Thursday, March 28, 2024
More

    Dhani App क्या है? इससे तुरंत पैसे कैसे लें जानिए

    Dhani app kya hai यही आप सोच रहे हैं? जरूर इसका विज्ञापन आपने कहीं देखा होगा। कुछ ही मिनटों में loan देते धनि ऐप ने कम ही समय में सब लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है और करे भी क्यों ना आखिर बैंक की भीड़भाड़ और धीमे प्रक्रिया से बचने का अच्छा उपाय Dhani app ने लोगों के सामने रख दिया है।

    अचानक लोन की आवश्यकता पड़ने पर या document पूरे ना होने पर लोन लेने के लिए व्यक्ति परेशान हो जाता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि बैंक से लोन लेने पर कई सारे डाक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं और इसमें बैंक कई दिनों या महीनो तक का समय ले लेते हैं।

    वहीं दूसरी ओर, धनी ऐप से आपको ना केवल कुछ मिनटों में लोन मिल जाता है बल्कि इसके लिए ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता भी नही है। आइए आज हम आपको dhani app kya hai व इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं।

     

    धनी ऐप क्या है | Dhani App Kya Hai

    बैंक के झंझटों से छुटकारा पाने के लिए अब कई फाइनेंस सम्बंधित mobile app आ गए हैं जो आपको आपके मोबाइल पर ही बहुत सारे विकल्प दे देते हैं। इस समय सबसे ज्यादा विज्ञापन जिसका देखते में आता है वो है धनि ऐप

    धनी एक ऑनलाइन ऐप है जो गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। यह मात्र 33 mb की app है जिसका प्रचार विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा किया जाता है। इसको अभी तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं और लगभग 19 लाख लोग इस पर अपनी राय रख चुके हैं।

    इस ऐप को लोग Loan लेने के लिए डाउनलोड करते हैं। यहाँ पर आपको पर्सनल से लेकर व्यवसायिक हर तरह के लोन मात्र कुछ प्रक्रिया के बाद मिल जाते हैं। यहाँ पर आप 10 हज़ार से लेकर 15 लाख तक का लोन ले सकते हैं।

    आजकल धनी ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसका मुख्य कारण यहाँ मिलने वाला instant fast loan है जो कि जल्दी approve होता है और बस कुछ ही देर में आपको पैसा मिल जाता है।

     

    धनी ऐप का इस्तेमाल कैसे करे | Dhani App Details in Hindi

    इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आइए स्टेप बाय स्टेप जाने:

    • सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्लाटस्टोर पर जाए और Dhani app टाइप करें।
    • उसके बाद आपको 33 mb की धनी ऐप दिखेगी, इसे डाउनलोड कर install करें।
    • जब यह इनस्टॉल हो जाए तब इसमें Register करने के लिए अपना Mobile number डालें।
    • मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल पर एक 4 अंकों का कोड आएगा, उसे इस ऐप में डालें।
    • इसके साथ ही अपनी Email id भी इसमें डालें।
    • इसके बाद अपने बारे में बेसिक जानकारी app में भरे जैसे कि आपका नाम, पता, लिंग इत्यादि।
    • किसी भी Loan को apply करने के लिए सबसे पहले ऐप पर अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड अपलोड करें

    अब आपको ऐप पर कई तरह के लोन के विकल्प देखने को मिलेंगे। यह आपके लोन लेने की कीमत, समय अवधि, ब्याज आदि के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। साथ ही आप किस चीज़ के लिए लोन लेना चाहते हैं, उसके अनुसार भी लोन लेने की प्रक्रिया बदल जाएगी। आइए इसके बारे में भी विस्तार से जाने।

     

    धनी ऐप पर लोन कैसे लें | Dhani App Se Loan Kaise Le

    धनी ऐप पर लोन लेने के लिए आपको निम्नलिखित चीज़ों को देनी की जरुरत पड़ती है:

    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड

    चलिए आपको थोड़ा विस्तारपूर्वक बताते हैं –

    ◼ इसके लिए सबसे पहले ऊपर बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार आपको अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड अपलोड करना होगा क्योंकि उसी के आधार पर आपको लोन दिया जाएगा। ध्यान रखें जहाँ एक ओर, आपको लोन लेने के लिए कई तरह के दस्तावेज जमा करवाने होते हैं तो वहीं dhani app में केवल आपके आधार कार्ड या पैन कार्ड की सहायता से लोन लिया जा सकता है।

    ◼ अब जब आपने अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड अपलोड कर दिया है तो लोन के विकल्प में जाए। यहाँ आपको कई तरह के लोन लेने के विकल्प दिख जाएंगे जैसे कि शिक्षा लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लेने के लिए लोन, बिज़नेस के लिए लोन, मेडिकल लोन, ट्रेवल लोन इत्यादि।

    ◼आप इनमे से जिस चीज़ के लिए भी लोन लेना चाहते हैं, उसका चुनाव करें। इसके बाद आपको कितना लोन चाहिए और आप उसकी कितनी किश्त रखना चाहते हैं, इसका चुनाव करें। लोन की समय अवधि आपके लोन लेने के मूल्य और उसको चुकाने की किश्त के आधार पर अलग-अलग होगी। साथ ही लिए गए लोन के पैसों पर ब्याज भी उसी आधार पर अलग-अलग होगा। यह ब्याज 10 प्रतिशत से लेकर 18 प्रतिशत तक हो सकता है।

    ◼ जब आप यह सभी प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे तो अंत में इसे Submit कर दीजिए। इसके बाद Dhani app के द्वारा आपके लोन की request को review किया जाएगा और verify हो जाने के बाद आपके अकाउंट में उसी समय पैसे ट्रान्सफर कर दिए जाएंगे। लो मिल गया आपको धनी ऐप की सहायता से आसानी से लोन।

     

    धनी ऐप किसका है | Dhani App Ki Jankari

    किसी भी कंपनी से लोन लेने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि वह किसकी है कब खुली और उसकी reputation बाजार में कैसी है। यह इसलिए जरूरी है क्यूंकि फाइनेंस से जुड़ी चीजों में रिस्क होता है। तो बता दें कि धनी ऐप Indiabulls ग्रुप का ही एक वेंचर है इसके संस्थापक और सीईओ समीर गेहलोत हैं।

    Indiabulls सन 1995 में शुरू हुई एक फाइनेंस कंपनी है। यह कंपनी सेबी के साथ स्टॉक ब्रोकर डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट रिसर्च एनालिस्ट और मर्चेंट बैंकर के रूप में में पंजीकृत है। इंडियाबुल्स ने Dhani app की शुरुआत 25 October 2017 को की थी।

     

    धनी ऐप के फायदे | Benefits of Dhani App in Hindi

    वैसे तो आपको धनी ऐप का मुख्य फायदा समझ आ ही गया होगा लेकिन इसके कुछ और भी फायदें हैं जिनके बारे में जानना भी आवश्यक है। तो आइए धनी ऐप के फायदों के बारें में जाने।

    1. धनी एक बहुत ही कम size का ऐप है जिसे आप अपने मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    2. इस ऐप पर लोन कुछ ही मिनटों में प्राप्त किया जा सकता है जबकि कहीं और से Loan लेने पर एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

    3. यहाँ पर लोन प्राप्त करने के लिए आपको बस अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड submit करने की आवश्यकता होती है, अन्य किसी दस्तावेज का जमा करना जरुरी नही होता है।

    4. इस ऐप पर आप कई तरह के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं जैसे कि एजुकेशन लोन, कार लोन, मोटरसाइकिल लोन, बिज़नेस लोन इत्यादि।

    5. इस ऐप के द्वारा लिए गए लोन को चुकाने के लिए आपको किसी ऑफिस के चक्कर नही लगाने पड़ते और ना ही कहीं जाना पड़ता है। इस ऐप की सहायता से आप अपने घर बैठे ही लोन को ले और चुका दोनों सकते हैं।

    6. धनी ऐप पर आपको लोन पर लगने वाली ब्याज की दर अन्य जगहों से लिए गए लोन पर लगने वाली दर से अपेक्षाकृत कम होती है।

     

    Video of Dhani App Kya Hai

     

    नोट: धनी ऐप पर लोगों द्वारा लोन फ्रॉड करने के आरोप लग चुके हैं। कई न्यूज़ चैनल इस पर रिपोर्ट भी कर चुके हैं हलाकि इस पर कंपनी ने डाटा ब्रीचिंग का हवाला दिया है। हम धनी या किसी भी ऐप का समर्थन नहीं करते हैं। अतः आप किसी भी फाइनेंस ऐप से अपनी रिस्क पर ही लोन लें।

     

    तो दोस्तों ये थी Dhani app के बारे में जानकारी। हम आशा करते हैं की आप dhani app kya hai यह समझ गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article