Friday, April 19, 2024
More

    BSC Full Form पता है आपको? पढ़िए BSC कोर्स की पूरी जानकारी

    About BSC Full Form: हायर सेकेंडरी परीक्षा पास करने के बाद जब कॉलेज में एडमिशन लेने की बात आती है तो कई लोग Bsc करने का मन बनाते हैं परन्तु उन्हें बीएससी की ज्यादा जानकारी नहीं होती। इस स्थिति में कई स्टूडेंट्स अपने अभिभावकों व मित्रों से परामर्श लेते हैं पर फिर भी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाती है।

    यदि आप विज्ञान में रूचि रखते हैं एवं BSC करने की सोच रहे हैं तो बीएससी को लेकर यकीनन आपके जहन में कई सवाल होंगे। बता दें इस course को लेकर आपको चिंतित होने की जरा भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज की पोस्ट में हम आपको BSC के बारे में सभी जरूरी जानकारी देने वाले हैं।

     

    बी.एस.सी का पूर्ण प्रपत्र | Full Form of BSC

    किसी भी विषय का यदि आप ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं तो उसकी अन्य जानकारी लेने से पहले संबधित विषय का पूर्ण नाम मालूम होना चाहिए। इसलिए आपको बता दें कि अंग्रेजी में BSC का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ साइंस होता है।

     BSC FULL Form = Bachelor of Science

     

    हिंदी में बी.एस.सी का मतलब | BSC Full Form in Hindi

    दोस्तों कई बार सुनने में आता है कि जब बीएससी के स्टूडेंट्स से हिंदी में Bsc का फुल फॉर्म पूछा जाता है तो वह जवाब देने में असमर्थ रहते हैं। अतः आपको बीएससी का पूर्ण नाम अंग्रेजी सहित हिंदी में भी ज्ञात होना चाहिए। बता दें कि हिंदी में बीएससी का मतलब विज्ञान में स्नातक होता है।

     BSC Full Form In Hindi = विज्ञान में स्नातक

     

    बी.एस.सी क्या है | What is BSC

    बीएससी एक स्नातक कोर्स या पाठ्यक्रम होता है। यह कक्षा 12वीं के बाद विज्ञान के छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय शैक्षणिक डिग्री पाठ्यक्रमों में से एक है। बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की अवधि जिस देश में आप अध्ययन कर रहे हैं, उसके आधार पर डिग्री कोर्स 3 साल से लेकर 5 साल तक का होता है। भारत में यह पाठ्यक्रम आमतौर पर 3 वर्ष का होता है जबकि कई देश जैसे कि अर्जेंटीना में इस पाठ्यक्रम की अवधि 5 वर्ष होती है।

     

    यह भी पढ़िए: MSC का Full Form और एम.एस.सी कोर्स की पूरी जानकारी

     

    बी.एस.सी में प्रवेश लेने की प्रक्रिया | Admission Process For BSC

    बीएससी में आप आसानी से प्रवेश ले सकते हैं। दरअसल बी.एस.सी में एडमिशन के लिए 12वी कक्षा में 50% से 60% अंकों से PCM (Physics, Chemistry, Math) या PCB (Physics, Chemistry, Biology) इन विषयों पास होना अनिवार्य है।

    यदि आप Bsc ऑनर्स या प्रोफ़ेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेरिट के आधार पर या एंट्रेंस परीक्षा देने के बाद प्रवेश मिलता है।

     

    बी.एस.सी के विषय | Subjects For BSC

    BSC के अंतर्गत कई विषय आते हैं जिसमें से आप अपने पसंद के 3 विषयों का चुनाव कर सकते हैं। चलिए आपको बीएससी के अंतर्गत आर वाले कुछ विषयों के बारे में बता देते हैं –

    • Physics
    • Biochemistry
    • Botany
    • Computer Science
    • Biology
    • Electronics
    • Mathematics
    • Environmental Science
    • Chemistry
    • Home Science
    • Zoology

     

    बी.एस.सी में विशेषज्ञता | Specialization in BSC

    Bsc ऑनर्स या प्रोफ़ेशनल कोर्स के अंतर्गत आने वाले विषय वाले विषयों में से आपको किसी एक विषय का चयन करना होता है जिसमें आप अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

    • Bsc Medical Technology
    • Bsc Bioinformatics
    • Bsc Forensic Science
    • Bsc Aquaculture
    • Bsc Electronic
    • Bsc Aviation
    • Bsc Physiotherapy
    • Bsc Nautical Science
    • Bsc Information Technology
    • Bsc Psychology
    • Bsc Computer Science
    • Bsc Dietetics
    • Bsc Nutrition
    • Bsc Bioinformatics
    • Bsc Forestry
    • Bsc Agriculture

     

    बी.एस.सी के पश्चात जॉब का स्वरुप | Job After BSC

    वर्तमान समय में किसी पढ़ाई को करने का मुख्य उद्देश्य नौकरी को प्राप्त करना बन गया है। ऐसे में यदि आप भी Bsc इसलिए कर रहे हैं ताकि आप एक बेहतर जॉब पा सकें। तो चलिए जानते हैं BSC करने के बाद आप कौन कौनसी जॉब को करने के योग्य बन जाते हैं।

    हॉस्पिटल्स, आयल इंडस्ट्री, एजुकेशनल इंस्टीटूट्स, एग्रीकल्चर इंडस्ट्री, फॉरेंसिक लैब, फार्मास्युटिकल्स एंड बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री, हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स आदि तमाम तरह की संस्थानों में BSC के पश्चात नौकरी की जा सकती है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में बी.एस.सी के फुल फॉर्म | BSC Full Form in Various Sectors

    शैक्षिणिक क्षेत्र में तो आप भलीभांति BSC के फुल फॉर्म से अवगत हो गए हैं। लेकिन दोस्तों विभिन्न संस्थानों या क्षेत्रों में BSC का full form भिन्न होता है। इसलिए अब हमको बताने वाले हैं कि अन्य क्षेत्रों में बी.एस.सी के फुल फॉर्म क्या-क्या होते हैं।

     

    1. जीवविज्ञान में बीएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of BSC in Biology

    बायोलॉजी के विषय में BSC का तात्पर्य बायोलॉजिकल साइल क्रस्ट से है। इसे हिंदी में जैविक मिट्टी की परत भी कहते हैं। विस्तार से बताएं तो जैविक मिट्टी की परत (Bsc) रेगिस्तान से लेकर समशीतोष्ण जलवायु तक कई तरह के वातावरण में मिट्टी की सतह पर रहने वाले जीवों का समुदाय है।

    BSC = Biological Soil Crust

     

    2. सेना में बीएससी का फुल फॉर्म | What is BSC Full Form in Military

    सेना में भी बीएससी शब्द का जिक्र अक्सर सुनने को मिल जाएगा। यहाँ इसका मतलब बैटल सिमुलेशन कबाटेंट्स होता है। बैटल सिमुलेशन, जिसे युद्ध अभ्यास, तैयारी अभ्यास या सैन्य अभ्यास के रूप में भी जाना जाता है। यह चालक दल की गति और सटीकता कौशल को सुधारने के लिए आम तौर पर सामना करने वाली संघर्ष स्थितियों के लिए युद्ध क्षमताओं और युद्धाभ्यास का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किए गए थे।

    BSC = Battle Simulation Combatants

     

    3. कंसल्टेंसी में बीएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of BSC in Consultancy

    परामर्श कार्य यानी कि कंसल्टेंसी में भी कई तरह के कार्य होते हैं जिसमे से एक है बिहेवियरल स्पेशलिस्ट कंसलटेंट यानी की बीएससी। इन्हें हिंदी में व्यवहार विशेषज्ञ सलाहकार भी कहा जाता है। ये कंसलटेंट पेशवर रूप से बच्चों, वयस्कों, जानवरों और परिवारों में व्यवहार संबंधी कठिनाइयों के अवलोकन और विश्लेषण में प्रशिक्षित व्यक्ति होते हैं।

    BSC = Behavioral Specialist Consultant

     

    4. कैंसर विज्ञान में बीएससी का फुल फॉर्म | What is BSC Full form in Oncology

    कैंसर से जुड़ी चीजों में बीएससी का पूर्ण प्रपत्र बेस्ट सुप्पोर्टिव केयर होता है जिसे हिंदी में सर्वश्रेष्ठ सहायक देखभाल के रूप में भी जाना जाता है। जानकारी दे दें की कैंसर विज्ञान में Bsc में बिना किसी अन्य कैंसर विरोधी उपचार के उपयुक्त उपशामक देखभाल शामिल होती है।

    BSC = Best Supportive Care

     

    5. समुद्र विज्ञान में बीएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of BSC in Oceanography

    ओसियन साइंस की अगर आप पढाई कर रहे हैं तो यहाँ बीएससी का मतलब बेरिंग स्लोप करंट से है। यह एक नियत दिशा तथा मार्ग से होकर महासागरीय जल के प्रवाहित होने की गति है जो बेरिंग सागर के अलेउतियन बेसिन (Aleutian Basin) में दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर बहती है।

    BSC = Bering Slope Current

     

    6. ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बीएससी का फुल फॉर्म | What is BSC Full Form in Automobiles

    वाहनों या फिर एयरक्राफ्ट की बात अगर हो रही हो तो बीएससी से किसी व्यक्ति का तात्पर्य ब्रेक स्किड कंट्रोलर हो सकता है। यह ब्रेक में इस्तेमाल होने वाली चीज है जो की किसी भी वाहन को ब्रेक लगने के दौरान स्लिप होने से बचाती है।

    BSC = Brake Skid Controller

     

    7. व्यापार में बीएससी का फुल फॉर्म | What is Full form of BSC in Business

    किसी भी व्यापार में ग्राहक ही सबसे महत्पूर्ण होता है। अतः ग्राहकों की संतुष्टि के लिए या उनकी शिकायतें दूर करने के लिए बिज़नेस सपोर्ट सेंटर बनाये जाते हैं। जो उनकी समस्यों को सुनते हैं व उन्हें अपनी टीम की सहायता से दूर करते हैं। अतः व्यापार में बीएससी को बिज़नेस सपोर्ट सेंटर कहते हैं।

    BSC = Business Support Center

     

    8. संचार के क्षेत्र में बीएससी का फुल फॉर्म | What is BSC Full form in Communication

    डाटा ट्रांसमिशन के मामले में बीएससी का पूर्ण प्रपत्र बाई-सिंक्रोनस कम्युनिकेशन होता है। आपको बता दें 2 समकालिक कंप्यूटरों या डिवाइस के बीच प्रेषित डेटा Bi-Synchronous कम्युनिकेशन में आता है। इसमें डेटा के प्रत्येक भाग के बीच सिग्नल भेजे जाते हैं ताकि भेजने वाले कंप्यूटर को पता चले कि प्राप्त करने वाला कंप्यूटर अगले डेटा स्ट्रीम के लिए तैयार है।

    BSC = Bi-Synchronous Communication

     

    तो दोस्तों ये थी BSC Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप BSC के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article