Saturday, April 20, 2024
More

    DM Full Form क्या है? जानिए DM की सम्पूर्ण जानकारी

    About DM Full Form: आपने कई जगहों पर Dm शब्द सुना होगा। अक्सर यह सरकारी संस्थाओं और कोर्ट में सुनने को मिलता है। इंटरनेट पर भी सोशल मीडिया साइट्स पर Dm शब्द का बड़ा जिक्र होता है। ऐसे में आपके मन में यह प्रश्न तो आता ही होगा की आखिर ये डीएम है क्या और Dm का full form क्या है। अगर आप इस शब्द का फुल फॉर्म और इसके बारे में विस्तार से जानकारी पाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए। आज हम आपको DM शब्द से जुड़ी तमाम बातें और इसके कई full forms बताने वाले हैं।

     

    डीएम का पूर्ण प्रपत्र | Full form of DM

    दोस्तों वैसे तो Dm के कई मतलब निकाले जाते हैं। इसके अलग-अलग sectors में अलग-अलग फुल फॉर्म हैं। परन्तु Dm का अंग्रेजी में मुख्या रूप से फुल फॉर्म जो सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है वो है District Magistrate अधिकतर समय भारत में अगर आप किसी के मुँह से डीएम सुनते हैं तो उसका मतलब District Magistrate ही होता है।

     

     DM Full form = District Magistrate 

     

    हिंदी में डीएम का मतलब | DM Full Form in Hindi

    अंग्रेजी में डीएम का मतलब जानने के बाद आप सोच रहे होंगे की आखिर ये District Magistrate होता क्या है। तो आपको बता दें District Magistrate का मतलब हिंदी में जिला मजिस्ट्रेट यानी कि जिलाधीश होता है। इसे कई लोग जिला-दंडनायक के नाम से भी बुलाते हैं।

     

     Dm Full Form in Hindi = जिला मजिस्ट्रेट / जिलाधीश / जिला-दंडनायक 

     

    डीएम कौन होता है | Who is DM

    District Magistrate एक आईएएस (IAS) अफसर होता है जिसके जिम्मे जिले की कानून और व्यवस्था के रखरखाव की जिम्मेदारी होती है। मजिस्ट्रेट जिले में राजस्व प्रशासन का प्रमुख भी होता है। इसलिए जिला मजिस्ट्रेट को कलेक्टर के नाम से भी जाना जाता है।

    बता दें की भारत की आजादी से पहले, जिला कलेक्टर एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) और न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) दोनों के रूप में कार्य करता था। एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में, वह कानून और व्यवस्था के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होता था और न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में, वह कानूनों की व्याख्या करके आपराधिक और नागरिक मामलों की सुनवाई के लिए जिम्मेदार था। परन्तु भारत की स्वतंत्रता के बाद, न्यायपालिका को भारतीय संविधान की राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के अनुच्छेद 50 के अनुसार कार्यपालिका से अलग कर दिया गया है। परिणामस्वरूप, न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कलेक्टर की भूमिका समाप्त हो गई। यह काम अब जिला न्यायाधीश (District Judge) नामक एक नए अधिकारी को सौंप दिया गया है जो राज्य उच्च न्यायालय (High court) के प्रत्यक्ष नियंत्रण में काम करता है।

     

    डीएम क्या करता है | Works of DM

    DM यानी की District magistrate के द्वारा करने वाले अगर काम की बात करें तो बता दें की एक DM निम्नलिखित कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है।

    1. कानून और व्यवस्था का रखरखाव करना
    2. राजकोष और उप-कोषागार की निगरानी करना
    3. भूमि का मूल्यांकन करना
    4. भू-राजस्व का संग्रह करना
    5. ग्रामीण आंकड़े एकत्र करना
    6. भूमि अधिग्रहण करना
    7. विभिन्न करों का संग्रह करना
    8. कर्फ्यू और धारा 144 लागू करना
    9. रैलियों के लिए अनुमति देना
    10. जिले के किसी भी दंगे की सरकार को रिपोर्ट देना

     

    डीएम कैसे बनते हैं | How to become DM

    जैसा की ऊपर बताया DM एक आईएएस (Indian Administrative Service) अफसर होता है। तो बता दें UPSC वह निकाय है जो IAS के पद के लिए परीक्षा आयोजित करता है। लगभग 24 प्रकार के ग्रेड ए और ग्रेड बी श्रेणी के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें IAS सबसे ऊपर का पद होता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है जो की इस प्रकार रहते हैं Preliminary, Mains और Interview (साक्षात्कार)।

    साक्षात्कार में बाद चुने गए छात्र को DoPT (Department of Personnel and Training) द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 2 वर्ष की अवधि के लिए मसूरी में प्रशिक्षण दिया जाता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशिक्षु को विभिन्न प्रकार के कार्यों को संभालने में सक्षम बनाने के लिए कठोर प्रशिक्षण देते हैं, जिन्हें वे आमतौर पर अपनी सेवा के पहले दशक में संभालते हैं। 2 साल के सफल प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक जिले में एसडीओ या एडीएम का पद दिया जाता है। इसके बाद वे पदोन्नति मिलने पर DM (District Magistrate) बन जाते हैं।

     

    डीएम के कुछ और फुल फॉर्म | DM Full form in several other sectors

    दोस्तों जैसा की हमने आपको बताया था DM के अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ और भी फुल फॉर्म होते हैं। सरकारी क्षेत्र में dm का full form क्या होता है यह तो आपने अभी ऊपर देख लिया। चलिए अब आपको अन्य क्षेत्रों में डीएम के कुछ और फुल फॉर्म बताते हैं।

     

    1. सोशल मीडिया में डीएम का फुल फॉर्म | What is Dm Full form in social media

    सोशल मीडिया में डीएम अक्सर इस्तेमाल होने वाला abbreviation है। इसका फुल फॉर्म सोशल मीडिया की भाषा में Direct Message होता है। Direct message मतलब की सीधा सन्देश। एक सीधा संदेश (DM) सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच संचार का एक निजी रूप है जो केवल प्रेषक (sender) और प्राप्तकर्ता (recipient) को दिखाई देता है।

    DM = Direct Message in social media

     

    2. सॉफ्टवेयर में डीएम का फुल फॉर्म | What is Full form of Dm in software

    सॉफ्टवेयर की भाषा में डीएम का मतलब Directory management से होता है। इसे हिंदी में निर्देशिका प्रबंधन कहते हैं। एक Directory फाइलों का एक श्रेणीबद्ध संग्रह होता है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले इस शार्ट फॉर्म (DM) का मतलब होता है निर्देशिका (Directory) डेटाबेस का संगठन और रखरखाव।

    DM = Directory Management in software

     

    3. कंप्यूटर में डीएम का फुल फॉर्म | What is Dm Full form in computing

    कंप्यूटर के क्षेत्र में DM का फुल फॉर्म Data Mining होता है। यह परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिए बड़े डेटा सेट के भीतर विसंगतियों, पैटर्न और सहसंबंधों को खोजने की प्रक्रिया है। डेटा माइनिंग (Data Mining) कंप्यूटर विज्ञान और आंकड़ों का एक उप-क्षेत्र है जिसका उद्देश्य डेटा सेट से जानकारी निकालना और आगे के उपयोग के लिए उस जानकारी को एक समझदार संरचना (structure) में बदलना होता है।

    DM = Data Mining in computing

     

    4. रसायन विज्ञान में डीएम का फुल फॉर्म | What is Full form of Dm in chemistry

    रसायन के क्षेत्र में भी डीएम शब्द का उपयोग देखा जाता है। इधर इसका मतलब Dipole Moment से होता है। इसे हिंदी में द्विध्रुव आघूर्ण कहते हैं। विस्तारपूर्वक इसके बारे में बताएं तो Dipole Moment एक मात्रा है जो एक दूरी से अलग दो विपरीत (opposite) आवेश (charge) का वर्णन करता है। यह एक मात्रा है जिसे हम प्रयोगशाला में एक अणु (molecule) के लिए माप सकते हैं और इस तरह अणु पर आंशिक आवेश के आकार का निर्धारण कर सकते हैं।

    DM = Dipole Moment in chemistry

     

    5. खगोल में डीएम का फुल फॉर्म | What is Dm Full form in astronomy

    अगर आप खगोल में दिलचस्पी रखती हैं तो आपको डीएम का फुल फॉर्म पता होना जरूरी है। बता दें की खगोल में DM अर्थात Dark Matter होता है। Dark Matter पदार्थ का एक रूप है जो ब्रह्मांड में लगभग 85% पदार्थ के रूप में माना जाता है और इसके कुल द्रव्यमान-ऊर्जा की एक चौथाई के बारबार है। डार्क मैटर को dark कहा जाता है क्योंकि यह विद्युत चुम्बकीय (electromagnetic field) के साथ interact नहीं करता है, मतलब कि यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन को अवशोषित, परावर्तित या उत्सर्जित नहीं करता है और इसलिए इसका पता लगाना मुश्किल है।

    DM = Dark Matter in astronomy

     

    6. निजी नौकरी में डीएम का फुल फॉर्म | What is Full form of Dm in private Job

    आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा की वे एक निजी कंपनी में Dm हैं। अब आप अचरज में पड़ गए होंगे कि आखिर ये डीएम मतलब होता कौन है। तो दोस्तों बता दें की एक निजी नौकरी में DM का मतलब District Manager होता है। इसे हिंदी में जिला प्रबंधक के नाम से जाना जाता है। विस्तारपूर्वक बताएं तो एक कंपनी का जिला प्रबंधक यानी कि District Manager उस कंपनी का पूरे जिले का प्रभारी होता है और जिले में संचालित अपनी कंपनी के सभी स्टोर का प्रभार संभालता है।

    DM = District Manager in private Job

     

    7. चिकित्सा में डीएम का फुल फॉर्म | What is Dm Full form in medical

    चिकित्सा के क्षेत्र में DM का मतलब Diabetes Mellitus होता है। इसे आमतौर पर diabetes (मधुमेह) के रूप में जाना जाता है। यह एक पुरानी बीमारी है जो व्यक्ति के रक्त में शर्करा ग्लूकोज का स्तर आसामान्य रूप से बढ़ जाने की वजह से होती है। यह समस्या आज कल अधिकांश लोगों को रहती है।

    DM = Diabetes Mellitus in medical

     

    8. इकाई में डीएम का फुल फॉर्म | What is Full form of Dm in unit

    इकाई की जब बात करते हैं तो यहाँ DM का मतलब Diameter होता है। इसे हिंदी में व्यास के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी Geometrical figure जैसे की circle या sphere में Diamter एक रेखा (line) होती है जो उसके केंद्र से होते हुए एक साइड को दूसरी साइड से जोड़ती है।

    DM = Decimeter in the form of unit

     

    9. दूरसंचार में डीएम का फुल फॉर्म | What is Dm Full form in telecom

    दूरसंचार यानी कि telecommunication के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हुए हैं तो आपने DM शब्द यहाँ अवश्य सुना होगा। दूरसंचार में DM का मतलब होता है Delta Modulation। अब विस्तार से बताएं तो Delta Modulation एक एनालॉग से डिजिटल और डिजिटल से एनालॉग संकेत रूपांतरण तकनीक है। इसका उपयोग आवाज की जानकारी के प्रसारण के लिए किया जाता है जिसमे गुणवत्ता प्राथमिक महत्व नहीं रखती।

    DM = Delta Modulation in telecommunication

     

    10. पत्रकारिता में डीएम का फुल फॉर्म | What is Full form of Dm in journalism

    पत्रकारिता के क्षेत्र में DM एक अक्सर इस्तेमाल होने वाला शब्द है। इसका फुल फॉर्म यहाँ Digital Media होता है। Digital Media मुख्या रूप से आम मीडिया का ही एक रूप है जो वितरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करता है। मीडिया का यह रूप इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से बनाया, देखा, संशोधित और वितरित किया जाता है।

    DM = Digital Media In journalism

     

    तो दोस्तों ये थी Dm Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Dm के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article