Wednesday, April 10, 2024
More

    RBSE क्या होता है? जानिए RBSE का Full Form

    आपने कभी न कभी किसी छात्र या छात्रा के मुँह से RBSE का नाम तो सुना ही होगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि यह क्या है, Rbse Full Form क्या है तमाम सवाल जहन में होंगे। बता दें यह शब्द खासकर उन लोगों को सुनने में आया होगा जो राजस्थान में रहते होंगे या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होंगे। तो चलिए आपकी जिज्ञासा को समाप्त करते हुए आज आपको आर.बी.एस.ई (Rbse) के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

     

    आर.बी.एस.ई का पूर्ण प्रपत्र | RBSE Full Form

    आर.बी.एस.ई के बारे में जानने से पहले इसका पूर्ण प्रपत्र जान लेते हैं। कई लोगों को तो फुल फॉर्म पता चलते ही आदि चीज समझ आ जाएगी। दोस्तों बता दें की RBSE का फुल फॉर्म Rajasthan Board of Secondary Education होता है।

     RBSE Full Form = Rajasthan Board of Secondary Education

     

    हिंदी में RBSE का मतलब | RBSE Full Form in Hindi

    अंग्रेजी में फुल फॉर्म पता चलने के बाद भी अगर आप इसका मतलब नहीं समझ पाए हैं तो हिंदी में आपको RBSE का अर्थ बता देते हैं। दोस्तों आर.बी.एस.ई का हिंदी में फुल फॉर्म राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड है।

     RBSE Full Form in Hindi = राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

     

    आर.बी.एस.ई क्या है | What is RBSE

    राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी की Rbse भारत के राजस्थान राज्य की अपनी शिक्षा प्रणाली है जिससे राजस्थान के कई स्कूल affiliated (संबद्ध) हैं। इसे BSER (Board of Secondary Education Rajasthan) के नाम से भी जाना जाता है और यही शिक्षा प्रणाली राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए भी जिम्मेदार है। Rbse एक राज्य एजेंसी है जो राजस्थान की सरकार के अंतर्गत आती है।

    आर.बी.एस.ई की स्थापना सन 1957 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अधिनियम (Rajasthan Secondary Education Act) के अंतर्गत जयपुर में की गई थी। राजस्थान बोर्ड (Rbse) की प्राथमिक भूमिका राजस्थान में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करना एवं माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित करना है जिसमें की बोर्ड परीक्षाएं भी शामिल हैं।

    आपको बता दें कि Rbse भारत के राज्य स्तर पर सबसे अच्छी शिक्षा प्रणालियों में से एक मानी जाती है। इसका मुख्यालय सन 1961 में जयपुर से बदलकर अजमेर कर दिया गया था जो कि आज भी राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है। आर.बी.एस.ई के वर्तमान चेयरमैन Dr. D.P. Jaroli हैं। आज राजस्थान के 32 जिलों के 6000 से भी ज्यादा विद्यालय Rbse से संबद्ध है। अब तक 20 लाख से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बोर्ड से अपनी माध्यमिक शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।

     

    आर.बी.एस.ई में प्रवेश कैसे लें | Admission in RBSE

    दोस्तों आर.बी.एस.ई में सीधे एडमिशन नहीं लिया जाता बल्कि इसके लिए आपको इससे affiliated (संबद्ध) किसी भी स्कूल में जाना होगा। स्कूल आप अपने शहर और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। एक बार विद्यालय में पहुँच जाने के बाद आपको यहाँ एडमिशन फॉर्म ओर अपने कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे, स्कूल आप से आपकी पिछली कक्षा की मार्कशीट, आपका जन्म प्रमाणपत्र और अड्रेस प्रूफ जैसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगेंगे, उसके बाद अपने स्कूल की रिक्त सीटों को देखते हुए ये आपको एडमिशन दे देंगे।

    याद रहे स्कूल में एडमिशन लेने की एक समय अवधि होती है। इस समय अवधि में जाने पर ही स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है अतः समय अवधि के निकल जाने पर प्रवेश नहीं दिया जा सकता। ऐसे में आपको सचेत रहना चाहिए और पता करते रहना चाहिए कि स्कूल के एमिशन खुले हैं या नहीं। बता दें की कुछ विशेष मामलों में समय अवधि ना होने पर भी स्कूल में प्रवेश दे दिया जाता है। उधारणस्वरूप : अगर आपके पिताजी सरकारी कर्मचारी हैं और उनका तबादला एक शहर से दूसरे शहर हो गया हो तो आपको ऐसे में साल के बीच में भी स्कूल में एडमिशन दिया जा सकता है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में आर.बी.एस.ई के फुल फॉर्म | RBSE Full form in various sectors

    शिक्षा के क्षेत्र में Rbse का क्या मतलब होता है ये तो आपने अभी ऊपर जान लिया। परन्तु बता दें कई और क्षेत्र भी हैं जहाँ इसके अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं। तो चलिए आपको आर.बी.एस.ई के कुछ और मतलब बताते हैं।

     

    1. मानस शास्त्र में आर.बी.एस.ई का फुल फॉर्म | What is RBSE in Psychology

    मानस शास्त्र के क्षेत्र में आरबीएसई का जिक्र हो तो यहाँ इसका फुल फॉर्म रोल ब्रेड्थ सेल्फ एफ्फीकैसी होता है।

    RBSE = Role Breadth Self-Efficacy

     

    2. विज्ञान के क्षेत्र में आर.बी.एस.ई का फुल फॉर्म | What is RBSE Full form in Science

    विज्ञान की बात हो रही हो और आरबीएसई कोई बोले तो समझना रिसर्च बेस्ड साइंस एजुकेशन कहना चाह रहे हैं।

    RBSE = Research-Based Science Education

     

    3. अभियांत्रिकी में आर.बी.एस.ई का फुल फॉर्म | What is the Full form of RBSE in Engineering

    अभियांत्रिकी की पढ़ाई कर रहे हों या सॉफ्टवेयर की नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आरबीएसई का फुल फॉर्म रिपॉजिटरी बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग है।

    RBSE = Repository Based Software Engineering

     

    4. परिस्थिति विज्ञान में आर.बी.एस.ई का फुल फॉर्म | What is RBSE in Ecology

    परिस्थिति विज्ञान का आप अगर अध्ययन कर रहे हों और आरबीएसई कहीं लिखा मिल जाए तो इसका फुल फॉर्म रियलिटी ब्रेक साइट एक्सीलेंस होता है।

    RBSE = Reality Break Site Excellence

     

    5. रक्षा बल में आर.बी.एस.ई का फुल फॉर्म | What is RBSE Full Form in Defence Force

    आर्मी, नेवी या एयर फाॅर्स जैसे किसी भी रक्षा बल में आरबीएसई का फुल फॉर्म रेडीनेस बेस्ड स्पेरिंग एन्हांसमेंट्स होता है।

    RBSE = Readiness Based Sparing Enhancements

     

    तो दोस्तों ये थी RBSE Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Rbse के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article