Saturday, April 20, 2024
More

    जानिए CGL का Full Form क्या है?

    About CGL Full Form: ग्रेजुएट कर चुके विधार्थियों के मन में हमेशा एक शानदार नौकरी पाने की चाहत होती है। इसलिए विधार्थी SSC ( Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में भाग लेते हैं। इन्हीं में से एक परीक्षा (EXAM) CGL है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोगों को CGL का फुल फॉर्म क्या होता है अथवा CGL क्या है इस विषय में सम्पूर्ण जानकरी नहीं होती है। इसलिए CGL से सबंधित कई सवाल लोगों के जहन में उठते हैं। यदि आप भी CGL की समस्त जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का लेख आपके लिए महत्पूर्ण है क्यूंकि आज के इस लेख में CGL से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी हम आपसे साझा करने वाले हैं।

     

    सी.जी.एल का फुल फॉर्म | Full form of CGL

    सी.जी.एल.(CGL) का नाम सुनते ही सबसे पहले विचार आता है कि आखिर CGL का Full Form क्या होता है। तो दोस्तों बता दें कि CGL का फुल फॉर्म होता है Combined Graduate Level (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल)। CGL को पूर्ण रूप से SSC CGL अर्थात Staff Selection Commission – Combined Graduate Level से जाना जाता है।

     

     CGL Full Form = Combined Graduate Level 

     

    हिंदी में सी.जी.एल का मतलब | CGL Full Form in Hindi

    अधिकतर लोगों को CGL का अंग्रजी अर्थ तो ज्ञात होता है लेकिन CGL का हिंदी अर्थ मालूम नहीं होता है। आपको बता दें कि सीजीएल (CGL) का हिंदी मतलब ‘संयुक्त स्त्नातक स्तर’ होता है।

     

     CGL Full Form in Hindi = संयुक्त स्नातक स्तर 

     

    सी.जी.एल क्या है | What is CGL

    सी.जी.एल. एक महत्पूर्ण परीक्षा है जिसको प्रतिवर्ष ‘कर्मचारी चयन आयोग’ द्वारा आयोजित किया जाता है इस परीक्षा का उद्देश्य केंद्रीय सरकार के विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की भर्ती करना होता है। अतः यह एक राष्टीय स्तर की परीक्षा होती है जिसमें भारत सरकार के विभिन्न मंत्रायल, विभागों एवं संगठनों में मौजूद समूह बी (Group B) व समूह सी (Group C) के रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया के आधार पर भर्ती की जाती है।

     

    CGL से महत्पूर्ण पदों को कैसे कर सकते हैं प्राप्त :

    CGL competitive exam है जिसको पास (crack) करने के बाद आप आयकर, नारकोटिक्स, सीबीआई, एनआईए जैसे महत्पूर्ण विभागों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि परीक्षा देने के पश्चात एसएससी मार्क्स के आधार पर तय करती है कि चयनित उम्मीदवार को कौन सी नौकरी मिलेगी एवं वह किस क्षेत्र में कार्य करेगा।

     

    CGL का आवेदन करने के लिए योग्यता | Eligibility criteria to apply for CGL

    CGL की परीक्षा में आवेदन करने के लिए व्यक्ति का विभिन्न शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है –

    1. CGL का आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है।

    2. CGL में अलग-अलग पोस्ट के आवेदन के लिए अलग-अलग आयु सीमा है। उदाहरण स्वरुप असिस्टेंट सेक्शन अफसर, जूनियर अकाउंटेंट, अपर डिवीज़न क्लर्क, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंट अफसर, ऑडिटर और सब इंस्पेक्टर जैसे पोस्ट के लिए न्यूतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। वहीं Junior Statistical Investigator वाली पोस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गयी है। इन सब के अतिरिक्त रिजर्वेशन केटेगरी और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए उम्र में छूट प्रदान की जाती है।

    3. CGL के उम्मीदवार को भारत का नागरिक अथवा भारत मूल का व्यक्ति नेपाल, भूटान या तिब्बत का शरणार्थी होना आवश्यक है।

     

    सी.जी एल की चयन प्रक्रिया | | CGL selection process

    SSC CGL परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाती है। सीजीएल की एक परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकता है। इसी क्रम को दोहराते हुए व्यक्ति को तीसरी और चौथी परीक्षा उत्तीर्ण करना पड़ता है। इसके पश्चात मेरिट के आधार पर उम्मीदवार सरकारी नौकरी प्राप्त कर लेता है। CGL परीक्षा के ये चार चरण कुछ इस प्रकार हैं –

    (i) Combined Graduate Level (Tier 1)
    (ii) Combined Graduate Level (Tier 2)
    (iii) Descriptive Test (Tier 3)
    (iv) Skills Test

     

    1. Combined Graduate Level (Tier 1)

    Tier 1 जो है वह CGL का पहला पेपर होता है। यह 100 नंबर का होता है। पेपर में सामान्य बुद्धि (General Intelligence), मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude), अंग्रेजी (English Comprehension) और सामान्य जागरूकता (General Awareness) ये चार भाग होते हैं एवं प्रत्येक भाग में 25 प्रश्न दिए जाते हैं। Combined Graduate Level का पेपर कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के तहत लिया जाता है एवं पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवार को 1 घन्टे का समय दिया जाता है।

     

    2. Combined Graduate Level (Tier 2)

    Tier 2 होता है Combined Graduate Level (CGL) का दूसरा चरण। इसमें मात्रात्मक क्षमता (Quantitative Ability) के 100 प्रश्न व 100 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी (General English) के पूछे जाते हैं। इसके साथ ही जिस भी पोस्ट के लिए आप फॉर्म भर रहे उससे आधारित विषय CGL की टियर 2 परीक्षा में आता है। जैसे कि Junior Statistical Officer (JSO) की पोस्ट के लिए statistics का विषय टियर 2 एग्जाम में होता है। वहीं Assistant Audit Officer और Assistant Accounts Officer जैसी पोस्ट के लिए General Studies (सामान्य अध्ययन) का विषय आता है जिसमे Finance और Economics पूछा जाता है। Combined Graduate Level (Tier 2) का पेपर भी कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के तहत लिया जाता है लेकिन इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर (विषय) को पूर्ण करने का समय 2 घंटे का रहता है।

     

    3. Descriptive Test (Tier 3)

    Descriptive Test CGL परीक्षा का तीसरा चरण होता है। यह एक ऑफलाइन परीक्षा होती है जिसमें उम्मीदवार को पेन और पेपर की मदद से लेटर और निबंध लिखना होता है। इस पेपर का पूर्णांक 100 होता है जिसको हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलता है।

     

    4. Skills Test

    CGL का यह चौथा चरण होता है जो सिर्फ कुछ ही पोस्ट के लिए होता है। स्किल टेस्ट को करने के लिए कंप्यूटर की नॉलेज और कंप्यूटर टायपिंग की स्पीड में अच्छी पकड़ होना जरुरी है।

    नोट – CGL परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता है।

     

    CGL के कुछ और फुल फॉर्म | CGL Full form in several other sectors

    सी.जी.एल. का सरकारी क्षेत्र में फुल फॉर्म जानने के के बाद यदि आप अन्य क्षेत्रों में CGL का फुल फॉर्म क्या होता है जानना चाहते हैं। तो चलिए अब हम आपको विभिन्न क्षेत्रों में CGL के अलग अलग full forms बताते हैं।

    1. CGL = Commercial general liability

    2. CGL = Carrier grand linux

    3. CGL = Commonwealth goverment loan

    4. CGL = Carrier grade linux

    5. CGL = Computer graphics laboratory

    6. CGL = Central gem laboratory

    7. CGL = Code generation language

    8. CGL = Categorial grammar logic

    9. CGL = Care giver little

    10. CGL= Charge generation layer

     

    तो दोस्तों ये थी CGL Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप CGL के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए घंटी के बटन को दबाएं या फिर नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article