Saturday, April 20, 2024
More

    ITC क्या होता है? जानिए ITC का Full Form

    About ITC Full Form : आपने कई चीजों पर आईटीसी लिखा देखा होगा, पर हो सकता है कभी इसके बारे में ज्यादा सोचा ना हो, आपको बता दें आई.टी.सी लगभग सौ वर्षों से सबके दिलों पर राज कर रहा है। यूँ तो हम सभी आईटीसी के कई घरलू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं परन्तु इसके बारे हमें सामान्य जानकरी भी नहीं होती है। दोस्तों याद रखें कि आई.टी.सी एक महत्पूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में आपको पता चाहिए। इसलिए आज हम आपसे आईटीसी पर चर्चा करने वाले हैं।

     

    आई.टी.सी का पूर्ण प्रपत्र | ITC Full Form

    उत्पादों के संबंध जब ITC से परिचित होते हैं तो जहन में प्रश्न उठता है कि इसका पूर्ण प्रपत्र क्या होता है। तो आपको बता दें कि ITC का फुल फॉर्म Indian Tobacco Company होता है।

     ITC Full Form = Indian Tobacco Company 

     

    हिंदी में ITC का मतलब | ITC Full Form in Hindi

    किसी भी चीज को आसानी से समझने के लिए हिंदी में जानना सबसे बेहतरीन विकल्प होता है। इसलिए आपको बता दें कि हिंदी में आईटीसी का मतलब भारतीय तंबाकू कंपनी होता है।

     ITC Full Form in hindi = भारतीय तंबाकू कंपनी

     

    आई.टी.सी क्या है। What is ITC

    आईटीसी विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों में काम करने वाली एक निजी कम्पनी है। यह भारत की एक बड़ी Multinational व Multi-industry कंपनी है। यह कम्पनी दो या इससे अधिक निगम का सम्मिश्रण है। कई सारी यूनिट होने की वजह से आईटीसी को एक बड़े कोर्पोएट समूह द्वारा नियंत्रित किया जाता है। बता दें आईटीसी एक ऐसी कम्पनी है जिसका निर्माण तंबाकू बनाने के लिए किया गया था लेकिन वर्तमान समय में यह कई प्रकार के उत्पादों को निर्मित कर रही ।

    आईटीसी के सबसे प्रचलित उत्पादों की बात करें तो विल्स नेवी कट एवं गोल्ड फ्लेक इसके प्रचलित सिगरेट उत्पाद हैं। Indian Tobacco Company का मुख्यालय भारत के पश्चिम बंगाल में कोलकाता के वर्जीनिया हाउस में स्थित है। आईटीसी कम्पनी में किसी का एकाधिकार नहीं है बल्कि इसमें कई शेयरधारक हैं।

     

    आईटीसी का इतिहास | History of ITC

    आईटीसी कम्पनी ने अपनी शुरुआत एक छोटे स्तर से की गई थी। दरअसल कोलकाता में स्थित राधालेन बाजार में एक रेंट के छोटे से कार्यालय से 24 अगस्त 1910 को इसकी नीव रखी गई थी एवं इस समय इसका नाम इम्पीरियल टोबैको ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी रखा गया।

    इसके पश्चात् आईटीसी कम्पनी ने 16 अगस्त 1926 को जे.एल नेहरू रोड पर जमीन खरीद कर स्वयं का ऑफिस बनाया। वर्ष 1970 में इसका नाम परिवर्तित करके इंडियन टोबैको कंपनी लिमिटेड रखा गया था जो की बाद में ITC लिमिटेड के नाम से जाना गया।

    धीरे-धीरे इस कम्पनी विकास होता गया जो आज तबाकू के आलावा अनेक प्रकार के प्रोडक्ट का उत्पादन कर रही है। दोस्तों ITC को भारतीय बाजार में 100 वर्षों से भी ज्यादा हो चुके हैं। वर्तमान समय में ITC के सीईओ संजीव पुरी हैं जिनको वर्ष 2017 में नियुक्त किया गया था।

     

    आई.टी.सी के व्यापारिक क्षेत्र | ITC’s Business Areas

    आईटीसी आज के समय की बहुत बड़ी निजी व्यापारिक कम्पनी है जो पांच व्यापारिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। तो आइये जानते हैं आईटीसी के व्यापारिक क्षेत्र कौन कौनसे हैं।

    • Fast Moving Consumer Goods (तेजी से बढ़ते उपभोक्ता)
    • Hotels (होटल्स)
    • Information Technology (सूचान प्रौद्योगिकी)
    • Agri-Business (कृषि व्यवसाय)
    • Packaging and Paperboards (पैकेजिंग और पेपरबोर्ड)

     

    आईटीसी के मुख्य उत्पाद | Popular Products of ITC

    आईटीसी एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। इसलिए सभी उत्पादों के बारे में जानकारी देना मुश्किल है। चलिए हम आपको आईटीसी द्वारा निर्मित किये जाने वाले प्रमुख्य प्रोडक्ट्स के बारे में बता देते हैं।

    • आईटीसी कम्पनी ने सबसे पहले सिगरेट का उत्पादन किया था एवं आज के समय में यह लगभग 85% इसका उत्पादन कर रही है।
    • कैंडिमैन कन्फेक्शनरी, आशीर्वाद आटा, सनफीस्ट बिस्किट्स, यिप्पी नूडल्स, बिंगो चिप्स, चॉकलेट।
    • कई तरह के मसाले, अगरबत्ती।
    • विवेल और फिएमा जैसे साबुन, परफ्यूम, Hair Care, शेविंग क्रीम आदि का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रही है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में आईटीसी के फुल फॉर्म | ITC Full Form in Various Sectors

    आई.टी.सी इस संक्षिप्त शब्द का क्षेत्र काफी व्यापक है। इसलिए अगल-अलग कैटेगरी में इसका फुल फॉर्म बदल जाता है। यदि आप विभिन्न क्षेत्रों में ITC का पूर्ण रूप जानना चाहते हैं तो अब हम आपको आईटीसी के दूसरे फुल फॉर्म बताने वाले हैं।

     

    1. इंटरनेट पर आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC on Internet

    इंटरनेट पर अक्सर शार्ट फॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है खासकर चैट करते समय, तो अगर चैटिंग के दौरान Itc कोई लिखे तो इसका तात्पर्य इन द कॉन्टेक्स्ट है।

    ITC = In The Context

     

    2. व्यापार में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of ITC in Business

    बिज़नेस की फिल्ड में जब किसी व्यक्ति द्वारा आईटीसी बोला जाता है तो इसका संबंध इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर से होता है।

    ITC = Information Technology Center

     

    3. आदिवासी संघ में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC Full Form in consortiums

    अगर आदिवासी संघ की बात चल रही हो तो आईटीसी का तात्पर्य इंटर ट्राइबल कंसोर्टियम से है। बता दें यह एक साझेदारी है जिसमें एक सामान्य उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए दो या दो से अधिक जनजातियां मिलकर काम करती हैं।

    ITC = Inter Tribal Consortium

     

    4. दूरसंचार में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC in Communication

    दूरसंचार के विषय में जब आप पढ़ रहे हों और Itc जैसा कोई शब्द आ जाए तो इसका मतलब आप इंटरस्टेट टेलेकम्युनिकशन्स कोआपरेटिव समझना।

    ITC = Interstate Telecommunications Cooperative

     

    5. सेना में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of ITC in Military

    सेना में आईटीसी अक्सर सुनने को मिलता है बता दें यहाँ इस क्षेत्र में इसका पूर्ण प्रपत्र इंटेंसिव ट्रेनिंग सेंटर होता है।

    ITC = Intensive Training Centre

     

    6. खेल में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC Full Form in Sports

    खेल जगत से यदि आप ताल्लुक रखते हैं तो जान लीजिए की स्पोर्ट्स में आई.टी.सी का मतलब इंटरनेशनल टेनिस सेंटर है।

    ITC = International Tennis Centre

     

    7. मीडिया में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC in Media

    मीडिया में भी आईटीसी का जिक्र होता रहता है समझ लीजिये कि यहाँ इसका पूर्ण प्रपत्र इंडिपेंडेंट टेलीविज़न कमीशन होता है।

    ITC = Independent Television Commission

     

    8. यातायात में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of ITC in Transportation

    यातायात के क्षेत्र में आईटीसी कहा जा रहा है तो इसका पूर्ण रूप इन दी कैनाल होता है।

    ITC = In The Canal

     

    9. विज्ञान में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC Full Form in Science

    विज्ञान के विषय की आप पढ़ाई कर रहे हों या कल्पित विज्ञान से सम्बंधित कोई आपको समझा रहा हो तो Itc का अर्थ Integration Time कंट्रोल समझिएगा।

    ITC = Integration Time Control

     

    10. सिनेमा घरों में आई.टी.सी का फुल फॉर्म | What is ITC in Theatres

    आईटीसी का सम्बन्ध सिनेमाघरों से भी है तो इससे जुड़ी किसी जगह Itc सुनने को मिल जाए तो इसका मतलब इंडिपेंडेंट थिएटर कॉउन्सिल समझें।

    ITC = Independent Theatre Council

     

     

    तो दोस्तों ये थी ITC Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Itc के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article