BBA Full Form मालूम है? जानिए Bba कोर्स की पूरी Details

About BBA Full Form: आज कल courses में बी.बी.ए का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। कई स्टूडेंट्स हैं जो Bba में दिलचस्पी रखते हैं विशेषकर वो जो बिज़नेस के क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं या इसमें डिग्री हासिल करना चाहते हैं। अगर आप भी बीबीए में रूचि रखते हैं और BBA क्या है, इसका फुल फॉर्म क्या होगा, बीबीए कैसे कर सकते हैं और ऐसी ही सवालों के जवाब पाना चाहते हैं तो हमरा आज कल लेख आपकी मदद करेगा।  

Page Contents

 

बी.बी.ए का पूर्ण प्रपत्र | BBA Full Form

इस विषय के बारे में आगे जानकारी देने से पहले हम आपको बीबीए का पूर्ण प्रपत्र यानी की फुल फॉर्म बता देते हैं। इससे आपको इस टर्म को समझने में आसानी होगी। तो बता दें कि बीबीए का मतलब बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन होता है।

 BBA FULL Form = Bachelor of Business Administration 

 

हिंदी में बी.बी.ए का मतलब | BBA Full Form in Hindi

अगर आप Bba करने का मन बना ही रहे हैं तो आपको इसका फुल फॉर्म सिर्फ इंग्लिश में ही नहीं बल्कि हिंदी में भी पता होना चाहिए। ऐसा बहुत बार होता है कि बी.बी.ए कर रहे छात्रों को भी इसके हिंदी में अर्थ की कोई जानकारी नहीं होती। तो याद रखें Bba का हिंदी में मतलब व्यवसायिक प्रबंधन में स्नातक होता है।

 BBA Full Form In Hindi = व्यवसायिक प्रबंधन में स्नातक 

 

बी.बी.ए क्या है | What is BBA

बीबीए एक स्नातक पाठ्यक्रम कोर्स है जो विद्यार्थियों को बिज़नेस मैनेजमेंट की शिक्षा प्रदान करता है। भारत में यह मूल रूप से तीन साल की डिग्री होती है जिसमें प्रतिवर्ष 2 सेमेस्टर होते हैं, परन्तु भारत के बहार कई देशों में Bba की डिग्री चार साल की भी होती है। बी.बी.ए में आप व्यापार से जुड़ी बारीकियों को सीखते हैं। यह आपको entrepreneurship skill भी प्रदान करता है जिससे आप आगे चल कर कंपनी में एक बेहत लीडर साबित होते हैं।

बारहवीं के बाद मार्केटिंग या सेल्स के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए बीबीए कोर्स एक अच्छा विकल्प है। बता दें कई जगहों पर BBA कोर्स को BBM (Bachelor of Business Management), BBS (Bachelor of Business Studies), BMS (Bachelor of Management Studies) आदि नामों से भी जाना जाता है।

अपने शैक्षणिक करियर में Mba करने का सोच रहे छात्रों के लिए बीबीए करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह आपको बिज़नेस से जुड़े विषयों का ज्ञान देता है जिससे आपको Mba में मुश्किल नहीं आती है। इतना ही नहीं बीबीए में कई कॉलेजों में मार्केटिंग, फाइनेंस और HR मैनेजमेंट जैसे विषयों को भी स्पेशलाइजेशन के तौर पर चुनने का विकल्प मौजूद रहता है जिससे आप अपने रूचि के अनुसार अपने करियर को और सटीक दिशा दे सकते हैं।

 

बी.बी.ए करने के लिए योग्यता | Eligibility criteria to apply for BBA

अगर आप बीबीए के बारे में सुन कर अति प्रसन्न हैं और इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए इसकी प्रक्रिया मालूम होनी चाहिए। तो आइए अब आपको इसमें एडमिशन लेने के लिए क्या-क्या चाहिए वो बताते हैं –

  • बीबीए करने के लिए आपका 12वी पास होना आवश्यक है।
  • अगर आप Bba कोर्स में एडमिशन चाहते हैं तो आपके 12th क्लास में कम से कम 50% मार्क्स होना चाहिए।
  • मैथ्स, साइंस, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के विद्यार्थी Bba में एडमिशन की पात्रता रखते हैं।
  • Bba डिग्री करने के लिए कोई भी उम्र निर्धारित नहीं है।

 

बी.बी.ए में प्रवेश लेने की प्रक्रिया | Admission Process For BBA

दोस्तों अगर आप अभी ऊपर बताई Bba की योग्यता को पूरा करते हैं तो आप किसी भी कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस में बैठ सकते हैं। बता दें की Bba के कई कॉलेज सीधे ही आपकी 12वी के मार्क्स के आधार पर आपको एडमिशन दे देते हैं। जबकि कुछ बड़े-बड़े कॉलेज ऐसे भी हैं जिसमें एडमिशन लेने के लिए आपको उनके Entrance exam देने होंगे।

चलिए आपको BBA के कुछ प्रतिष्ठित कॉलेज के नाम और उनकी एंट्रेंस एग्जाम के बारे में भी बता देते हैं जिससे आपको एडमिशन लेने में आसानी होगी।

कॉलेज शहर प्रवेश परीक्षा
Symbiosis Centre for Management Studies Pune SET Exam
Narsee Monjee Institute of Management Studies Mumbai NPAT Exam
ICFAI Business School (IBS) Hyderabad College Admission Process
Delhi University Delhi DU JAT Exam
Amity Global Business School Noida College Admission Process
Loyola College Chennai College Admission Process
Christ University Bengaluru CUET Exam

अगर आप बीबीए के साथ ही एमबीए की डिग्री भी करना चाहते हैं यानी कि Integrated 5 year BBA + MBA कोर्स करना हो तो ये कॉलेज सबसे अच्छे हैं –

कॉलेज शहर प्रवेश परीक्षा
IIM Indore Indore IPMAT (IPM Aptitude Test)
IIM Rohtak Rohtak IPMAT Exam
Institute of Management, Nirma University Ahmedabad IPMAT Exam
IIM Ranchi Ranchi SAT/IPMAT/JIPMAT Exam
IIM Jammu Jammu JIPMAT Exam
IIM Bodh Gaya Bodh Gaya (Bihar) JIPMAT Exam

 

बी.बी.ए के विषय | Subjects in BBA

अब जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की BBA एक बिज़नेस मैनेजमेंट से जुड़ी डिग्री है तो यह तो स्वाभाविक है की इसमें बिज़नेस में काम आने वाले व मैनेजमेंट से जुड़े विषय ही पढ़ाये जाते होंगे। बीबीए के कुछ स्पेशलाइजेशन तो हमने आपको ऊपर बता दिए लेकिन इसमें सब्जेक्ट्स कौनसे-कौनसे होंगे यह प्रश्न अभी भी बरकरार है।

अगर आप Bba में एडमिशन से पहले यह जानना चाहते हैं की इसमें क्या पड़ना होगा तो चलिए आपको इसमें पढाये जाने वाले कुछ मुख्या विषयों के बारे में हम बता देते हैं।

  • Management Accounting
  • Principles of Management
  • Human Resource Management
  • Business Law
  • Production & Material Management
  • Managerial Economics
  • Business Analytics
  • Micro Economics
  • Financial Management
  • Leadership and Ethics
  • PR Management
  • Business Mathematics & Statics
  • International Marketing
  • Retail Management
  • Consumer Behaviour

दोस्तों ऐसे ही कुछ विषय आपको Bba डिग्री के तीन साल के दौरान पढ़ाये जाते हैं। ध्यान दें कि ये विषय यूनिवर्सिटी के अनुसार बदल भी सकते हैं। सभी विश्विद्यालय अपने पाठ्यक्रम भिन्न रखते हैं।  

 

बी.बी.ए के पश्चात जॉब का स्वरुप | Job After BBA

बीबीए के बारे में इतना सब कुछ जान लेने के बाद मन में सवाल ये आता है कि क्या इस डिग्री को कर लेने के बाद जॉब लगती है और अगर लगती है तो क्या कैसी लगती है कितनी सैलरी मिलती है? अगर आपका भी यही प्रश्न है तो आपको बता दें कि बीबीए के बाद कई कॉलेज प्लेसमेंट राउंड में कंपनियों को बुलवाते हैं जो आपको आपके बिज़नेस ज्ञान और कौशल के आधार पर विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए रख लेते हैं।

BBA के बाद लगने वाली नौकरी में कुछ इस प्रकार के पद देखे जा सकते हैं –

  • Marketing Executive
  • Public Relationship Executive
  • Financial Advisor
  • Marketing Manager
  • HR Executive
  • Sales Executive

दोस्तों काम और काबिलियत के अनुसार ही BBA के बाद पैकेज ऑफर किए जाते हैं। आम तौर पर एक बी.बी.ए ग्रेजुएट की सैलरी 2.4 लाख से 8 लाख तक देखी जा सकती है।  

 

विभिन्न क्षेत्रों में बी.बी.ए के फुल फॉर्म | BBA Full Form in Various Sectors

जब शिक्षा की या विशेष तौर पर डिग्री की बात की जाती है तो बीबीए का क्या फुल फॉर्म होता है यह तो हमने ऊपर जान लिया, पर क्या Bba का सिर्फ ये एक अकेला मतलब होता है? तो आपको बता दें ऐसा नहीं है। बीबीए के विभिन्न क्षेत्रों में कई अलग मतलब होते हैं। तो आइए आपको Bba के कुछ और फुल फॉर्म बताते हैं।

 

1. राजस्व में बीबीए का फुल फॉर्म | What is Full form of BBA in Revenue

जब सरकार के राजस्व (Revenue) और expenditures की बात हो रही हो विशेषकर अमरीकी सरकार के और कोई Bba का जिक्र करे तो समझ जाना कि बैलेंस्ड बजट एक्ट की बात कर रहे हैं।

BBA = Balanced Budget Act  

 

2. ऑटोमोबाइल में बीबीए का फुल फॉर्म | What is BBA Full Form in Automobile

ऑटोमोबाइल सेक्टर आज एक बड़ी इंडस्ट्री है। गाड़ियों के साथ-साथ इसके पार्ट्स भी काफी चाहिए पड़ते हैं। ऐसे में बी.बी.ए यहाँ भी सुनने को मिल जाता है और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इसका मतलब ब्रेक बायस एडजस्टर होता है।

BBA = Brake Bias Adjuster  

 

3. कानून में बीबीए का फुल फॉर्म | What is Full form of BBA in Law

किसी वकील के दफ्तर में बैठों हो और कानून की बात हो रही है तो Bba का तात्पर्य बेल बिफोर अरेस्ट हो सकता है। इसे Anticipatory Bail भी कहते हैं। जिसके तहत यह प्रावधान है कि किसी व्यक्ति को गैर-जमानती अपराध करने के आरोप में गिरफ्तारी की प्रत्याशा में जमानत लेने की अनुमति है।

BBA = Bail Before Arrest  

 

4. बैंकिंग में बीबीए का फुल फॉर्म | What is BBA Full Form in Banking

बैंक में आपका खाता है या बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं तो आपको बीबीए का फुल फॉर्म पता होना चाहिए। बता दें की इस क्षेत्र में Bba का पूर्ण प्रपत्र बेसिक बैंकिंग अकाउंट होता है।

BBA = Basic Banking Account  

 

5. पुरस्कार में बीबीए का फुल फॉर्म | What is Full form of BBA in Awards

दुनियाभर में कई तरह के अवार्ड फंक्शन आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में अवार्ड या मैडल की बात आए और कोई कहे BBA तो इसका मतलब बकआई बुक अवार्ड हो सकता है। बता दें कि यह अमरीका के ऑहियो प्रांत में रहने वाले विद्यार्थियों को दिया जाने वाला एक प्रचलित अवार्ड है जो कि साहित्य में विद्यार्थियों को उनके उम्दा परफॉरमेंस के लिए दिया जाता है।

BBA = Buckeye Book Award  

 

6. खेल में बीबीए का फुल फॉर्म | What is BBA Full Form in Games

स्पोर्ट्स फील्ड में कई ऐसे गेम्स हैं जिनका जिक्र आपने शायद ना सुना हो पर विदेश में वो एक प्रचलित खेल है। जी हाँ ऐसा ही है बी.बी.ए। तो गेम्स की अगर बात हो और Bba का फुल फॉर्म बताना हो तो इसका मतलब ‘बेब्लेड बैटल एसोसिएशन’ होता है।

BBA = Beyblade Battle Association  

 

7. दूरसंचार में बीबीए का फुल फॉर्म | What is Full form of BBA in Telecommunications

दूरसंचार के क्षेत्र में भी Bba शब्द सुनने को मिलता है। यहाँ इसके मायने काफी हैं। संचार में इसका मतलब ब्रॉड बैंड ऐन्टेना होता है। ब्रॉडबैंड एंटेना का उपयोग व्यापक आवृत्ति स्पेक्ट्रम के साथ रेडियो सिग्नल प्रसारित करने, प्राप्त करने या प्रसारित और प्राप्त दोनों करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए टेलीविजन, रडार या रेडियो खगोल विज्ञान में इस तरह के ऐन्टेना को देखा जा सकता है।

BBA = Broad Band Antenna  

 

8. लेखांकन में बीबीए का फुल फॉर्म | What is BBA Full Form in Accounting

अगर बिज़नेस में एकाउंटिंग की बात चल रही हो या गवर्नमेंट के बजट की चर्चा हो दोनों में ही Bba टर्म सुनने या देखने को मिल सकता है। बता दें एकाउंटिंग में इसका तात्पर्य बजट बैलेंस अवेलेबल से है।

BBA = Budget Balance Available  

 

तो दोस्तों ये थी BBA Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप BBA के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

Share This Post:

Leave a Comment

error:
Copy link
Powered by Social Snap