आवेदक से कई तरह के सवाल अधिकारियों द्वारा पूछे जाते हैं। साक्षात्कार में पास होने के बाद उम्मीदवार को ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने बाद ASI के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है।

     

    अन्य क्षेत्रों में ए.एस.आई के फुल फॉर्म | ASI Full Form in Various Sectors

    यदि आप दूसरे विभाग या क्षेत्र में ASI सुनते हैं तो वहां एएसआई का मतलब कुछ और हो सकता है। दरअसल दूसरे क्षेत्रों में एएसआई का फुल फॉर्म भिन्न होता है। इसलिए अब हम आपको अन्य क्षेत्रों में एएसआई के फुल फॉर्म बताने वाले हैं।

     

    1. पुरातत्व विभाग में एएसआई का फुल फॉर्म | What is ASI in Archaeology

    भारत में सरकार द्वारा शुरू किया गया पुरारतव विभाग है जिसका नाम ASI है। इसका फुल फॉर्म आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया है। यहाँ पर भौतिक अवशेषों के माध्यम से प्राचीन और हाल के मानव अतीत का अध्ययन करते हैं।

    ASI = Archaeological Survey of India

     

    2. सेना में एएसआई का फुल फॉर्म | What is ASI Full Form in Military

    सेना में भी ASI शब्द इस्तेमाल होता है। अगर यहाँ आपको एएसआई सुनने को मिल रहा है तो समझ लेना चाहिए कि एडिशनल स्किल आइडेंटिफायर का जिक्र किया जा रहा है।

    ASI = Additional Skill Identifier

     

    3. विमान में एएसआई का फुल फॉर्म | What is the Full Form of ASI in Aircraft

    विमान में कई तरह के पुर्जे और अन्य चीजें होती हैं इन्ही में से एक है ASI जिसका मतलब यहाँ पर एयर स्पीड इंडिकेटर होता है।

    ASI = Air Speed Indicator

     

    4. मीडिया में एएसआई का फुल फॉर्म | What is ASI in Media

    मीडिया के दायरे बढ़ गए हैं। यह पहले की तरह अखबार तक सीमित नहीं है। बता दें मीडिया में एएसआई का पूर्ण प्रपत्र आर्टिस्टिक स्किन इल्लुसट्रेशंस होता है।

    ASI = Artistic Skin Illustrations

     

    5. नेटवर्किंग में एएसआई का फुल फॉर्म | What is ASI Full Form in Networking

    नेटवर्किंग में ए.एस.आई सुनने में आ रहा हो तो याद रखना इस विषय में इसका अर्थ एडवांस्ड सर्वे इंटरफ़ेस होता है।

    ASI = Advanced Server Interface

     

    6. परिवहन में एएसआई का फुल फॉर्म | What is the Full Form of ASI in Transportation

    परिवहन या यूं कहें कि उड्डयन उद्योग के क्षेत्र में एएसआई शब्द बहुत मायने रखता है। यहाँ इसका फुल फॉर्म एयरक्राफ्ट सिक्योरिटी इंटरनेशनल होता है।

    ASI = Aircraft Security International

     

    7. शरीर क्रिया विज्ञान में एएसआई का फुल फॉर्म | What is ASI in Physiology

    चिकित्सा के क्षेत्र में या ऐसा कहें कि मूल रूप से शरीर क्रिया विज्ञान में यदि आप ASI से परिचय होते हैं तो यहाँ इसका पूरा नाम एडिक्शन सेवरिटी इंडेक्स होता है।

    ASI = Addiction Severity Index

     

    8. टाइपिंग विभाग में एएसआई का फुल फॉर्म | What is ASI Full Form in Typing

    कंप्यूटर में टाइपिंग करते समय भी कई तरह के शार्ट फॉर्म इस्तेमाल कर लिए जाते हैं इन्ही में से एक है Asi जिसका मतलब आटोमेटिक सेमीकोलन इंसर्शन होता है।

    ASI = Automatic Semicolon Insertion

     

    तो दोस्तों ये थी ASI Full Form के बारे में पूरी जानकारी। हम आशा करते हैं की आप ASI के full form से अच्छी तरह वाकिफ हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article