Saturday, April 20, 2024
More

    HR Full Form in Different Sectors: एचआर की पूरी जानकारी

    About HR Full Form: प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले या जॉब इंटरव्यू में बैठने वाले एच.आर (HR) नाम से वाकिफ होंगे। कभी किसी दोस्त, रिश्तेदार या भाई-बहन जो कंपनी में जॉब करते होंगे उनके मुँह से भी आपने HR शब्द सुना होगा। ऐसे में कई लोग सोच रहे होंगे कि एच.आर होता क्या है? संकोच में कभी-कभी हम दूसरों से नहीं पूछ पाते हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी है तो चलिए आज आपको HR के बारे में हम ही विस्तार से बता देते हैं। जानने के लिए बस लेख को पूरा पढ़ते रहिए।

     

    एचआर का पूर्ण प्रपत्र | Full form of HR

    वर्तमान समय में एचआर (HR) एक प्रचलित क्षेत्र है। लेकिन इसका फुल फॉर्म क्या होता है यह बहुत से लोग नहीं जानते हैं। तो आगे बढ़ने से पहले और HR की बाकी जानकारी लेने से पहले आपको इसका पूर्ण प्रपत्र बता दें हैं। तो दोस्तों एचआर (HR) का फुल फॉर्म Human Resource होता है।

     HR Full Form = Human Resource

     

    हिंदी में एचआर का मतलब | HR Full Form in Hindi

    अंग्रेजी में HR को ह्यूमन रिसोर्स कहते हैं यह तो हमें पता चल गया परन्तु इसका मतलब क्या है यह अभी भी कई लोगों के दिमाग में आ रहा होगा। तो बता दें की हिंदी में एच.आर का फुल फॉर्म बताना हो तो इसे मानवीय संसाधन कहा जाता है।

     HR Full Form in Hindi = मानवीय संसाधन

     

    एच.आर क्या होता है | What is HR

    यह तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी कंपनी या व्यवसाय में लोग या उसके कर्मचारी ही एक संसाधन (Resource) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तो लोगों को प्रबंधित करके कंपनियां बेहतर काम कर सकती हैं और ज्यादा लाभ कमा सकती हैं। इसी उद्देश्य के साथ हर कंपनी में Human Resource डिपार्टमेंट यानी की HR Deparment बनाया जाता है जो कि कंपनी में काम करने वाले employees की Hiring, Onboarding, ट्रेनिंग, सैलरी, परफॉरमेंस और विकास से सम्बंधित सभी चीजों को संभालता है।

    ज्यादा आसान शब्दों में समझाएं तो एच.आर (HR) किसी भी कंपनी में एक मानव संसाधन विभाग होता है जो कम्पनी के अंदर रिक्त पदों की भर्ती करता है और कर्मचारियों की कार्य नीति से जुड़ी सभी चीजों को देखता है। अब ध्यान दें कि कुछ लोग HR Deparment में प्रबंधन सँभालने वाले लोगों को ही HR कहने लगते हैं जो की गलत है। बता दें की इन्हे HR Manager कहा जाता है और ये मैनेजर जो काम करते हैं ये Human Resource Management के अंतर्गत आता है।

    नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनियों में केवल एक ही एच.आर नहीं होता है बल्कि बड़ी बड़ी कंपनियों में HR का एक विभाग होता है जसमें कई HR Managers होते हैं।

     

    एच.आर कैसे बने | How to become HR

    दोस्तों यदि आप एक मान सम्मान वाली नौकरी पाना कहते हैं तो आप HR क्षेत्र का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपकी एच.आर (HR) बनने की इच्छा है लेकिन आपको जानकारी नहीं है कि एचआर कैसे बन सकते हैं तो चिंतित ना हो अब हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

    एच.आर बनने के लिए 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात् डिप्लोमा इन एचआर मैनेजमेंट, बीबीए इन एचआर का कोर्स कर सकते हैं। यदि आप 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात् HR कोर्स नहीं करना चाहते हैं तो आप ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एमबीए (MBA) इन एचआर, एमए (MA) इन एचआर या पीजीडीएम (PGDM) इन एचआर कोर्स आदि में से कोई भी पाठ्यक्रम चुन कर के HR बन सकते हैं।

     

    एच.आर बनने के लिए योग्यता | Eligibility For HR

    एचआर बनने के लिए उम्मीदवार को 12वी पास होना जरूरी है।

    एचआर (HR) बनने के लिए उम्मीदवार के पास एचआर (HR) से संबधित डिग्री या डिप्लोना होना चाहिए।

     

    एच.आर की सैलरी कितनी होती है | Salary of HR

    किसी भी कंपनी में HR की भूमिका महत्पूर्ण होती है इसलिए एच.आर को सैलरी भी आकर्षक दी जाती है। अब वैसे तो HR की सैलरी विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग होती है यह सब कंपनी पर ही निर्भर करता है। फिर भी अगर अनुमानित बताएं तो भारत के किसी भी ग्रेड A बिज़नेस स्कूल से MBA करने के बाद सैलरी 1 लाख से लेकर 1.5 लाख महीना तक हो सकती है। खास बात यह कि यदि आपको एचआर (HR) में 5 साल का अनुभव है तो आपको 20 से लेकर 25 लाख रूपए सालाना तक की सैलरी मिल सकती है।

     

    एच.आर के कार्य | Works of HR

    एचआर हर व्यवसाय में एक अहम विभाग होता है। बता दें कि एक कुशल HR मैनेजर की मदद से कंपनी सफलता के नए झंडे गाड़ सकती है। अब सवाल ये उठता है कि एच.आर (HR) के कार्य क्या-क्या होते हैं जिनकी सहायता से कंपनी को लाभ प्राप्त होता है। तो देर किए बगैर आइए एचआर के कार्यों के बारे में जानते हैं।

     

    1. साक्षात्कार का समय निर्धारित करना

    किसी भी कंपनी में कई प्रकार के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है। इसलिए नियुक्ति करने से पहले कर्मचारियों का साक्षात्कार लिया जाता है। अतः किस विभाग के कर्मचारी का साक्षात्कार किस समय होगा यह HR द्वारा ही निर्धारित किया जाता है।

     

    2. कर्मचारियों की नियुक्ति करना

    कोई व्यक्ति किसी कम्पनी में साक्षात्कार (Interview) देने जाता है तो उसका interview कंपनी का एच.आर मैनेजर ही लेता है। जब HR साक्षात्कार वाले व्यक्ति की योग्यता या पूछे गए सवालों से संतुष्ट होता है तो वह कंपनी के लिए कर्मचारी की नियुक्ति करता है।

     

    3. कार्य नीतियों का ध्यान रखना

    किसी भी कार्य को करने के लिए नीतियां बनाना जरुरी है। इसलिए कंपनी में बनाई गई नीतियों पर एचआर (HR) द्वारा नजर रखी जाती है कि नीतियां ठीक प्रकार से या सफलतापूर्वक कार्य कर रही है या नहीं कर रही हैं।

     

    4. कंपनी दस्तावेजों को व्यवस्थित करना

    किसी भी कंपनी में कई प्रकार के कागजात होते हैं जो कंपनी के लिए बेहद महत्पूर्ण होते हैं। अतः एचआर मैनेजर साक्षात्कार के दस्तावेजों के अतरिक्त कंपनी से सम्बंधित अन्य दस्तावेजों को भी व्यवस्थित रखता है।

     

    5. कर्मचारियों को कार्य के करने के लिए उत्साहित करना

    किसी भी कंपनी की उन्नति मेहनती कर्मचारियों पर आधारित होती है। इसलिए कार्यों को लगन के साथ करने के लिए HR द्वारा कर्मचारियों को कार्य के करने के लिए उत्साहित किया जाता है।

     

    6. कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना

    साक्षात्कार में चयनित कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण देने के लिए एचआर के माध्यम से समय समय पर विकास या प्रशिक्षण सबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

     

    एच.आर का अन्य क्षेत्रों में फुल फॉर्म | HR Full Form in various sectors

    दोस्तों एचआर (HR) का सम्बन्ध सिर्फ कंपनी से ही नहीं होता है बल्कि कंपनी के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से भी एचआर शब्द आपको सुनने को मिल जायेगा। ऐसे में ये जानना महत्पूर्ण हो जाता है कि HR के और क्या-क्या फुल फॉर्म हो सकते हैं। तो आइए अब आपको एच.आर के कुछ और फुल फॉर्म भी बताते हैं।

     

    1. सरकारी कानून में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR in Government Laws

    जब बात मानवीय अधिकारों या सरकारी क़ानून की हो रही हो तो एचआर का फुल फॉर्म ह्यूमन राइट्स होता है।

    HR = Human Rights

     

    2. चिकित्सा में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR Full form in Medical

    चिकित्सा के क्षेत्र में एचआर सुनने को मिल जाये तो इसका मतलब हाइपर-सेंसिटिविटी रिएक्शन हो सकता है।

    HR = Hypersensitivity Reaction

     

    3. फोटो व वीडियो में एच.आर का फुल फॉर्म | What is the Full form of HR in Photos or Video

    फोटो अथवा वीडियो ले रहे हों या टीवी की बात चल रही हो और एचआर कोई बोले तो समझना हाई रेसोलुशन बोले रहे हैं।

    HR = High Resolution

     

    4. कैंसर विज्ञान में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR in Oncology

    कैंसर विज्ञान या अंग्रेजी में बोले तो ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एचआर का फुल फॉर्म हाई रिस्क समझा जाता है।

    HR = High Risk

     

    5. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR Full Form in Digital Electronics

    अगर आप डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स की पढाई कर रहे हैं और एचआर लिखा मिले तो यहाँ इसका मतलब हायरार्की रिकार्ड्स हो सकता है।

    HR = Hierarchy Records

     

    6. सॉफ्टवेयर क्षेत्र में एच.आर का फुल फॉर्म | What is the Full form of HR in Software Field

    सॉफ्टवेयर कोडिंग जब आप करेंगे तो यहाँ एचआर का पूर्ण प्रपत्र हॉरिजॉन्टल रूल होता है।

    HR = Horizontal Rule

     

    7. सेना में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR in Military

    सेना में फिटनेस का खास ध्यान रखा जाता है और यहाँ एचआर से मतलब है कि हॉस्पिटल रिकॉर्ड की बात हो रही है।

    HR = Hospital Record

     

    8. अनुसंधान संगठनों में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR Full Form in research organizations

    अनुसंधान संगठनों में अक्सर लोग एचआर बोलते हैं जहाँ इसका फुल फॉर्म हिस्टोरिकल रिसर्च होता है।

    HR = Historical Research

     

    9. जीवविज्ञान में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR in biology

    जीवविज्ञान के क्षेत्र से अगर आ जुड़े हुए हैं तो यहाँ एचआर का पूर्ण प्रपत्र हार्ट रेट होता है।

    HR = Heart Rate

     

    10. विद्युतीय क्षेत्र में एच.आर का फुल फॉर्म | What is HR Full form in electrical Circuit

    अगर आप विद्युतीय क्षेत्र से जुड़ी बातें कर रहे हैं और कोई एचआर बोल रहा है तो समझ जाइए हाई रेजिस्टेंस की बात हो रही है।

    HR = High Resistance

     

    तो दोस्तों ये थी HR Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप HR के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article