Thursday, April 25, 2024
More

    Upstox क्या है? Upstox पर पैसे कामना, शेयर खरीदना व बेचना सीखें

    ट्रेडिंग शुरू करने वाले लोग अक्सर पूछते हैं upstox kya hai, इससे क्या होता है, upstox app kya hai, इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है आदि। अगर यह सभी जानकारी आप भी जुटा रहे हैं तो आप सही जगह पर आये हैं।

    आज हम आपको Upstox के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। साथ ही upstox app का किस तरह से इस्तेमाल किया जाए, अपस्टॉक्स में ट्रेडिंग किस तरह से होती है, इन सभी बिंदुओं के बारे में भी आपको इसी लेख के माध्यम से जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते हैं।

     

    Upstox क्या है | Upstox kya hai

    आजकल सभी लोग अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकें। इसके लिए कोई शेयर मार्किट में पैसा लगाता है तो कोई म्यूच्यूअल फण्ड में या डिजिटल गोल्ड या फिर आईपीओ आदि में लगता है। यदि आप भी इन्हीं में से एक है तो आपके लिए Upstox ऐप बहुत ही काम की सिद्ध हो सकती है।

    Upstox एक ऐसी ऐप है जहाँ पर आप ना केवल शेयर मार्किट में ट्रेडिंग कर सकते हैं बल्कि म्यूच्यूअल फण्ड, डिजिटल गोल्ड, आईपीओ इत्यादि में भी पैसा निवेश कर सकते हैं और वो भी बिना कोई चार्ज दिए।

    इस ऐप में बस account बनाना होता है और अपनी सभी जरुरी जानकारी submit करनी होती है। उसके बाद जैसे आपके बैंक खाते में पैसे होते हैं ठीक उसी तरह इस ऐप में पैसे होंगे और आप बस एक click में इनमे से किसी भी चीज़ में निवेश कर सकते हैं और पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। क्यों है ना मजेदार ऐप।

     

    अपस्टॉक्स ऐप की बेसिक जानकारी | Upstox Information in Hindi

    • यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है।
    • इस ऐप का पूरा नाम Upstox- Demat, Stock, MF & IPO है।
    • इस ऐप के आइकॉन का रंग बैगनी रंग का है जिसमे अंग्रेजी भाषा में up लिखा है।
    • Upstox ऐप का साइज़ 18 एमबी है।
    • अभी तक इसे 10 लाख से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
    • यह ऐप लगभग 10 साल से भी ज्यादा समय से पुराना है।
    • गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को लगभग 75 हज़ार लोग अपना review दे चुके हैं।
    • वर्तमान में इस ऐप की कुल रेटिंग 4.4 है।

     

    अपस्टॉक्स पर अकाउंट बनाने के लिए जरुरी चीज़े:

    अब बात करते है upstox app पर अकाउंट बनाने की क्योंकि इसे बनाकर ही आप इस ऐप पर कोई काम कर पाएंगे। आपने demat व ट्रेडिंग अकाउंट का नाम तो सुना ही होगा क्योंकि किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने के लिए इन दोनों का होना आवश्यक है। तो आपके यह दोनों अकाउंट भी upstox ऐप पर register करते समय ही बनेंगे। बस आपके पास पहले से कुछ जरुरी चीज़े होनी चाहिए जैसे कि:

    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • पैन कार्ड
    • आधार कार्ड
    • एड्रेस प्रूफ
    • बैंक खाता
    • डिजिटल सिग्नेचर
    • पासपोर्ट साइज़ डिजिटल फोटो

     

    अपस्टॉक्स ऐप पर अकाउंट कैसे बनायें | Upstox Account Kaise Banaye

    अब जब आपके पास ऊपर दी गयी सभी चीज़े हैं तो आप आसानी से upstox ऐप पर अकाउंट बना सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

    1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Upstox app को डाउनलोड करें।

    2. जब यह इनस्टॉल हो जाये तब इसे खोलें और यह आपको होम पेज पर ले जाएगी।

    3. यहाँ पर आपको नया खाता बनाए/ create an account का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

    upstox par account banaye

    4. अब आपको यह अकाउंट खोलने वाले पेज पर ले जाएगा जहाँ पर आप से आपका मोबाइल नंबर माँगा जाएगा या फिर ईमेल आईडी।

    5. जब आप यह दर्ज कर देंगे तो आपकी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ऐप में दर्ज करना है।

    6. एक बार जब यह ऐप उस ओटीपी को सत्यापित कर लेगी तब आपसे आपकी बेसिक जानकारी मांगी जाएगी।

    7. इसमें आपको अपना नाम, पता, एड्रेस प्रूफ, पैन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि सभी जानकारी भरनी होगी।

    upstox par login kare

    8. अन्य जानकारी में, आपके पिता का नाम, लिंग, वैवाहिक स्थिति, आयु, आपकी इनकम इत्यादि भरनी होगी।

    9. इसके साथ ही इस ऐप में आपको अपना ट्रेडिंग एक्स्पेरिंस भी भरने को कहा जाएगा ताकि उसी हिसाब से यह ऐप काम कर सके।

    10. फिर आपसे आपके बैंक खाते की जानकारी मांगी जाएगी क्योंकि उसी बैंक से पैसे काटे जाएंगे और उसी बैंक में पैसे भेजे जाएंगे। इसलिए अपने बैंक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड आदि जरुरी जानकारी भरें।

    11. अब आपसे आपके सभी डाक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी submit करने को कहा जाएगा ताकि कोई गलत व्यक्ति आपके नाम से इस ऐप का गलत इस्तेमाल ना कर सके।

    12. अंत में आपसे आपके digital signature सबमिट करने को कहा जाएगा।

    इसके बाद यह ऐप आपके सभी डाक्यूमेंट्स व दी गयी जानकारी को रिव्यु व सत्यापित करने के लिए कुछ समय लेगी तथा एक बार सत्यापित हो जाने के पश्चात आपका अकाउंट बना दिया जाएगा। उसके बाद आप इस ऐप का अपने अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं और पैसे निवेश करना शुरू कर सकते हैं।

     

    अपस्टॉक्स में ट्रेडिंग कैसे करे | Upstox Kya Hai Kaise Use Kare

    upstox ki jankari

    Upstox में एक बार अकाउंट बन जाने के बाद ट्रेडिंग करना बहुत ही आसान है। यह बस कुछ clicks का खेल है और ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। एक बार आपने इसमें काम करना शुरू कर दिया तो यकीन मानिये फिर पीछे मुड़कर नही देखना पड़ेगा। आइए जानते है इसमें stocks या शेयर को कैसे खरीदें या बेचें।

     

    अपस्टॉक्स में स्टॉक्स खरीदना | Purchase Shares on Upstox in Hindi

    • इसके लिए सबसे पहले अपनी एक watchlist बनाए और उसमें अपनी पसंद के शेयर जोड़ते जाएँ। जिस प्रकार हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अमेज़न, फ्लिपकार्ट आदि पर अपनी पसंदीदा चीज़े जोड़ते हैं या उसे अपनी watchlist में ऐड कर लेते हैं। ठीक उसी प्रकार यहाँ आपको स्टॉक्स के लिए करना है।
    • एक बार जब आपने अपने पसंदीदा स्टॉक्स watchlist में ऐड कर लिए तो आपको प्रतिदिन के हिसाब से उनके ताजा मूल्य दिखाई देंगे और उनमे कितनी वृद्धि या हानि हुई है, इसके बारे में जानकारी मिलती रहा करेगी।
    • अब आप जिन स्टॉक्स को खरीदना चाहते हैं उनमे click करे और फिर नीचे buy विकल्प पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
    • अब आपको यह पूछेगा कि आप उन स्टॉक्स को कितनी मात्रा में और किस तरीके से खरीदना चाहते है जैसे कि इंट्राडे ट्रेडिंग या कोई और ट्रेडिंग।
    • इसको select करके आपको आखिर में सब डिटेल्स उनके मूल्य के साथ दिखाई जाएँगी। इसे approve करने के बाद आगे बढ़ें और अपने बैंक खाते से उतनी रकम इसमें जोड़े और उन shares को खरीद लें।
    • तो इस तरह वह स्टॉक्स आपके नाम पर आ जाएंगे जिनकी डिटेल आप upstox में ही अपने द्वारा ख़रीदे गए शेयर्स में देख सकते हैं।

     

    अपस्टॉक्स पर स्टॉक्स को बेचना | Sell Shares on Upstox in Hindi

    • इसके लिए आप अपने ख़रीदे गए स्टॉक्स पर जाए और वहां आप जिस स्टॉक को बेचना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
    • उस पर क्लिक करने के बाद नीचे एक विकल्प आएगा square off, उस पर क्लिक करे और शेयर बेच दें।
    • इस तरह आपके वह शेयर बिक जाएंगे और रकम आपके upstox अकाउंट में जमा हो जाएगी।

     

    यह भी जानिए: शेयर मार्किट क्या होता है?

     

    अपस्टॉक्स से फंड कैसे निकालें | Upstox Se Paise Kaise Nikale

    • Upstox ऐप पर आपको फंड नाम से एक विकल्प दिखाएगा।
    • आप फंड्स पर क्लिक करेंगे तो वहां आपको withdraw नाम से एक ऑप्शन मिलेगा।
    • Withdraw विकल्प पर क्लिक करने पर आप इस रकम को अपने बैंक खाते में ट्रान्सफर करने की request कर सकते हैं।
    • आपके request करने पर यह रकम 2 से 3 दिन में आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर हो जाएगी।

     

    रेफर करके पैसे कमाएं | Refer and Earn with Upstox Kya Hai

    इस ऐप का एक और सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इस ऐप को अपने जानने वालों, रिश्तेदारों या दोस्तों को refer करके एक मिनट में 1200 रुपए तक कमा सकते हैं। जी हां, सही सुना आपने। यदि आपका कोई जानने वाला इस ऐप का इस्तेमाल नही करता है तो आप अपने upstox ऐप की सहायता से उसे refer लिंक भेजिए।

    यदि वह आपके द्वारा भेजे गए लिंक से ही upstox ऐप को install करता है तो आपको उसके बदले में 1200 रुपए का लाभ मिलेगा जो आपके upstox अकाउंट में जमा हो जाएगा। अब आप उन पैसों को stocks में निवेश कर सकते हैं।

     

    अपस्टॉक्स ऐप के फायदे | Benefits of Upstox in Hindi

    1. इस ऐप पर एक ही जगह पर सब चीज़े उपलब्ध हैं।

    2. आपको बार-बार टीवी या इधर उधर किसी स्टॉक के रेट देखने की जरुरत नही क्योंकि सब चीज़े और उनके ताजा दाम इस ऐप में दिखाई देंगे।

    3. आप चाहे तो इस ऐप का इस्तेमाल करें या फिर इनकी वेबसाइट भी है। आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इनकी वेबसाइट खोलिए और अपने upstox अकाउंट से log in करिए और सभी जानकारी देखिये।

    4. यह ऐप ना केवल stocks में पैसा लगाने का विकल्प देती है बल्कि इसमें आप लंबे निवेश के लिए म्यूच्यूअल फंड्स में भी पैसा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ कंपनियों के IPO भी खरीद सकते हैं।

    5. इस ऐप पर अन्य जगहों की तुलना में आपसे बहुत कम चार्ज लिया जाएगा और बैंक खाते में भी रकम 2 से 3 दिन के अंदर ही जमा करवा दी जाएगी।

     

    तो दोस्तों ये थी Upstox के बारे में जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Upstox kya hai यह समझ गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article