Thursday, April 25, 2024
More

    ICT क्या है? जानिए ICT FULL Form और बाकी जानकारी

    About ICT Full Form: तेजी से डिजिटल होते इस युग में इंटरनेट और टेक्नॉलजी का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है इसलिए तकनीक से जुड़ी कई चीजें भी आय दिन सुनने में आती रहती हैं। ऐसी ही एक शब्द है आई.सी.टी। आपने यह शायद किसी कॉलेज, कंपनी या फिर इंटरनेट पर देखा हो। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इससे सम्बंधित प्रश्न देखे जाते हैं।

     

    आई.सी.टी का पूर्ण प्रपत्र | ICT Full Form

    आईसीटी की आगे जानकरी देने से पहले हम आपको बता दें कि ICT एक संक्षिप्त नाम है। अंग्रेजी में ICT का Full Form इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी होता है।

     ICT Full Form = Information and Communication Technology

     

    हिंदी में ICT का मतलब | ICT Full Form in Hindi

    अंग्रेजी में आईसीटी का पूर्ण प्रपत्र अगर आपको समझ नहीं आया तो इसका हिंदी अर्थ भी हम आपको बता देते हैं। इससे आपको इस विषय को समझने में और सरलता होगी। तो बता दें कि ICT को हिंदी में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कहते हैं।

     ICT Full Form in Hindi = सूचना और संचार प्रौद्योगिकी

     

    आई.सी.टी क्या है | What is ICT

    आईसीटी कंप्यूटर पर आधारित सूचना प्रणाली का आधार है जिसके अंतर्गत सूचना संग्रह, सूचनाओं का आदान प्रदान एवं परिवर्तन करना, दूरभाष संचार, प्रसारण मीडिया तथा सभी प्रकार के ऑडियो व वीडियो प्रक्रमण (Processing) प्रेषण शामिल होता है। बता दें कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में अनेक प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है एवं सभी तरह की टेक्नोलॉजी ICT के अंतर्गत ही आती हैं।

    सरल शब्दों में समझाएं तो दोस्तों आज आप जो भी उपकरण देख रहे हैं अथवा उनका उपयोग कर रहे हैं जैसे कि रेडियो, टेलीविज़न, सेल फ़ोन्स, कम्प्यूटर्स, Satellite System, नेटवर्क, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, Operating Structure, स्टोरेज आदि प्रकार की Applications की सुविधा ICT के माध्यम से ही प्रदान की जाती है।

    उदारहण दें कर बताएं तो आप अपने मोबाइल फ़ोन से इमेज, ऑडियो, वीडियो व किसी भी तरह की इनफार्मेशन प्राप्त करने अथवा उसको भेजने के लिए जिस signals का इस्तेमाल करते हैं वह communication technology के तहत ही आता है। अतः कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी किसी भी signal को केंद्रित करता है एवं इसके अंतर्गत ही वायरलेस, इंटरनेट आदि चीजें आती हैं।

     

    आई.सी.टी के मुख्य घटक | Main components of ICT

    आईसीटी के कुछ प्रमुख घटक होते हैं लेकिन अब आप विचार कर रहे होंगे की आखिर आईसीटी (ICT) के कौनसे प्रमुख्य घटक होते हैं तो आइये जानते हैं।

    • Computer hardware
    • Telecommunications
    • Computer software
    • Human resources and procedures
    • Databases and data warehouses

    चलिए आईसीटी के इन पाँचों मुख्या घटकों को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं

     

    1. कंप्यूटर हार्डवेयर

    यह भौतिक तकनीक है जो सूचना के साथ काम करती है। हार्डवेयर एक स्मार्टफोन जितना छोटा हो सकता है जो जेब में फिट बैठता है या एक सुपर कंप्यूटर जितना बड़ा हो सकता है जो एक इमारत को भर देता है। हार्डवेयर में परिधीय उपकरण भी शामिल होते हैं जो कंप्यूटर के साथ काम करते हैं, जैसे कि कीबोर्ड, बाहरी डिस्क ड्राइव और राउटर।

     

    2. टेलीकम्यूनिकेशन

    यह घटक एक नेटवर्क बनाने के लिए हार्डवेयर को एक साथ जोड़ता है। यह कनेक्शन तारों के माध्यम से हो सकते हैं, जैसे ईथरनेट केबल या फाइबर ऑप्टिक्स, या वायरलेस, जैसे वाई-फाई के माध्यम से। एक नेटवर्क को स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN) के माध्यम से एक विशिष्ट क्षेत्र, जैसे कार्यालय या स्कूल में कंप्यूटरों को एक साथ जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है।

     

    3. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर

    हार्डवेयर को कार्य करने के लिए यह जानने की जरूरत होती है कि क्या करना है, और यहाँ सॉफ्टवेयर अपनी भूमिका निभाता है। सॉफ्टवेयर को दो प्रकारों में विभाजित किया जाता है: सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर। सिस्टम सॉफ्टवेयर का प्राथमिक भाग ऑपरेटिंग सिस्टम है, जैसे कि विंडोज या आईओएस, जो हार्डवेयर के संचालन का प्रबंधन करता है। दूसरा एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर, यह विशिष्ट कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जैसे स्प्रेडशीट को संभालना, दस्तावेज़ बनाना, या वेब पेज डिज़ाइन करना आदि।

     

    4. ह्यूमन रिसोर्सेज एंड प्रोसीजर

    यह सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से है। सिस्टम को चलाने के लिए लोगों की आवश्यकता होती है और उनके द्वारा अपनाई जाने वाली प्रतिक्रियाओं को नोट करना होता है ताकि विशाल डेटाबेस और डेटा वेयरहाउस में आगे के लिए डिसा निर्देश तय किये जा सकें जिससे यह पता चलता रहे कि अतीत में क्या हुआ है और भविष्य की कार्रवाई का मार्गदर्शन किया जा सके।

     

    5. डेटाबेस एंड डाटा वेयरहाउस

    यह घटक वह जगह है जहां “सामग्री” रहती है जिसके साथ अन्य घटक काम करते हैं। डेटाबेस एक ऐसा स्थान है जहाँ डेटा एकत्र किया जाता है और जहाँ से इसे एक या अधिक विशिष्ट मानदंडों का उपयोग करके क्वेरी करके पुनर्प्राप्त किया जा सकता है।

    एक डेटा वेयरहाउस में सभी डेटा शामिल होते हैं जो किसी भी रूप में एक संगठन की आवश्यकता होती है। डेटाबेस और डेटा वेयरहाउस ने “Big data” के उद्भव के साथ सूचना प्रणालियों में और भी अधिक महत्व ग्रहण कर लिया है, तो अब भारी मात्रा में डेटा का संग्रह और विश्लेषण आसानी से किया जा सकता है।

     

    आई.सी.टी का महत्व | Importance of ICT

    सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का महत्व किसी एक क्षेत्र में नहीं है अपितु कई क्षेत्रों में यह महत्पूर्ण है। चलिए इसकी उपयोगिता से जुड़े कुछ अहम् अंकों पर प्रकाश डालते हैं।

    1. दूरसंचार को बढ़ाने के लिए आईसीटी एक उपयोगी तकनीक साबित हुई है।

    2. व्यवसाय संगठन में आई.सी.टी ठीक उसी प्रकार आवश्यक है जैसे शरीर के लिए जल।

    3. शिक्षा के क्षेत्र में ICT की उपयोगिता क्या है यह आज बताने की जरुरत नहीं है।

    4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी में व्‍यावहारिक गतिविधियों में होने वाले बदलाव के लिए यह सहयोगी है।

    5. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए आई.सी.टी आवश्यक है।

    6. तकनीकी विस्तार में ICT ने एक महत्पूर्ण भूमिका निभाई है और आगे भी इसकी जरुरत महसूस होती रहेगी।

    7. कृषि सुधार में करने में आई.सी.टी का काफी महत्त्व रहा है।

    8. बैंकिंग सेवाओं को आसानी से उपलब्ध करने के लिए एवं अन्य क्षेत्रों की गुणवत्ता में सुधार के लिए आईसीटी अहम भूमिका अदा करता है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में आई.सी.टी के फुल फॉर्म | ICT Full Form in Various Sectors

    आपने अभी ऊपर आईसीटी के विषय में जो भी पढ़ा, समझा, देखा वह सिर्फ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र तक सीमित है। बता दें कि अन्य क्षेत्रों में ICT का मतलब और इसके फुल फॉर्म बदल जाते हैं। चलिए आपको आई.सी.टी के कुछ और फुल फॉर्म भी बता देते हैं।

     

    1. कैंसर विज्ञान में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT in Oncology

    कैंसर विज्ञान से जुड़ी जब बात हो और आईसीटी सुनने को मिल जाए तो इसका मतलब इम्मुनोरेअक्टिव कीमोथेरेपी है।

    ICT = Immunoreactive ChemoTherapy

     

    2. समय क्षेत्र में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is the full form of ICT in Timezone

    समय क्षेत्र का जिक्र कोई अगर करे और समय के बाद ICT बोले तो इसका तात्पर्य इंडोचाइना टाइम होता है।

    ICT = IndoChina Time

     

    3. व्यापार में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT Full Form in Business

    आज कल फ्रीलांसर्स की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों की भी। यहाँ व्यापार या कंपनी में जब ICT बोलै जाए तो इसका फुल फॉर्म इंडिपेंडेंट कॉन्ट्रैक्टर्स एग्रीमेंट है।

    ICT = Independent Contractors Agreement

     

    4. साइबर सुरक्षा में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT in Cyber & Security

    साइबर सिक्योरिटी से सम्बंधित पढ़ाई आप कर रहे हैं तो निश्चित ही आप ICT के वषय में पढ़ेंगे इसका मतलब यहाँ इंस्टेंट सेंटर ट्रैकिंग होता है।

    ICT = Instant Center Tracking

     

    5. शिक्षण संस्थान में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is the full form of ICT in Institutes

    किसी भी एक शिक्षण संस्थान से दूसरे में तबादला लेने के लिए आई.सी.टी जैसे टर्म का प्रयोग किया जाता है, यहाँ इसका अर्थ इंटर कॉलेज ट्रांसफर है।

    ICT = Inter-College Transfer

     

    6. शिपिंग में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT Full Form in Shipping

    शिपिंग या नकौयान से जुड़ी जब बात आ जाये और कोई कहे आईसीटी तो तुरंत समझ जाता इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल कहना चाह रहे हैं ।

    ICT = International Container Terminal

     

    7. इलेक्ट्रानिक्स में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT in Electronics

    इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में भी आई.सी.टी जैसा टर्म देखा जा सकता है और यहाँ इसका मतलब इन सर्किट टेस्ट है।

    ICT = In-Circuit Test

     

    8. मेडिकल में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is the full form of ICT in Medical

    मेडिकल की दुनिया में कई संक्षिप्त रूपों को उपयोग किया जाता है इन्ही में से एक है ICT बता दें यहाँ इसका अर्थ इन्फेक्शन कंट्रोल टीम है।

    ICT = Infection Control Team

     

    9. रसायन विज्ञान में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT Full Form in Chemistry

    रसायन विज्ञान की पढ़ाई यदि आप कर रहे हैं तो यहाँ चार्ज ट्रांफर, इलेक्ट्रान ट्रांफर जैसी चीज सुनने में आती रहती है अतः ICT यहाँ इंटरनल चार्ज ट्रांसफर है।

    ICT = Internal Charge Transfer

     

    10. पुलिस में आई.सी.टी का फुल फॉर्म | What is ICT in Police

    आंतकवाद से सबंधित कोई मुद्दा हो या पुलिस क्षेत्र से जुड़ी बात आईसीटी का पूर्ण प्रपत्र ऐसे मामले में इंस्टिट्यूट फॉर काउंटर टेररिज्म होगा।

    ICT = Institute for Counter Terrorism

     

    तो दोस्तों ये थी ICT Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप Ict के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article