Saturday, April 20, 2024
More

    MD FULL Form क्या है? जानिए Md की सम्पूर्ण जानकारी

    About MD Full Form: आप जब भी अस्पताल गए होंगे वहां बोर्ड पार आपको MD Nephrology, MD Cardiology, MD Gastroenterology आदि नाम अवश्य ही पढ़ने में आए होंगे, ऐसे में कभी न कभी आपके मन में यह ख्याल भी आया ही होगा कि आखिर MD का मतलब क्या होता है।

    आप सोच रहे होंगे ये तो medical field वालों को ही पता होगा पर बता दें कुछ विद्यार्थी जो मेडिकल क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं उन्हें भी कई बार MD के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं होती। इसलिए आज के लेख में हम आपको MD का full form क्या है ये तो बताएँगे ही, साथी ही इससे जुड़ी समस्त जानकारी आपको मुहैय्या करवाएंगे।

     

    MD का फुल फॉर्म | Full Form of MD

    MD एक संक्षिप्त नाम है जिसका प्रत्येक क्षेत्र में एक अलग फुल फॉर्म होता है। ज्यादातर भारत में एम.डी शब्द Medical line (चिकित्सा क्षेत्र) में सुना जा सकता है। तो बता दें कि चिकित्सा के क्षेत्र में Md का Full Form डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (Doctor of Medicine) होता है।

     MD Full Form = Doctor of Medicine

     

    हिंदी में MD का मतलब | MD Full Form in Hindi

    Md का अंग्रेजी में पूरा नाम जानने के बाद इसका हिंदी अर्थ अगर जानने को आतुर हैं तो आपको बता दें कि MD का हिंदी मतलब आयुर्विज्ञान चिकत्सक होता है।

     MD Full Form in Hindi = आयुर्विज्ञान चिकत्सक

     

    एम.डी क्या है| What is MD

    MD स्नातकोत्तर चिकित्सा का पाठ्यक्रम है जिसको अंग्रेजी में Postgraduate Medicine Course कहा जाता है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा और सर्जरी के क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त करना होता है। अतः यह एक उच्चतम शैक्षिणिक डिग्री है जो मुख्य रूप से प्रैक्टिकल एवं रिसर्च पर आधारित होती है। बता दें कि Md (Doctor of Medicine) शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द Medicinae Doctor से हुई है जिसका हिंदी अर्थ “दवाओं का शिक्षक, महाप्रबन्धक, चिकित्सा के डॉक्टर होता है।

     

    एम.डी का आवेदन करने के लिए योग्यता | Eligibility criteria to apply for MD

    दोस्तों MD चिकित्सा के क्षेत्र में एक्सपर्ट बनने के लिए प्रमुख्य डिग्री होती इसलिए इसका आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे बताई गई योग्यताओं का होना आवश्यक है।

    1. MD करने के लिए 12th Class में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं इंग्लिश विषय होने के साथ 55% से 60% नंबर होना जरुरी है।

    2. 10th Class में भी कम से कम 55% से 60% नंबर होना जरुरी है।

    3. MD करने के लिए आपको सबसे पहले MBBS, BHMS, BAMS में से किसी एक कोर्स को करना जरुरी है। जिस क्षेत्र से आपने बैचलर डिग्री की होगी उसी क्षेत्र में आप आगे फिर एम.डी के लिए आवेदन कर पाएंगे।

     

    एम.डी के लिए प्रवेश परीक्षा। Entrance Exams for MD

    MD में प्रवेश लेने के लिए सबसे पहले आपको एम.डी का एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा अर्थात प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ही आप इस कोर्स में प्रवेश कर सकते हैं। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए अलग-अलग कॉलेज के अपने नियम हैं। भारत के ज्यादातर कॉलेज NEET PG एग्जाम के आधार पर इसमें प्रवेश देते हैं। जबकि कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जो अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा (जैसे कि Manipal- UGET, KCET, DPMT, JIPMER MBBS आदि) का आयोजन करते हैं।

     

    एम.डी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्स | Specialization in MD

    एम.डी कोर्स में दाखिले के समय आपको अपना specialization चुनना होता है। अतः आप जिस भी विषय का चुनाव करते हैं या जिस फिल्ड में विशषज्ञ बनना चाहते हैं उसके मुताबिक MD कोर्स का चयन कर सकते हैं। एक बार चयन करने के बाद आप इसे बदल नहीं सकते और फिर आपको अगले 3 साल तक अपने चुने हुए विषय से सम्बंधित चीजों का ही अध्ययन करना होता है। इसलिए अपने स्पेशलाइजेशन को ध्यानपूर्वक चुनना जरूरी है। चलिए आपको कुछ विषयों के नाम बताते हैं जिसमें आप Md के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    • एमडी (MD) – Gastroenterology (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Nephrology (नेफ्रोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Medical Oncology (मेडिकल ऑन्कोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Pulmonary Medicine (पल्मोनरी मेडिसिन)
    • एमडी (MD) – Cardiology (कार्डियोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Neonatology (नोनटोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Medical Gastroenterology (मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Rheumatology (रहेउमाटोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Endocrinology ( एंडोक्रिनोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Neurology (न्यूरोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Neuro Radiology (न्यूरो रेडियोलोजी)
    • एमडी (MD) – Clinical Haematology (क्लीनिकल हेमाटोलॉजी)
    • एमडी (MD) – Clinical Pharmacology (क्लीनिकल फार्माकोलॉजी)

     

    इन सभी fields के अलावा भी आप और भी कई specialization को चुन सकते हैं चलिए आपको मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई एमडी की कुछ चर्चित डिग्रीयां भी बता देते हैं।

    • MD in Biophysics
    • MD in General Medicine
    • MD in Dermatology
    • MD in Community Medicine
    • MD in Hospital Administration
    • MD in Lab Medicine
    • MD in Radiotherapy
    • MD in Social and Preventive Medicine
    • MD in Aviation Medicine
    • MD in Anesthesiology

     

    एम.डी के पश्चात जॉब का स्वरुप | Job After MD

    MD करने के बाद आप अपने स्पेशलाइजेशन के अनुसार सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा आप थोड़ा experience लेने के बाद स्वयं का क्लिनिक भी खोल सकते हैं। बता दें कि Md हो जाने के पश्चात आप इस प्रकार के पदों को प्राप्त कर सकते हैं।

    • Dermatologist
    • Gynecologist
    • Neurologist
    • Nutritionist
    • Obstetrician
    • Pathologist
    • General Surgeon
    • Physiologist
    • gastroenterologist
    • Psychiatrist
    • Radiologist
    • Resident Medical Officer
    • Medical Admitting Officer
    • Chiropodist

    इतना ही नहीं चिकित्सा के और भी कई क्षेत्र हैं जिसमें Md देखे जा सकते हैं। बता दें MD करने के बाद आप विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से कुछ क्षेत्र इस प्रकार हैं –

    • Hospitals
    • Health Centres
    • Laboratories
    • Medical Colleges
    • Pharmaceutical and Biotechnology Companies
    • Research Institutes
    • Non-Profit Organizations

     

    विभिन्न क्षेत्रों में एम.डी के फुल फॉर्म | MD Full Form in various sectors

    चिकित्सा के क्षेत्र में MD का Full From तो हमने जान लिया पर जैसा कि हम आपसे इस लेख में पहले भी कह चुके हैं की Md के विभिन्न क्षेत्रों में कई फुल फॉर्म होते हैं। तो चलिए अब आपको अन्य क्षेत्रों में MD के क्या फुल फॉर्म हैं ये भी बता देते हैं।

     

    1. कंपनियों में एम.डी का फुल फॉर्म | What is the Full form of MD in companies

    प्राइवेट कंपनियों में एम.डी अगर सुनने को मिलता है तो का फुल फॉर्म मार्केटिंग डायरेक्टर होता है।

    MD = Marketing Director

     

    2. सेना में एम.डी का फुल फॉर्म | What is MD Full form in military

    मिलिट्री, आर्मी या कोई भी सेना हो यहाँ एम.डी का फुल फॉर्म मिसाइल डिफेंस होता है।

    MD = Missile Defense

     

    3. संगीत में एम.डी का फुल फॉर्म | What does MD means in Music Industry

    संगीत के क्षेत्र में एम.डी का मतलब म्यूजिक डायरेक्टर से होता है।

    MD = Music Director

     

    4. सामाजिक मनोविज्ञान में एम.डी का फुल फॉर्म | What is MD Full form in Social psychology

    सामाजिक मनोविज्ञान के विषय में एम.डी का फुल फॉर्म मोस्ट डोमिनेंट है।

    MD = Most Dominant

     

    5. मनश्चिकित्सा में एम.डी का फुल फॉर्म | What is the Full form of MD in psychiatry

    मनश्चिकित्सा के क्षेत्र में एम.डी का पूर्ण प्रपत्र कोई पूछे तो यह मेंटली डिसेबल्ड होता है।

    MD = Mentally Disabled

     

    6. क्रिप्टोग्राफी में एम.डी का फुल फॉर्म | What is MD in cryptography

    इनफार्मेशन क्रिप्टोग्राफी की फील्ड में एम.डी अगर इस्तेमाल हुआ है तो इसका मतलब मैसेज डाइजेस्ट होता है।

    MD = Message Digest

     

    7. मानसिक बिमारियों में एम.डी का फुल फॉर्म | What is the Full form of MD in mental illness

    मानसिक बिमारियों का कोई जिक्र करे और एम.डी शब्द का इस्तेमाल हो तो इसका फुल फॉर्म मेन्टल डिसऑर्डर होता है।

    MD = Mental Disorder

     

    8. कंप्यूटर में एम.डी का फुल फॉर्म | What is MD Full form in Computer

    कंप्यूटर में भी एम.डी शब्द का इस्तेमाल देखा जा सकता है और यहाँ इसका फुल फॉर्म मिनी डिस्क है।

    MD = Mini Disk

     

    तो दोस्तों ये थे MD के समस्त प्रकार के फुल फॉर्म। उम्मीद करते हैं हम कि अब आपको MD Full Form के बारे में पूरा ज्ञान हो गया होगा। आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में बताइए। अगर पोस्ट मददगार लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करें साथ ही सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article