Friday, April 19, 2024
More

    CDO का Full form क्या होता है? CDO Full Details

    About CDO Full Form: हमारा देश कई छोटे-छोटे हिस्सों में बटा हुआ एक विशाल देश है। ऐसे में भारत के हर क्षेत्र का ध्यान रखते हुए विकास करना किसी एक अकेले व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं है। यही वजह है कि अपने देश का विकास करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के मुताबिक अलग-अलग अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है। अब विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर या फिर विकास सम्बंधित कार्यों में आपने सीडीओ (CDO) का नाम अवश्य सुना होगा।

    आपके मन में शायद सी.डी.ओ बनने की चाहत भी आई होगी लेकिन जानकारी के आभाव में आप मन मार रहे होंगे। तो दोस्तों आज हम आपको CDO क्या है, इसका फुल फॉर्म क्या है यह सब तो बताएँगे ही साथ ही Cdo कैसे बनते हैं और इससे सम्बंधित और भी बहुत सी बातें आपके साथ साझा करेंगे।

     

    सीडीओ का पूर्ण प्रपत्र | Full form of CDO

    कई लोगों ने सी.डी.ओ का नाम तो अवश्य सुना होता है लेकिन सीडीओ का फुल फॉर्म क्या होता है यह बेहद ही कम लोग जानते हैं। इसलिए आपको बता दें कि अंग्रेजी में CDO का फुल फॉर्म Chief Development Officer होता है।

     CDO Full Form = Chief Development Officer

     

    हिंदी में सीडीओ का मतलब | CDO Full Form in Hindi

    चीफ डेवलपमेंट अफसर यह फुल फॉर्म तो अंग्रेजी में हो गया परन्तु इसको हिंदी में क्या कहेंगे यह जानना भी आवश्यक है जिससे आप कहीं भी इसका हिंदी शब्द सुने तो समझ जाएँ कि ये तो Cdo की बात हो रही है। तो दोस्तों आपको बता दें की CDO को हिंदी में मुख्य विकास अधिकारी कहते हैं।

     CDO Full Form in Hindi = मुख्य विकास अधिकारी

     

    क्या होता है सीडीओ | What is CDO

    सी.डी.ओ एक प्रकार का प्रशासनिक पद होता है जो मुख्य रूप से जिले से जुड़े विकास कार्यों के लिये उत्तरदायी होता है। अतः सीडीओ का प्रमुख्य कार्य चयनित जिले में और ग्रामीण इलाको में विकास सम्बंधित कार्य करना होता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो Cdo सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं को ग्रामीण और शहरी इलाको में पहुंचाता है।

    अब आप भली भांति समझ गए होंगे कि CDO सरकार द्वारा नियुक्त किया गया एक सीनियर पद होता है जो विकास संबंधित योजनाओं को जिले में आने वाले सभी क्षेत्रों तक पहुंचाता है।

     

    सी.डी.ओ बनने की योग्यता | Eligibility for CDO

    दोस्तों आप में से कई पाठक ऐसे होंगे जिनका Chief Development Officer बनने का सपना होगा। इसलिए CDO बनने के लिए आपके मन में यह विचार भी जरूर आया होगा कि ये बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। आपकी इसी समस्या का समाधान करने के लिए अब हम आपको सीडीओ बनने की योग्यता क्या है यह बताते हैं।

    1. सीडीओ बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना अनिवार्य है।

    2. आपके स्नातक डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए।

    3. अगर आप Cdo बनाना चाहते हैं तो इसके लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच आयु सीमा तय की गई है।

    4. सीडीओ बनने के लिए ओबीसी उम्मीदवार के लिए 3 वर्ष एवं एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए 5 वर्ष आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

     

    सी.डी.ओ ऑफिसर कैसे बनते हैं | How to become CDO

    किसी भी सपने को आप तभी पूरा कर सकते हैं जब पहले से आप उसकी रणनीति बनाते हैं। ऐसे में Cdo ऑफिसर बनने का सपना साकार करने के लिए भी यह जानना जरुरी है कि इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले ली जाए।

    दोस्तों आपको बता दें कि समय-समय पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। इसमें पहले चरण की परीक्षा को प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण की परीक्षा को मुख्य परीक्षा एवं तीसरे चरण की परीक्षा को साक्षात्कार परीक्षा कहा जाता है।

    चलिए आपको इन तीनों ही परीक्षा के बारे में थोड़े और विस्तारपूर्वक बताते हैं –

     

    1. प्रारंभिक परीक्षा

    लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली Chief Development Officer की प्रारंभिक परीक्षा में Objective Type प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित, रीजनिंग, भारतीय संस्कृति से सम्बंधित विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के बाद आप मुख्य परीक्षा देने के पात्र बन जाते हैं।

    2. मुख्य परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद जब आप मुख्य परीक्षा देते हैं तो मुख्य परीक्षा में आप से अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं हिंदी सामान्य ज्ञान से व निबंध से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

    3. साक्षात्कार परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा पास करने के बाद आपको साक्षात्कार परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार में आप से सीडीओ से संबंधित मानसिक योग्यता के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्नों में पास होते हैं तो आप CDO बन जाते हैं।

     

    सी.डी.ओ का वेतन और दी जाने वाली सुविधाएँ | CDO Salary & Perks

    सीडीओ अधिकारी का वेतन 37400 से 67000 रूपए होता है। हालाँकि भारत के वभिन्न राज्यों के अनुसार सीडीओ अधिकारी के वेतन में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि CDO अधिकारी की सुविधाओं की बात की जाए तो सीडीओ अधिकारी को वेतन सहित स्वास्थ्य सेवाऐं, सुरक्षाकर्मी, आवास एवं डीजल, पेट्रोल, मोबाइल फोन, इंटरनेट, बिजली बिल आदि का खर्चा यानी भत्ता दिया जाता है।

     

    सी.डी.ओ के कार्य | Works of CDO

    सीडीओ के विकास सम्बंधित कई प्रकार के कार्य होते हैं। यदि आप Cdo के क्या-क्या कार्य होते हैं नहीं जानते हैं तो अब हम आपको सी.डी.ओ के विभिन्न कार्यों से अवगत कराने वाले हैं।

    • सीडीओ विकास से संबधित अलग-अलग क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करता है।
    • विभिन्न डेवलपमेंट ऑफिसर के साथ मीटिंग के अतरिक्त सरकार द्वारा जारी योजनाओं को सही क्षेत्र में लागू करने का निर्देश देने का अधिकार भी Cdo अधिकारी के पास होता है।
    • दिए गए कार्यों को यदि ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सही ढंग से नहीं करता है तो CDO अधिकारी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पर कड़ी कार्यवाही कर सकता है। इसके अतरिक्त सी.डी.ओ अधिकारी के पास ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर को निलंबित करने का अधिकार भी होता है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में सी.डी.ओ के फुल फॉर्म | CDO Full Form in various sectors

    जैसे विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग अधिकारी होते हैं ऐसे ही विभिन्न क्षेत्रों के मुताबिक CDO के फुल फॉर्म भी अलग-अलग होते हैं। तो इसलिए अब हम आपको सी.डी.ओ के कुछ और फुल फॉर्म से परिचित कराने वाले हैं।

     

    1. चिकित्सा में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is CDO in Medical Field

    चिकित्सा के क्षेत्र में सीडीओ अगर सुनें तो इसका फुल फॉर्म क्रोनिक डुओडेनल ऑब्स्ट्रक्शन होता है।

    CDO = Chronic Duodenal Obstruction

     

    2. नेटवर्किंग में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is CDO Full form in Networking

    नेटवर्किंग में सीडीओ कहीं दिख जाए तो इसका मतलब कम्युनिकेशन डाटा ऑब्जेक्ट्स होता है।

    CDO = Communication Data Objects

     

    3. पुलिस में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is the Full form of CDO in Police

    पुलिस लाइन की जब बात आती है तो सीडीओ का फुल फॉर्म सिविलियन डिटेंशन अफसर होता है।

    CDO = Civilian Detention Officer

     

    4. वित्त में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is CDO in Finance

    वित्त विभाग की बात चल रही हो और में सीडीओ का जिक्र आये तो इसका फुल फॉर्म कल्लटेरलीज़ेड डेब्ट ऑब्लिगेशन समझना।

    CDO = Collateralized Debt Obligation

     

    5. अंतरिक्ष-विज्ञान में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is the Full form of CDO in Meteorology

    अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सीडीओ कहीं दिखे तो इसका पूर्ण प्रपत्र सेंट्रल डेन्स ओवरकास्ट होता है।

    CDO = Central Dense Overcast

     

    6. बैंकिंग में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is CDO Full form in Banking

    बैंकिंग में अगर सीडीओ जैसा टर्म सुनने को मिल जाये तो यहाँ इसका मतलब क्रेडिट डिफ़ॉल्ट ऑप्शन होता है।

    CDO = Credit Default Option

     

    7. आई.टी सेल में सीडीओ का फुल फॉर्म | What is CDO in IT Department

    आई.टी विभाग में सी.डी.ओ अगर कहीं दिखे तो इसका पूर्ण प्रपत्र यहाँ पर चीफ डाटा अफसर है।

    CDO = Chief Data Officer

     

    8. सेना में सी.डी.ओ का फुल फॉर्म | What is CDO Full form in Military

    सेना में कोई सीडीओ बोले तो आप समझना क्लासिफाइड डेल्टा ऑपरेशन्स की बात हो रही है।

    CDO = Classified Delta Operations

     

    तो दोस्तों ये थी CDO Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप CDO के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article