BSEB क्या है? BSEB का Full form जानिए

About Bseb Full Form: प्रत्येक छात्र को कभी न कभी बॉर्ड एग्जाम तो देनी ही पड़ती है। भारत में पढ़ने वाले सभी छात्र अपने-अपने राज्यों में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं दसवीं और 12वी में देते हैं। सभी राज्यों में होने वाली इन बोर्ड परीक्षाओं के नाम अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आपने बी.एस.ई.बी (BSEB) का नाम अवश्य ही सुना होगा। कई छात्र कहते हैं वे BSEB से passout हैं तो आपके दिमाग में ख्याल आता होगा की Bseb आखिर क्या है? तो चलिए आज आपको हम अपनी इस पोस्ट में इसी विषय की पूरी जानकारी देते हैं।

 

बी.एस.ई.बी का पूर्ण प्रपत्र | BSEB Full Form

दोस्तों वर्तमान समय में अधिकतर हम सभी शार्ट फॉर्म का ही इस्तेमाल करते हैं इसलिए आम तौर पर लोगों को कई सारे फुल फॉर्म की जानकारी नहीं होती है। यदि आपको BSEB का FULL FORM क्या है मालूम नहीं है, तो बता दें कि Bseb का फुल फॉर्म Bihar School Examination Board होता है।

 BSEB Full Form = Bihar School Examination Board

 

हिंदी में BSEB का मतलब | BSEB Full Form in Hindi

आमतौर पर हम सभी बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी शार्ट फॉर्म का उपयोग करते हैं। इसलिए हमें यह मालूम नहीं होता है कि अंग्रेजी में बोले जा रहे शार्ट फॉर्म का हिंदी मतलब क्या होता है। अतः अंग्रेजी में BSEB का फुल फॉर्म जानने के बाद यदि आप हिंदी में बी.एस.ई.बी का मतलब जानना चाहते हैं तो BSEB का हिंदी Full Form बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bseb को बिहार बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है।

 BSEB Full Form in Hindi = बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बिहार बोर्ड)

 

बी.एस.ई.बी क्या होता है | What is BSEB

Bseb के फुल फॉर्म की जानकारी होने के साथ आपको यह भी ज्ञात होना चाहिए कि आखिर बी.एस.ई.बी क्या होता है। तो आपको बता दें कि BSEB बिहार की माध्यमिक और उच्चमाध्यमिक परीक्षाओं को आयोजित कराने वाली बिहार सरकार के अधीन एक स्वायत्तशासी संस्था है।

यह (Bihar School Examination Board) बिहार सरकार के चयनित पाठ्यक्रम के आधार पर बिहार के सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों में अगस्त-सितंबर और फरवरी-मार्च में 10वीं व 12वीं की परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित कराती है। दरअसल अगस्त-सितंबर में Supplementary Examination यानी कि पूरक परीक्षा एवं फरवरी-मार्च में Annual Board Examination यानी कि वार्षिक बोर्ड परीक्षा Bseb द्वारा आयोजित की जाती है।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की स्थापना 1952 में की गई थी। इसका गठन बिहार सरकार द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा अधिनियम -1952 के सेक्शन 3 के अंतर्गत हुआ था। इसका मुख्यालय पटना में बनाया गया था जो कि आज भी यहीं पर स्थित है। जानकारी दे दें कि BSEB के अध्यक्ष IAS Officer श्री आनद किशोर हैं एवं बीएसईबी के सेक्रेटरी श्री प्रमोद कुमार हैं। इसके साथ ही Bseb में सैकड़ों स्टाफ कर्मचारी हैं जो यहाँ के ऑफिस के कार्यों को सम्पन्न करते हैं।

 

बी.एस.ई.बी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं | Exams taken by BSEB

अब जैसा कि आपको अभी ऊपर बताया कि Bihar School Examination Board (Bseb) दसवीं और बारवी की परीक्षाएं तो लेती ही है पर इसके साथ ही यह विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित कराती है। बता दें कि बीएसईबी द्वारा Teachers Eligibility Test (शिक्षक पात्रता परीक्षा), Examination for Diploma in Elementary Education, Diploma in Physical Education आदि विभागीय परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती हैं।

यदि आप bseb द्वारा परीक्षाओं की जानकारी detail में चाहते हैं तो आप इसकी official website पर जा कर visit कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर आप 12वी के स्टूडेंट है तो आप अपने registration व examination फॉर्म से जुड़ी जानकारी इस वेबसाइट http://seniorsecondary.biharboardonline.com/ पर login करके देख सकते हैं।

 

बी.एस.ई.बी से पढ़ने के फायदे | Benefits of studying from BSEB

दोस्तों बीएसईबी यानी की बिहार बोर्ड से पढ़ने के अपने कुछ फायदे हैं जो की इस प्रकार हैं –

1. बिहार बोर्ड (bseb) का पेपर बिहार CBSE के पेपर से सरल होता है।

2. Bseb परीक्षाओं में स्टूडेंट्स का खर्चा कम होता है।

3. बी.एस.ई.बी परीक्षाओं में आउट ऑफ़ कोर्स प्रश्न नहीं आते हैं जैसा की कई बार सीबीएसई एग्जाम में देखा जाता है।

4. जहाँ कई बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब CGPA सिस्टम पर based है वहीं bseb में सीधे कुल अंक बताये जाते हैं जिससे परसेंटेज आसानी से निकली जा सकती है।

 

विभिन्न क्षेत्रों में बी.एस.ई.बी के फुल फॉर्म | BSEB Full Form in various sectors

बीएसईबी का पूर्ण प्रपत्र बिहार बोर्ड है यह तो आपने जान लिया पर क्या आपको पता है ऐसे कई और क्षेत्र हैं जहाँ Bseb के मतलब अलग होते हैं। जी हाँ इन जगहों पर बी.एस.ई.बी के full form बदल जाते हैं। चलिए आपको कुछ और जगहों पर Bseb के फुल फॉर्म बताते हैं।

 

1. विधुत विभाग में बी.एस.ई.बी का फुल फॉर्म | What is BSEB in Power Department

अगर विधुत विभाग की बात हो रही है और बीएसईबी सुनने में आया है तो इसका फुल फॉर्म बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड है।

BSEB = Bihar State Electricity Board

 

2. चिकित्सा संस्था में बी.एस.ई.बी का फुल फॉर्म | What is BSEB Full form in Medical Institution

अमरीका के ओक्लाहोमा में चिकित्सा संस्था की चर्चा हो रही हो तो बीएसईबी का मतलब बेसिक साइंस एजुकेशन बिल्डिंग समझना।

BSEB = Basic Sciences Education Building

 

3. हरयाणा में बी.एस.ई.बी का फुल फॉर्म | What is BSEB Full form in Haryana

हरियाणा के क्षेत्र भिवानी में एक शिक्षा संस्था है जहाँ Bseb का पूर्ण प्रपत्र बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन भिवानी है।

BSEB = Board Of School Education Bhiwani

 

4. ऑटोमोबाइल में बी.एस.ई.बी का फुल फॉर्म | What is BSEB in Automobiles

ऑटोमोबाइल क्षेत्र का जिक्र हो रहा हो और बी.एस.ई.बी कोई कहे तो समझाना बाइसिकल स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक कहना चाह रहे हैं।

BSEB = Bicycle Style Electric Bike

 

तो दोस्तों ये थी BSEB Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Bseb के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

Share This Post:

Leave a Comment

error:
Copy link
Powered by Social Snap