Wednesday, March 27, 2024
More

    TADA Full Form & its Full Information : टाडा की जानकारी

    About Tada Full Form: यदि आप LLB की पढाई कर रहे हैं या फिर आप कानून क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपने टाडा (TADA) शब्द अवश्य सुना होगा। कई बार civil services की तैयारी कर रहे छात्रों से भी इससे सम्बंधित प्रश्न पूछ लिए जाते हैं इसलिए Tada क्या होता है TADA का फुल फॉर्म क्या है और इससे जुड़ी बाकी जानकारी लेना आवश्यक हो जाता है।

    आप अगर इस विषय के बारे में पढ़ने को उत्सुक हैं तो बस बने रहे हमारे साथ इस पोस्ट में और हम आपको टाडा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी अब देंगे।

     

    टाडा का पूर्ण प्रपत्र | TADA Full Form

    दोस्तों अगर आप किसी भी विषय की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उसका पूर्ण नाम ज्ञात होना चाहिए। इसलिए आपको बता दें कि TADA का फुल फॉर्म अर्थात पूरा नाम टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज एक्ट (Terrorist and Disruptive Activities Act) होता है।

     TADA Full Form = Terrorist and Disruptive Activities Act

     

    हिंदी में TADA का मतलब | TADA Full Form in Hindi

    टाडा का अंग्रेजी मतलब अगर आप समझ नहीं पा रहे हों तो इसका हिंदी अर्थ भी हम आपको बता देते हैं इससे आपको टाडा को समझने में सरलता होगी तो दोस्तों टाडा का हिंदी में फुल फॉर्म आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियाँ अधिनियम होता है।

     TADA Full Form in Hindi = आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियाँ अधिनियम

     

    टाडा क्या है | What is TADA

    भारत में तीन प्रकार के Anti-Terrorism Law लागू किये गए थे। अतः टाडा (TADA) भी एक प्रकार का anti-terrorism law है जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम के लिए लाया गया था। दरअसल देश में कई बार ऐसा समय आया जब आतंकबाद काफी बढ़ गया था और अपराधी कानून की कमियों का फायदा उठा कर बच निकलते थे तो ऐसे समय पर सरकार को Tada law लाना पड़ा।

    टाडा लाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षाबलों को विशेषाधिकार देने का था जिससे आतंकवाद में लिप्त अपराधी कानून की गिरफ्त से बच ना पाएं। टाडा कानून के अंतर्गत पुलिस के पास यह अधिकार था कि वह बिना आरोप ही पत्र दाखिल किए किसी को भी साल भर तक हिरासत में रख सकती थी। टाडा के तहत पुलिस के पास और भी कई विशेष शक्तियां थी जिससे यह कानून बहुत ही खतरनाक साबित हुआ था।

     

    टाडा कानून कब लाया गया | When was Tada law introduced?

    अस्सी के दशक में पंजाब में खालिस्तान के अलगाववादी आन्दोलन और विद्रोह के चक्कर में इस कानून को लाया गया था। Tada कानून को मूल रूप से 23 मई 1985 को राष्ट्रपति द्वारा सहमति दी गई थी और यह 24 मई 1985 को प्रभावी हुआ था। बाद में इस कानून में कई बार संशोधन हुए और इसे ज्यादा कठोर बनाते हुए इसकी अवधि को बढ़ा दिया गया था।

     

    टाडा के प्रावधान | Provisions of Tada

    • पुलिस 24 घंटे के भीतर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने एक बंदी को पेश करने के लिए बाध्य नहीं थी।
    • टाडा कानून में अपराधी का पुलिस के सामने कबूल किया गया अपराध मान्य था।
    • TADA कानून के लिए अलग से कोर्ट बनाया गया था। टाडा (TADA) कोर्ट में केवल टाडा (TADA) से सबंधित मामलों पर ही सुनवाई की जाती थी।
    • टाडा कानून के तहत बेल पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।
    • TADA कानून के तहत पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति की प्रॉपर्टी जब्त करने का power दिया गया था।

     

    टाडा कानून कब बैन किया गया | When was TADA law banned?

    टाडा law के तहत पुलिस के पास असीमित शक्तियां आ गयीं थी जिससे वजह से इसका दुरूपयोग होने की भी खबर आयी थी। वहीं सन 1994 तक 7 हजार से भी ज्यादा लोगों को Tada के तहत गिरफ्तार किया जा चुका था जिसमें से महज एक प्रतिशत लोग दोषी पाए गए थे। इस कानून की कड़ी आलोचना होने की वजह से इसे आखिरकार सन 1995 में रद्द कर दिया गया था।

     

    टाडा को बैन करने का कारण | Reasons for banning TADA

    किसी भी कानून को लागू और बंद करने का कोई न कोई कारण अवश्य ही होता है। यदि आपके मन में भी यह विचार उठ रहा है कि आखिर टाडा TADA को बैन करने का कारण क्या है तो अब हम आपको टाडा TADA बैन होने का कारण बताने वाले हैं।

    • Tada कानून की वजह से कई बार निर्दोष लोगों को भी सजा हो जाती थी।
    • दोषी केवल पुलिस के सामने ही अपना जुर्म काबुल करता था। कोर्ट केवल अपराधी को सजा सुनाता था।
    • मानवाधिकार संगठनों द्वारा टाडा (TADA) कानून की आलोचना की गई।
    • अलोकप्रियता और दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के कारण Tada कानून को बैन करने का निर्णय लिया गया।

     

    टाडा आखरी बार किस पर लगाया गया | On whom was Tada last imposed?

    दोस्तों आपको ज्ञात होगा कि 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। जिसमें अभिनेता संजय दत्त को अबू सलेम और रियाज़ सिद्दीक़ी से अवैध बंदूकों को लेने, अपने पास रखने एवं उनको नष्ट करने का दोषी माना गया था। इसलिए संजय दत्त को अप्रैल 1993 में टाडा (TADA) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया एवं 31 जुलाई, 2007 को टाडा (TADA) कोर्ट ने अभिनेता संजय दत्त को छह साल की सजा सुनाई थी। अतः टाडा (TADA) आखरी बार संजय दत्त पर लागू किया गया था।

     

    टाडा के कुछ और फुल फॉर्म | Tada Full Form in various sectors

    भारतीय कानून में टाडा (TADA) का पूर्ण प्रपत्र तो आपने मालूम कर लिया पर अन्य क्षेत्रों में टाडा के कई और मतलब भी होते हैं इसलिए टाडा को सिर्फ कानून से जोड़कर सोचना सही नहीं होगा। तो चलिए आपको अब हम Tada के कुछ और Full form भी बताते हैं।

     

    1. तकनीक में टाडा का फुल फॉर्म | What is Tada in Technology

    तकनीक के क्षेत्र में टाडा का मतलब अन्य क्षेत्रों से अलग होता है यहाँ इसका फुल फॉर्म टेक्नोलॉजीअसिस्टेड डाइटरी असेसमेंट है।

    TADA = Technology Assisted Dietary Assessment

     

    2. कला प्रदर्शन में टाडा का फुल फॉर्म | What is the full form of Tada in Performing Arts
    कला से सम्बंधित चर्चा चल रही हो और कोई टाडा बोले तो समझना ट्रेडिशनल एंड डिजिटल आर्ट्स बोलना चाह रहे हैं।

    TADA = Traditional and Digital Arts

     

    3. मानव अधिकार में टाडा का फुल फॉर्म | What is Tada Full Form in Human Rights

    मानव अधिकार यानी की ह्यूमन राइट्स की अगर बात हो रही हो तो टाडा का मतलब टीन्स अगेंस्ट डेटिंग एब्यूज हो सकता है।

    TADA = Teens Against Dating Abuse

     

    4. अमेरिकी समुदाय में टाडा का फुल फॉर्म | What is Tada in American Community

    अमेरिकी समुदाय में टाडा का मतलब एकदम अलग होता है यहाँ लोग Tada को टेम्परेरी अमेरिकन डिसेबिलिटी एक्ट कहते हैं।

    TADA = Temporary American Disability Act

     

    5. नृत्य में टाडा का फुल फॉर्म | What is the Full Form of Tada in Dance

    नृत्य के क्षेत्र की बात हो रही हो खासकर के किसी डांस स्कूल की तो टाडा का फुल फॉर्म द एटलांटा डांस अकादमी समझना।

    TADA = The Atlanta Dance Academy

     

    6. अतिथिशाला में टाडा का फुल फॉर्म | What is Tada Full Form in Public House

    अगर आप किसी अतिथिशाला या पब में गए हैं और वह टाडा लिखा हुआ दिख जाये तो इसका मतलब टॉक एंड ड्रिंक एरिया है।

    TADA = Talk And Drink Area

     

    7. ऑटोमोबाइल में टाडा का फुल फॉर्म | What is Tada in Automobile

    ऑटोमोबाइल सेक्टर में टाडा का पूर्ण प्रपत्र टेक्सास ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन होता है।

    TADA = Texas Automobile Dealers Association

     

    8. अभिनय में टाडा का फुल फॉर्म | What is the Full form of Tada in Acting

    अभिनय की जब बात आती है तो यहाँ टाडा का मतलब थिएटर एंड डांस एक्ट होता है।

    TADA = Theatre and Dance Act

     

    तो दोस्तों ये थी Tada Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Tada के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article