Thursday, April 25, 2024
More

    जानिए DGO का Full Form और इससे जुड़ी समस्त जानकारी

    About DGO Full Form: भारत एक ऐसा देश है जहाँ स्वास्थ कर्मचारियों की कमी पाई जाती है। इसलिए यदि आप धन दौलत के साथ नाम कमाना चाहते हैं तो आपके लिए डी.जी.ओ (Dgo) एक बेहतरीन विकल्प है। यूँ तो कई क्षेत्रों में आप अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं लेकिन यदि आप चिकत्सा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो Dgo के बारे में आपको पता होना चाहिए।

    दरअसल स्त्री सम्बन्धी रोगों की संख्या दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है इसलिए DGO की मांग में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। अब आप यकीनन सोच रहे होंगे कि डी.जी.ओ क्या होता है या फिर Dgo का Full Form क्या है। तो दोस्तों आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज के लेख हम आपको डी.जी.ओ से सम्बंधित सभी महत्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

     

    डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | DGO Full Form

    यदि आपने Dgo शब्द पहली बार सुना है तो यकीनन आपको इसका फुल फॉर्म मालुम नहीं होगा। इसलिए आपको बता दें कि DGO का फुल फॉर्म Diploma in Gynecology and Obstetrics (डिप्लोमा इन गायनेकोलॉजी ऐंड ऑब्स्टेट्रिक्स) होता है।

     DGO Full Form = Diploma in Gynecology and Obstetrics 

     

    हिंदी में DGO का मतलब | DGO Full Form in Hindi

    यदि आपसे किसी व्यक्ति द्वारा Diploma in Gynecology and Obstetrics का हिंदी मतलब पूछा जाता है एवं आप उसका उत्तर नहीं दे पाते हैं तो इससे यह साबित होता है कि आपको Dgo के सबंध में पूर्ण जानकारी नहीं है। इसलिए डीजीओ का अंग्रेजी फुल फॉर्म के साथ इसके हिंदी अर्थ का ज्ञान होना भी आवश्यक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी में DGO का मतलब स्त्री रोग और प्रसूति में डिप्लोमा होता है।

     DGO Full Form in Hindi = स्त्री रोग और प्रसूति में डिप्लोमा

     

    डी.जी.ओ क्या होता है | What is DGO

    DGO मेडिकल साइंस में पीजी डिप्लोमा कोर्स है जिसका सम्बन्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग से होता है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो Dgo स्त्री रोगों में विशेषज्ञ बनाने वाला एक प्रकार का डिप्लोमा होता है जो मुख्य रूप से महिला प्रजनन अंगों सहित कार्य करने वाली सर्जिकल विशेषताओं के अध्ययन पर केंद्रित होता है अर्थात डीजीओ महिलाओं से संबधित विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार करने वाला एवं स्त्री रोगों में विशेषज्ञता प्राप्त करने वाला एक डिप्लोमा कोर्स होता है।

    डी.जी.ओ कोर्स पूर्ण होने की समयावधि :

    दोस्तों यदि आप Dgo कोर्स करना चाहते हैं तो आप यह जरूर जानना चाहेगें कि इस कोर्स को आप कितने वर्षों में पूरा कर सकते हैं। इसलिए आपको बता दें कि डीजीओ कोर्स चार सेमेस्टर में विभाजित होता है जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाता है।

     

    डी.जी.ओ में प्रवेश करने के लिए योग्यता | Eligiblity Process for DGO

    • Dgo कोर्स करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बता दें कि यह कोर्स आप ग्रेजुएशन यानी कि स्नातक होने के बाद ही कर सकते हैं।
    • डीजीओ पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री सहित एक साल की इंटर्निशप का अनुभव होना चाहिए।
    • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DGO पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद ही मिलता है।
    • डी.जी.ओ पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में आप एमडी/एमएस/डीएनबी में से किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं।

     

    डी.जी.ओ के कार्य | Works of DGO

    • अगर आप गायनेकोलॉजी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको Dgo के कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। तो देर किये बगैर आइये जानते हैं कि डीजीओ के कार्य कौन-कौनसे होते हैं।
    • गायनेकोलॉजी द्वारा स्त्री जननांग, मूत्र व मलाशय के अंगों से संबंधित रोगों का पता लगाकर उनका सही उपचार करना।
    • गायनेकोलॉजी द्वारा प्रजनन क्षमता, यूटेरस और प्रेगनेंसी संबधित समस्याओं को हल किया जाता है।
    • यौन स्वास्थ्य एवं प्रजनन कैंसर आदि गंभीर रोगों का पता लगाकर उनका उचित समय पर उचित उपचार करना।
    • गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं को सेहत और गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल के लिए परामर्श दिया जाता है।

     

    डी.जी.ओ में स्कोप | Scope of DGO

    वर्तमान समय में गायनेकोलॉजिस्ट की मांग भारत के प्रत्येक छोटे बड़े क्षेत्र में है। आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों, प्राइवेट अस्पतालों, फार्मास्यूटिकल कंपनियों, नर्सिंग होम्स आदि जगहों पर DGO में काफी स्कोप है। यदि आप अस्पतालों में नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप मेडिकल स्कूल या संस्थान में गायनेकोलोजी के (lecturer) व्याख्याता के रूप में भी जॉब कर सकते हैं। इसके अतरिक्त यदि आप किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप स्वयं का क्लीनिक भी खोल सकते हैं।

     

    डी.जी.ओ की वेतन | Salary of DGO

    दोस्तों आपको बता दें कि गायनेकोलॉजिस्ट की वेतन शैक्षिक डिग्री, कार्य के अनुभव पर आधारित होती है। गायनेकोलॉजिस्ट को शुरूआती समय में 15000 से 30000 रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता है जबकि कुछ वर्षों के पश्चात गायनेकोलॉजिस्ट का वेतन 40000 से 80000 रूपए प्रतिमाह हो जाता है एवं सीनियर स्तर पर पहुंचने के बाद गायनेकोलॉजिस्ट का वेतन 100000 से 200000 प्रतिमाह हो जाता है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में डी.जी.ओ के फुल फॉर्म | DGO Full Form in various sectors

    आप अगर सिर्फ DGO का फुल फॉर्म जानना चाहते थे तो चिकित्सा के क्षेत्र में तो आपने इसका पूर्ण प्रपत्र जान लिया पर जानकारी के लिए बता दें कि कुछ और स्थान भी हैं जहाँ डी.जी.ओ के मतलब चिकित्सा से एकदम अलग होते हैं। तो चलिए आपको अन्य क्षेत्रों में भी Dgo के फुल फॉर्म से रूबरू करवाते हैं।

     

    1. प्रबंधन संगठन में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is DGO in Management Organizations

    किसी भी प्रबंधन संगठन में आंकड़े (data) या फिर accountability की बात चल रही तो डी.जी.ओ का मतलब डाटा गवर्नेंस ऑफिस होता है।

    DGO = Data Governance Office

     

    2. तेल व गैस उद्योग में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is DGO Full Form in Crude Oil Industry

    तेल व गैस उद्योग से अगर आप जुड़े हुए हैं या फिर इस इंडस्ट्री में कुछ काम से आए हुए हैं और अगर डी.जी.ओ लिखा दिखा जाए तो इसका फुल फॉर्म डिवीज़न ऑफ़ गैस एंड आयल है।

    DGO = Division of Gas and Oil

     

    3. सोने में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is the Full form of DGO in Gold

    अगर गोल्ड यानी की सोना जैसे धातु की बात चल रही हो और डी.जी.ओ का जिक्र आए तो समझना ड्रम्मोण्ड गोल्ड लिमिटेड कंपनी का जिक्र किया है।

    DGO = Drummond Gold Ltd

     

    4. हाउसिंग सोसाइटी में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is DGO in Housing society

    किसी भी हाउसिंग सोसाइटी में अगर आप गए हैं और वहां कमरे के बहार Dgo लिखा हुआ है तो इसका मतलब डेवलपमेंट ग्रुप ऑफिस है।

    DGO = Development Group Office

     

    5. ऑटोमोबाइल सेक्टर में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is the Full form of DGO in Automobile

    ऑटोमोबाइल सेक्टर यानी की गाड़ी से जुड़ी बात चल रही हो खासकर गाड़ी की रिपेयरिंग या सर्विस की तो Dgo का फुल फॉर्म डिफरेंशियल गियर आयल है।

    DGO = Differential Gear Oil

     

    6. सरकारी विभाग में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is DGO Full Form in Government Department

    सरकारी विभाग विशेषकर के पुलिस डिपार्टमेंट में Dgo का पूर्ण प्रपत्र सबसे विभिन्न होता है यहाँ इसका तात्पर्य डिपार्टमेंट जनरल आर्डर है।

    DGO = Department General Order

     

    7. खुदरा या किराना कंपनी में डी.जी.ओ का फुल फॉर्म | What is DGO in Grocery supermarkets

    आप अगर किसी भी किराना सुपरमार्केट में हैं और यहाँ डी.जी.ओ लिखा हुआ है तो इसका full form यहाँ डिस्काउंट ग्रोसरी आउटलेट होता है।

    DGO = Discount Grocery Outlet

     

    तो दोस्तों ये थी Dgo Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप DGO के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article