Thursday, April 25, 2024
More

    BPL Full Form क्या है? BPL से जुड़ी पूरी जानकारी लीजिए

    About BPL Full Form: गरीबी वह आर्थिक और सामाजिक वंचना की स्थिति है जिसमें एक व्यक्ति अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूर्ति नहीं कर पाता है। मानव की न्यूनतम आवश्यकताएं पूरी न होने से वह प्रत्येक क्षेत्र में असहाय बन जाता है जो देश की प्रगति में सबसे बड़ा अवरोधक बनता है। यही वजह है कि यदि निर्धनता को दूर नहीं किया जाता है तो लोग निर्धनता की ही पीढ़ी में जन्म लेते हैं और इसी पीढ़ी में मर जाते हैं। चूँकि भारत में व्यापक रूप से निर्धनता देखने को मिलती है। इसलिए गरीबी का स्तर व देश को प्रगतिशील बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा BPL (बी.पी.एल) की सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रदान की गई है।

    यूँ तो BPL एक चर्चित नाम है इसलिए आपने भी कभी न कभी इसका जिक्र अवश्य ही किया होगा अथवा कई लोगों से बी.पी.एल के बारे में सुना होगा। लेकिन BPL का Full Form क्या है, बीपीएल क्या होता है, इसका हिंदी मतलब क्या है ऐसे तमाम तरह के सवाल आपके मन में जरूर आते होंगें। तो BPL से सबंधित आपके सभी सवालों का समाधान आज की इस पोस्ट में मिलने वाला है।

    बी.पी.एल का पूर्ण प्रपत्र | BPL Full Form

    BPL से सम्बंधित अन्य महत्पूर्ण जानकारी जानने से पहले BPL का फुल फॉर्म जानना आवश्यक है। इसलिए आपको बता दें कि BPL का फुल फॉर्म Below Poverty Line (बिलो पावर्टी लाइन) होता है।

     BPL Full Form = Below Poverty Line

     

    हिंदी में बी.पी.एल का मतलब | BPL Full Form in Hindi

    जिस प्रकार अंग्रेजी में BPL के फुल फॉर्म की जानकारी होना जरुरी है उसी प्रकार बीपीएल के हिंदी अर्थ का ज्ञान होना भी आवश्यक है। यदि आप Bpl का हिंदी मतलब नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि हिंदी में बी.पी.एल का मतलब गरीबी रेखा के नीचे होता है।

     BPL Full Form in Hindi = गरीबी रेखा के नीचे

     

    बी.पी.एल क्या होता है | What is BPL

    गरीबी रेखा या यूं कहें कि निर्धनता रेखा वह रेखा है जो प्रति व्यक्ति औसत मासिक व्यय को व्यक्त करती है। साधारण शब्दों में कहा जाये तो दोस्तों आर्थिक संवृद्धि, विकास में तभी परिवर्तित होती है जब निर्धनता का उन्मूलन आरंभ होता है अर्थात लोगों को भूख, वस्त्र, आवास, स्वास्थ जैसी न्यूनतम आवश्यकताओं का सामना नहीं करना पड़ता है। दरअलस जो व्यक्ति या समुदाय निर्धनता से नीचे रहते हैं उन्हें निरपेक्ष निर्धन माना जाता है एवं ऐसे व्यक्तियों का अनुमान प्रति व्यक्ति न्यूनतम उपभोग द्वारा लगाया जाता है इसलिए भारत में गरीबी का अनुमान लगाने के लिए गरीबी रेखा की धारणा का प्रयोग किया जाता है।

    बता दें कि भारत सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के लिए एक दस्तावेज जारी किया गया है जिसको हम सभी BPL (बी.पी.एल) कार्ड के नाम से जानते हैं अर्थात Bpl न्यूनतम जरूरतों को पूरा नहीं करने वाले परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक बेंचमार्क है। अतः Below Poverty Line के अंतर्गत आने वाले व्यक्तियों या परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है जिसकी मदद से वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

    बता दें कि BPL कार्ड का रंग नीला, लाल व गुलाबी होता है जिसकी मदद से इस कार्ड को आसानी से पहचाना जा सकता है। भारत सरकार BPL के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के मापदंडों का उपयोग करती है। इसलिए बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों, ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न मापदंड देखने को मिलते हैं।

     

    बी.पी.एल में कौन आते हैं | Who Come under BPL

    भारत देश में जनगणना के आधार पर नागरिकों की आय और परिवारों की स्थिति को देखकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा BPL की सूची जारी की जाती है। इस सूची के अंतर्गत कई बातों को सम्मिलित किया गया है। यदि आप जानना चाहते हैं कि बी.पी.एल में कौन आते हैं तो चलिए जानते हैं।

    दोस्तों जिन लोगों की प्रतिदिन आय 150 रूपए है ऐसे लोगों को Below Poverty Line के अंतर्गत रखा जाता है। हालाँकि अलग-अलग राज्यों में विभिन्न मापदंड तय किये गए हैं जैसे किसी राज्य में 8000 प्रतिमाह आय वालों को Below Poverty Line के अंतर्गत रखा गया है तो किसी राज्य में 5000 प्रतिमाह आय वालों के लिए BPL मापदंड तय किया गया है।

    जो लोग अपनी मूलभूत जरूरतें जैसे कि भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ, खाद्य सुरक्षा, वस्त्र, स्वच्छता, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं आदि को पूरा नहीं कर पाते हैं ऐसे लोग को Below Poverty Line के अंतर्गत रखा गया है और इसके अलावा बाकी सभी लोग APL (Above Poverty Line) के अंतर्गत आते हैं।

     

    बी.पी.एल कार्ड के लाभ | Benefits of BPL Card

    BPL निर्धन लोगों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है क्योंकि प्रतिवर्ष सरकार Below Poverty Line के तहत निर्धनों को लाभ पहुंचाने के उद्देश से कई प्रकार की योजनाएं लेकर आती है।

    • शिक्षा प्राप्त करने के लिए BPL कार्ड के द्वारा छात्रों को छात्रवृति मुहैया की जाती है।
    • BPL के अंतर्गत आने वाले लोगों को बेहद कम मूल्यों पर गेहुं, दाल, चावल, नमक और केरोसिन तेल दिया जाता है।
    • जिस व्यक्ति या परिवार का नाम BPL में आता है तो उसको सुरक्षा पेंशन, परिवार सहायता योजना, सरकारी स्वास्थ्य योजना, ग्रामीण आवास योजना, राशन खाद्य सुरक्षा कानून जैसी अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
    • BPL कार्ड के जरिये कुटीर उद्योग के लिए लोन देने का प्रावधान भी है।
    • सरकार द्वारा BPL कार्ड धारकों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करवाए जाते हैं।
    • हाल ही में BPL कार्ड धारको के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर बिजली, मनरेगा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में बी.पी.एल के फुल फॉर्म | BPL Full form in various sectors

    निर्धनता के क्षेत्र में BPL का फुल फॉर्म जानने के पश्चात कई और भी क्षेत्र है जहाँ बीपीएल के मतलब एकदम अलग होते हैं। अतः इनका ज्ञान होना भी आपको आवश्यक है। तो चलिए विभिन्न क्षेत्रों में BPL का फुल फॉर्म क्या होता है जानते हैं।

     

    1. दूरसंचार में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL in Telecommunication

    दूरसंचार के क्षेत्र में बी.पी.एल का जिक्र आये तो इसका पूर्ण प्रपत्र यहाँ ब्रॉडबैंड ओवर पावर लाइन्स होता है।

    BPL = Broadband over Power Lines

     

    2.जीवविज्ञान में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is the Full Form of BPL in Biology

    किसी भी प्रोडक्ट के लाइसेंसिंग की बात हो रही हो विशेषकर के किसी जैविक उत्पाद जैसे कि वैक्सीन या मेडिसिन के लाइसेंस की तो यहाँ BPL मतलब बायोलॉजिक प्रोडक्ट लाइसेंस समझना।

    BPL = Biologic Product License

     

    3. पेट्रोलियम में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL Full Form in Petroleum

    गाड़ी के फ्यूल की बात चल रही हो और कोई कहे की बीपीएल का फ्यूल इस्तेमाल करना तो समझना भारत पेट्रोलियम लिमिटेड कंपनी का जिक्र किया है।

    BPL = Bharat Petroleum Ltd

     

    4. इलेक्ट्रोनिक में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL in Electronic

    इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अगर BPL लिखा दिखे तो इसका मतलब ब्रिटिश फिजिकल लैबोरेट्रीज है। बता दें Bpl भारत में एक जानी मानी इलेक्टॉनिक कंपनी है।

    BPL = British Physical Laboratories

     

    5. हार्डवेयर में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is the Full Form of BPL in Hardware

    हार्डवेयर के क्षेत्र में विशेष रूप से दरवाजे की कुंदी वगैरा में बीपीएल का पूर्ण प्रपत्र बैक प्लेट लैच होता है।

    BPL = Back Plate Latch

     

    6. क्रिकेट में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL Full Form in Cricket

    खेल जैसे कि क्रिकेट में अगर BPL देखने को कोई बोल रहा है तो मतलब है कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग की बात हो रही है।

    BPL = Bangladesh Premier League

     

    7. सॉफ्टवेयर में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL in Software

    सॉफ्टवेयर की पढाई अगर आप कर रहे हैं तो आपको Bpl का फुल फॉर्म पता होना चाहिए बता दे यहाँ इसका मतलब बेस पैच लेवल होता है।

    BPL = Base Patch Level

     

    8. डिजिटल नेटवर्क में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is the Full Form of BPL in Digital Network

    डिजिटल नेटवर्क की अगर बात हो रही है तो बीपीएल का पूर्ण प्रपत्र बैप प्रोटोकॉल लेयर होता है और यहाँ Bap का मतलब बैंडविड्थ एलोकेशन प्रोटोकॉल से है।

    BPL = Bap Protocol Layer

     

    9. समय प्रबंधन में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL Full Form in Time Management

    अगर टाइम मैनेजमेंट पर चर्चा हो रही है तो BPL शब्द जरूर सुनने मिलेगा और यहाँ इसका मतलब बेसिक प्रायोरिटी लिस्ट होता है।

    BPL = Basic Priority List

     

    10. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बी.पी.एल का फुल फॉर्म | What is BPL in Computer Programming

    कंप्यूटर प्रोग्रामिंग या कोडिंग की पढाई कर रहे हैं तो बीपीएल का मतलब बिज़नेस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।

    BPL = Business Programming Language

     

    तो दोस्तों ये थी BPL Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप BPL के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article