Thursday, April 25, 2024
More

    B.Ed Full Form और बी.एड की पूरी जानकारी – B.Ed Course Details

    About B.Ed Full Form: बचपन से ही हर व्यक्ति का कुछ न कुछ बनने का सपना होता है कोई IAS ऑफिसर बनना चाहता है, कोई बैंक विभाग में जाना चाहता है तो किसी को शिक्षक बनना होता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहले व्यक्ति को अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी हासिल करनी पड़ती है। अतः शिक्षक बनने की ख्वाइश रखने वाले लोगों को भी पहले बी.एड (B.Ed) के बारे में पता होना आवश्यक है।

    बिना बी.एड के आप आज कल शिक्षक की नौकरी नहीं कर सकते। तो आखिर ये B.ed है क्या, कैसे करते हैं, क्या है बीएड का फुल फॉर्म, इस विषय से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के उत्तर आपको इस लेख में मिल जाएंगे तो चलिए आगे देखते हैं।

     

    बी.एड का पूर्ण प्रपत्र | B.Ed Full Form

    B.ed को उसके संक्षिप्त नाम से ही अधिक जाना जाता है एवं कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है कि B.Ed कर रहे विधार्थियों को भी बी.एड का पूर्ण नाम पता नहीं होता है। इसलिए आपको बता दें कि B.ed का Full Form होता है बैचलर ऑफ़ एजुकेशन।

     B.Ed Full Form = Bachelor of Education

     

    हिंदी में B.ed का मतलब | B.Ed Full Form in Hindi

    बीएड के कई Students ऐसे होते हैं जिनको इसका हिंदी अर्थ का ज्ञान नहीं होता है क्यूंकि वे कभी इसका हिंदी शब्द जानने की चेष्टा ही नहीं करते हैं। लेकिन दोस्तों आपको B.ed का हिंदी मतलब भी आना चाहिए इसलिए आपको बता दें कि B. Ed का हिंदी में मतलब शिक्षा में स्नातक होता है।

     B.ED Full Form in Hindi = शिक्षा में स्नातक

     

    बी.एड क्या है। What is B.Ed

    बीएड ग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री है इसके आलावा B.Ed को व्यवसायिक कोर्स भी कहा जाता है। शिक्षण कार्य में रूचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए B.ed Course जरुरी होता है। सरकार के आदेशानुसार किसी भी निजी विद्यालय या सरकारी विद्यायल में पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास बी.एड की डिग्री होना अनिवार्य है।

    बी.एड पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को न केवल विभिन्न शिक्षण विधियों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बल्कि छात्रों के मानस को समझने के लिए परामर्श जैसे अन्य कई कौशल भी प्राप्त करता है। यह पाठ्यक्रम जमीनी स्तर पर एक बेहतर शैक्षणिक प्रणाली के विकास में भी मदद करता है।

     

    समय अवधि (Course Duration) :
    बीएड कोर्स दो वर्ष में पूर्ण हो जाता है। लेकिन वर्तमान समय में B.ed कोर्स में हुए बदलाव के अंतर्गत यदि आप 12वीं के बाद बी.एड करने वाले छात्रों में से हैं तो आपका कोर्स चार वर्ष में पूर्ण हो पायेगा।

     

    बी.एड में प्रवेश लेने के लिए योग्यता | Eligibility criteria to apply in B.ED

    किसी भी कोर्स को करने के लिए उम्मीदवार के पास चयनित कोर्स से सम्बंधित योग्यता होना आवश्यक है। इसलिए बीएड करने से पहले उसकी योग्यता के बारे में जानकारी होना जरुरी है।

    • B.ed की डिग्री प्राप्त करने के लिए आपके पास किसी भी विषय से सम्बंधित ग्रेजुएट (स्नातक) में 50% अंक होना अनिवीर्य है।
    • यदि किसी उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया हुआ है तो ऐसे उम्मीदवार के विज्ञान और गणित 55% अंक होना आवश्यक हैं।
    • इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5% अंको की छूट प्रदान की गई है।

     

    बी.एड की चयन प्रक्रिया | Selection Process in B.Ed

    बी.एड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन बीएड के Entrance Exam के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद –

    • Entrance परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्रदान किये जाते हैं।
    • एडमिट कार्ड और टाइम टेबल प्राप्त करने के बाद विधार्थी को Entrance परीक्षा देनी होती है।
    • परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी अथवा कॉलेज के द्वारा चयनित छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
    • मेरिट लिस्ट के बाद काउंसलिंग होती है जिसके द्वारा छात्र अपनी रैंक के मुताबिक B.Ed कॉलेज में एडमिशन लेते हैं।
    • काउंसलिंग तीन से चार राउंड में होती है।

     

    बी.एड की परीक्षा का स्वरुप | Exam Pattern of B.ED

    बीएड प्रवेश परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है जिसमें General Mental के 30 प्रश्न, General Awareness के 20 प्रश्न, General Hindi और English के 10 – 10 प्रश्न और Teaching Aptitude के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं अर्थात B.Ed का पेपर कुल 100 नंबर का होता है जिसको निर्धारित समय में हल करना पड़ता है।

     

    बी.एड की फीस | Fees in B.Ed

    दोस्तों यदि आप सरकारी कॉलेज से बीएड का कोर्स करते हैं तो आपकी फीस कम होगी लेकिन यदि आप किसी निजी कॉलेज से बीएड करते हैं तो आपकी फीस एक लाख रूपए होगी। बता दें कि चयनित कॉलेज के मुताबिक उम्मीदवार की फीस कम या अधिक हो सकती है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग को फीस में छूट प्रदान की गई है।

     

    बी.एड के बाद कोर्स | Courses after B.Ed

    बीएड करने के बाद आप इस प्रकार के अन्य कोर्स कर सकते हैं।

    • B.Ed करने के बाद आप M.Ed कर सकते हैं।
    • इसके अतरिक्त आप PGT (Post Graduate Teacher) या फिर TGT (Trained Graduate Teacher) कोर्स भी कर सकते हैं लेकिन कुछ राज्यों में जैसे कि बिहार में B.Ed के साथ ही TGT कोर्स कराया जाता है।

    नोट: आज के लेख में बताई गई जानकरी म.प्र राज्य के मुताबिक है अन्य राज्यों में B.Ed का स्वरुप थोड़ा अलग हो सकता है।

     

    बी.एड जॉब का स्वरुप | Jobs after B.Ed

    यदि आप बी.एड करने के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई परीक्षा पास करनी होगी एवं मेरिट के आधार पर आपको नौकरी पर रखा जायेगा।

    • संविदा शिक्षक पात्रता परीक्षा
    • Ctet (केन्‍द्रीय अध्‍यापक पात्रता परीक्षा)

    B.Ed करने के बाद आप इस प्रकार के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं –

    1. निजी स्कूल में शिक्षक बन सकते हैं।

    2. सरकारी स्कूल में आवेदन करके अतिथि शिक्षक बन सकते हैं।

    3. कोचिंग सेंटर में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

    4. Education Departments में अपना भविष्य बना सकते हैं।

    5. प्राइवेट ट्यूशन अथवा Home Tuitions के जरिए रोजगार पा सकते हैं।

     

    सिर्फ इतना ही नहीं इन सब के अतरिक्त आप बी.एड करने के बाद इस प्रकार की नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं – शिक्षा शोधकर्ता, सिलेबस डिजाइनर, परामर्शदाता, पुस्तकालय अध्यक्ष, कंटेंट लेखक, सलाहकार आदि।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में बीएड के फुल फॉर्म | Bed Full Form in Various Sectors

    शिक्षा के जगत में बीएड का पूर्ण प्रपत्र तो आपने अब तक जान ही लिया है। लेकिन दूसरे विषयों में इसके अर्थ कुछ हटकर निकलते हैं जिन्हें जानना भी आवशयक हो जाता है अन्यथा आप कभी गलत समझ बैठेंगे। तो चलिए आपको BEd के कुछ और full form भी बता देते हैं।

     

    1. आईटी में बीएड का फुल फॉर्म | What is Bed in IT sector

    आई.टी एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जहाँ कई चीजों के कई अलग-अलग मतलब होते हैं। यहाँ कोई आप से Bed कहे तो इसका तात्पर्य बैक एन्ड डेवलपर हो सकता है।

    Bed = Back End Developer

     

    2. नौकरी में बीएड का फुल फॉर्म | What is B.ed Full Form in Jobs

    नौकरी में काम का बड़ा बोझ रहता है ऐसे में बॉस काम देने के बाद हमसे BED कभी भी कह सकता है। इसका मतलब है ‘बाई एन्ड ऑफ़ डे’ यानी कि दिन के खत्म होने तक उसे ये काम पूरा चाहिए।

    Bed = By End of Day

     

    3. इंटरनेट पर बीएड का फुल फॉर्म | What is Full form of Bed on Internet

    इंटरनेट पर असीमित जानकारी और विभिन्न चीजें उपलब्ध हैं। अगर बीएड का फुल फॉर्म इससे सम्बंधित रहकर बताया जाए तो ये बिग ईमेल डायरेक्टरी हो सकता है।

    Bed = Big Email Directory

     

    4. चिकित्सा में बीएड का फुल फॉर्म | What is Bed in Medical

    दुनिया में कई अलग-अलग तरह की बीमारियां और समस्याएं मौजूद हैं इन्ही में से एक Bed भी है। इसका मतलब मेडिकल क्षेत्र में बिंज ईटिंग डिसऑर्डर से है।

    Bed = Binge eating disorder

     

    5. ऑटोमोबाइल में बीएड का फुल फॉर्म | What is B.ed Full Form in Automobile

    ऑटोमोबाइल सेक्टर साल दर साल प्रगति करता जा रहा है। अब इसमें पहले की अपेक्षा कई तरह की टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। ऑटोमोबाइल में बीएड का पूर्ण प्रपत्र बी-क्लास इलेक्ट्रिक ड्राइव होता है।

    Bed = B-Class Electric Drive

     

    6. डेटाबेस में बीएड का फुल फॉर्म | What is Full form of Bed in Database

    डेटाबेस एक काम्प्लेक्स चीज है। तो जब बात यहाँ Bed को समझाने की आती है तो इसका अर्थ ब्राउज़र एक्सटेंसिबल डाटा होता है।

    Bed = Browser Extensible Data

     

    7. कंप्यूटर में बीएड का फुल फॉर्म | What is Bed in Computer

    कंप्यूटर में कितने सारे पार्ट रहते हैं यह तो आप जानते ही हैं। इसमें भी बस होती हैं और बीएड का मतलव यहाँ बस एक्सटेंशन ड्राइवर होता है।

    Bed = Bus Extension Driver

     

    8. खेल के क्षेत्र में बीएड का फुल फॉर्म | What is Bed Full Form in Sports

    खेल जगत से जुड़ी बातें आप यदि कर रहे हैं तो Bed सुनने पर हैरान ना हों। इसका तात्पर्य यहाँ बाइकिंग, ईटिंग एंड ड्रिंकिंग हो सकता है।

    Bed = Biking, Eating, and Drinking

     

    तो दोस्तों ये थी B.Ed Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप B.ed के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article