Saturday, April 20, 2024
More

    RAS क्या होता है? जानिए RAS का Full Form

    About RAS Full Form: सपने को यदि हकीकत बनाना है तो मेहनत करने के साथ लक्ष्य प्राप्ति की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। यूँ तो प्रतिवर्ष कई लोग RAS बनने का सपना अपनी आँखों में संजोते हैं लेकिन कुछ लोग ही इसको साकार कर पाते हैं। दरअसल लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें सम्बंधित विषय की जानकारी होना जरुरी है।

    यदि आप भी RAS बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको RAS से जुड़ी महत्पूर्ण बातों का ज्ञान होना आवश्यक है। तो देर किए बगैर चलिए आपको विस्तार से बताते हैं RAS से जुड़े ज्ञानवर्धक तथ्य।

     

    आर.ए.एस का पूर्ण प्रपत्र | RAS Full Form

    यदि आप किसी पद को प्राप्त करना चाहते हैं तो उस पद की आपको छोटी से छोटी बात का ज्ञान होना चाहिए। इसलिए लेख को आगे बढ़ाने से पहले आपको बता दें कि RAS का फुल फॉर्म राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (Rajasthan Administrative Service) होता है।

     RAS Full Form = Rajasthan Administrative Service

     

    हिंदी में RAS का मतलब | RAS Full Form in Hindi

    हिंदी में आर.ए.एस का मतलब क्या होता है यदि आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि दोस्तों हिंदी में आर.ए.एस का पूर्ण अर्थ राजस्थान प्रशासनिक सेवा होता है।

     RAS Full Form in Hindi = राजस्थान प्रशासनिक सेवा

     

    आर.ए.एस क्या है | What is RAS

    आर.ए.एस यानी कि Rajasthan Administrative Service एक उच्चतम पद होता है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में कई पद होते हैं एवं पदों के अनुसार RAS अधिकारी की नियुक्ति sub-district level पर की जाती है। बता दें कि RAS अधिकारी को सरकार द्वारा राजस्व प्रशासन का संचालन करना व कानून व्यवस्था उचित तरीके से क्रियान्वित करने जैसी अनेक जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।

     

    RAS बनने के लिए योग्यता | Eligiblity Criteria for RAS

    RAS का आवेदन करने के लिए आवेदक के लिए कुछ योग्ताएं निर्धारित की गई हैं जो इस प्रकार हैं।

    • RAS का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
    • RAS उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
    • RAS का आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

     

    आर.ए.एस परीक्षा का स्वरुप | Pattern of RAS Exam

    यदि आप राजस्थान राज्य स्तर का प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको Rajasthan Administrative Service परीक्षा का स्वरुप जान लेना चाहिए। बात दें कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसकी विस्तार से जानकारी नीचे दी जा रही है।

    (i) प्रारंभिक परीक्षा

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित राजस्थान प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और तर्क से समन्धित 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होती है एवं इसमें परीक्षार्थी को Negative Marking से भी गुजरना पड़ता है। इस परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

    (ii) मुख्य परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देने का पात्र बनता है। मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्यन l, सामान्य अध्यन ll, सामान्य अध्यन lll, सामान्य हिंदी एवं समान्य अंग्रेजी से संबधित प्रश्न पूछे जाते हैं। दरअसल इस परीक्षा में 4 प्रश्न पत्रों को हल करना होता है एवं प्रत्येक पेपर के लिए 200 अंक निर्धारित किये हैं। अतः मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा है जो 800 अंको की होती है एवं प्रत्येक प्रश्न पत्र को 3 घंटे में हल करने का समय दिया जाता है।

    (iii) साक्षात्कार

    लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित दोनों परीक्षाओं के चरणों को उतीर्ण करने के पश्चात आवेदक को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है। साक्षात्कार में अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर RAS अधिकार का चयन किया जाता है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में आर.ए.एस के फुल फॉर्म | RAS Full Form in Various Sectors

    प्रशासनिक सेवा में RAS का फुल फॉर्म जानना ही आपके लिए काफी नहीं है बल्कि अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में RAS का फुल फॉर्म जानना जरुरी है। तो आइये जानते हैं दूसरे क्षेत्रों में आरएएस के पूर्ण प्रपत्र कौन-कौनसे होते हैं।

     

    1. कंप्यूटर में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is RAS in Computer

    कंप्यूटर से जुड़ी बातें अगर आप कर रहे हैं तो बता दें कि इससे सबंधित चीज में आर.ए.एस का मतलब रिसोर्स एलोकेशन सिस्टम होता है।

    RAS Full Form = Resource Allocation System

     

    2. विश्वविद्यालयों में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is Full form of RAS in Universities

    किसी भी विश्वविद्यालय में यदि आप आर.ए.एस लिखा देखते हैं तो समझ जाना इसका अर्थ रजिस्ट्रेशन एडमिशन एंड स्टेटस है।

    RAS Full Form = Registration Admission and Status

     

    3. नेटवर्किंग में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is RAS Full Form in Networking

    आई.टी डिवाइस की नेटवर्किंग से जुड़ा काम है तो Ras का फुल फॉर्म रिमोट एक्सेस सर्विस समझना।

    RAS Full Form = Remote Access Service

     

    4. हाइड्रोलॉजिकल इंजीनियरिंग में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is RAS in Hydrologic Engineering

    यदि आप हाइड्रोलॉजिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको Ras का पूर्ण प्रपत्र मालूम होना चाहिए। यहाँ इसका अर्थ रिवर एनालिसिस सिस्टम होता है।

    RAS Full Form = River Analysis System

     

    5. रूस में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is the Full Form of RAS in Russia

    रूस देश में अगर आप हैं और Ras सुनते हैं तो इसका पूर्ण प्रपत्र रशियन अकादमी ऑफ साइंसेज है, ये रूस की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी है।

    RAS Full Form = Russian Academy Of Sciences

     

    6. खेल में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is RAS Full Form in Internet Sector

    कोई भी स्पोर्ट्स आप खेलते हैं तो जान लें कि खेल जगत में भी आर.ए.एस सुनने को मिल सकता है और यहाँ इसका मतलब राइट एंगल स्पोर्ट्स होता है।

    RAS Full Form = Right Angle Sports

     

    7. डेटाबेस में आर.ए.एस का फुल फॉर्म | What is RAS in Database

    डेटाबेस की अगर बात हो रही हो तो या फिर क्लाउड से सबंधित डाटा मैनेजमेंट की तो Ras का फुल फॉर्म रिकॉर्ड एसोसिएशन सिस्टम समझना।

    RAS Full Form = Record Association System

     

    तो दोस्तों ये थी RAS Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Ras के Full form म से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article