Thursday, April 25, 2024
More

    APL का Full Form क्या है? APL का मतलब समझिए

    About APL Full Form: दुनियाभर के कई देशों में गरीबी है। भारत में भी अक्सर गरीबी का जिक्र होता रहता है। ऐसे में कभी गरीबी हटाओ आंदोलन चलते हैं तो कभी धरने दिए जाते हैं फिर सरकार द्वारा भी गरीबों के लिए कुछ योजनाएं बनायीं जाती हैं। ऐसे में तमाम चीजें और नए शब्द सुनने में आते हैं इन्ही में से एक है APL (ए.पी.एल)।

    आपने कई बार किसी सरकारी योजना का फॉर्म भरते समय या राशन कार्ड बनवाते समय इस टर्म ए.पी.एल (APL) का नाम जरूर सुना होगा। तो क्या है ये Apl, इसका आप से क्या लेना देना है, आखिर सरकारी फॉर्म में इसका क्या मतलब है? ऐसे बहुत से सवाल आपके मन में आ रहे होंगे तो चलिए आज आपको इस पोस्ट में APL के बारे में विस्तार से बताते हैं।

     

    ए.पी.एल का फुल फॉर्म | Full Form of APL

    APL को जानने के लिए पहले इसका फुल फॉर्म जान लीजिए। अब वैसे तो पूरे संसार में ऐसी कई चीजें होंगी जिसमें APL के कई सारे मतलब होंगे लेकिन भारत में अगर यह सुनने में आ रहा है और वो भी किसी दस्तावेज या फॉर्म भरते समय तो समझ लीजिए यहाँ Apl का मतलब Above Poverty Line है।

     APL Full Form = Above Poverty Line

     

    हिंदी में APL का मतलब | APL Full Form in Hindi

    अगर आप इंग्लिश में APL का फुल फॉर्म जानने के बाद समझ नहीं पा रहे हैं तो कोई बात नहीं, हम आपको हिंदी में भी इसका मतलब स्पष्ट तौर से बता देते हैं। दोस्तों ए.पी.एल का मतलब हिंदी में गरीबी रेखा से ऊपर होता है।

     APL Full Form in Hindi = गरीबी रेखा से ऊपर 

     

    ए.पी.एल क्या है | What is APL

    भारत में सरकार ने गरीबों को लाभ देने के लिए निर्धनता रेखा खींची है। जो लोग अत्यंत गरीब हैं वे Below Poverty Line (BPL) यानी कि गरीबी रेखा के नीचे या यूं कहें की इस निर्धनता रेखा के नीचे आते हैं और जो लोग इस गरीबी रेखा से ऊपर हैं वो Above Poverty Line यानी की APL के अंतर्गत आते हैं। बता दें कि इस श्रेणी के अनुसार ही सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ गरीबों को दिया जाता है।

    Above Poverty Line यानी की निर्धनता रेखा से ऊपर वाले लोग वे होते हैं जो एकदम गरीब नहीं कहे जा सकते, मतलब इनसे भी गरीब लोग समाज में मौजूद हैं। ऐसे में किसी भी तरह का सरकारी फायदा APL से भी निचले तबके के लोगों को सबसे पहले दिया जाएगा मतलब जो लोग निर्धनता रेखा के भी नीचे आते हैं।

     

    ए.पी.एल में कौन आते हैं | Who Come under APL

    Above Poverty Line (APL) क्या होता है यह तो आप ने जान लिया पर अभी भी कई लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि हम APL यानी की गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं या नीचे? तो चलिए आपको इसे पता करने का तरीका भी बताते हैं।

    दरअसल दोस्तों आप APL में आते हैं या BPL में इसके लिए आपको निर्धनता रेखा को समझना जरूरी है। यह विभिन्न देशों में अलग-अलग मापदंडों के अनुसार तय की जाती है।

    भारत की बात करें तो निर्धनता रेखा की परिगणना करने के लिए यहाँ आय या खपत स्तरों पर आधारित एक सामान्य पद्धति को देखा जाता जाता है। हिन्दुस्तान में निर्धनता रेखा का आकलन करते समय जीवन निर्वाह हेतु तमाम चीजें जैसे कि खाद्य, कपड़े, जूते, ईंधन, शैक्षिक एवं चिकित्सा सम्बंधित आवश्यकताओं को जरूरी माना जाता है।

    अब अगर आपकी आय इतनी नहीं है की आप इन जरूरी वस्तुओं का निर्वाह कर पाएं (जिसमें की खाद्य सम्बन्धी वस्तु सबसे महत्पूर्ण हैं) तो आपको निर्धनता रेखा के नीचे रखा जाएगा मतलब आप Below poverty line हैं और अगर आपकी आय इतनी है की आप इन वस्तुओं का निर्वाह कर सकते हैं तो आप Above poverty line हैं।

    अधिक स्पष्टता से बोलें तो भारत में अप्रैल 2021 से 1.8 लाख रूपए सालाना पारिवारिक आय से नीचे होने पर हरियाणा राज्य में Below poverty line में आप आते हैं मतलब कि अगर आपकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार से ऊपर है तो आप Above Poverty Line में हैं। ध्यान दीजिएगा ये मापदंड राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावा यह हर साल महंगाई के अनुसार बदल भी दिए जाते हैं।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में ए.पी.एल के फुल फॉर्म | APL Full Form in various sectors

    दोस्तों आपने APL का एक मतलब तो ऊपर समझ लिया पर आपको बता दें कि कई और ऐसी fields हैं जहाँ APL के full form अलग हैं। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि किस क्षेत्र की बात हो रही है ताकि आप उस क्षेत्र के अनुसार Apl का सही मतलब समझ पाएं। तो चलिए अब आपको ए.पी.एल के कुछ और Full Forms बताते हैं।

     

    1. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL in Computer Programming

    कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में एपीएल कहीं दिखे तो इसका फुल फॉर्म ऐरे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होता है।

    APL = Array Programming Language

     

    2. वाणिज्य उपयोग में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL Full form in commercial use

    वाणिज्य उपयोग की बात चल रही हो तो एपीएल का फुल फॉर्म अडाप्टिव पब्लिक लाइसेंस होता है।

    APL = Adaptive Public License

     

    3. सेना में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is the Full form of APL in Army

    सेना या फ़ौज में अगर एपीएल सुने तो समझना इसका फुल फॉर्म असिस्टेंट पैट्रॉल लीडर होता है।

    APL = Assistant Patrol Leader

     

    4. प्रयोगशालाओं में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL in Laboratory

    प्रयोगशालाओं या अनुसंधान केंद्र की बात चल रही हो और एपीएल आये तो समझना जिक्र अमेरिका की एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी का हो रहा है।

    APL = Applied Physics Laboratory

     

    5. खेल में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is the Full form of APL in Sports

    खेल की दुकान का जिक्र हो रहा हो तो एपीएल का फुल फॉर्म एथलेटिक प्रोपल्शन लैब्स होता है।

    APL = Athletic Propulsion Labs

     

    6. डिजिटल भुगतान में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL Full form in Digital Payment

    डिजिटल भुगतान की बात हो और एपीएल कोई बोले तो इसका पूर्ण प्रपत्र अल्टरनेटिव पेमेंट्स लिमिटेड है।

    APL = Alternative Payments Limited

     

    7. टीवी चैनल में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL in TV Channel

    टीवी के चैनलों में तो ए.पी.एल का मतलब एनिमल प्लेनेट लाइव से है।

    APL = Animal Planet Live

     

    8. वित्त में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is the Full form of APL in Finance

    वित्त के क्षेत्र में एपीएल का जिक्र हो तो यहाँ इसका पूर्ण प्रपत्र आटोमेटिक प्रीमियम लोन होता है।

    APL = Automatic Premium Loan

     

    9. वीडियो गेम में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL in Video game

    वीडियो गेम खेल रहे हों तो इसमें ए.पी.एल का फुल फॉर्म एवरेज प्लेयर लेवल होता है।

    APL = Average Player Level

     

    10. ई कॉमर्स में ए.पी.एल का फुल फॉर्म | What is APL Full form in E-commerce

    ई कॉमर्स के क्षेत्र में ए.पी.एल सुनने में आ जाए तो यहाँ इसका फुल फॉर्म एप्रूव्ड प्रोडक्ट्स लिस्ट होता है।

    APL = Approved Products List

     

    तो दोस्तों ये थी APL Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप APL के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article