Saturday, April 20, 2024
More

    SP Full Form मालूम है? जानिए एस.पी से जुड़ी तमाम जानकारी

    About SP Full Form: कई लोग ऐसे होते हैं जो एस.पी के दीवाने होते हैं और दीवाने हों भी क्यों न SP का जिक्र मूवीज, न्यूज़ चैनल, न्यूज़ पेपर, गली मोहल्ला हर जगह होता है। इसके अलावा SP का पद हम सभी के लिए प्रेणादायक होता है यही वजह है कि एसपी के बारे में अधिकतर लोग अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।

    यदि आप भी SP के विषय में दिलचस्पी रखते हैं एवं इससे संबधित तमाम तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो आपकी जानकारी को आज का लेख बढ़ाने वाला है। दलअसल आज की पोस्ट में हम आपके साथ SP से जुड़ी महत्पूर्ण बातें साझा करने वाले हैं।

     

    एस.पी का पूर्ण प्रपत्र | SP Full Form

    किसी भी चीज के बारे में आगे जानने से पहले उसका पूर्ण प्रपत्र यानी कि फुल फॉर्म जान लेना चाहिए। दरअसल सम्पूर्ण नाम जानने के बाद कई सवालों के जबाव स्वतः ही प्राप्त हो जाते हैं। तो आपको बता दें कि SP का फुल फॉर्म Superintendent of Police (सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस) होता है।

     SP Full Form = Superintendent of Police

     

    हिंदी में SP का मतलब | SP Full Form in Hindi

    हम हिंदी भाषी लोग हैं इसलिए हिंदी में भी हमें SP के अर्थ की जानकारी होना चाहिए। तो आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए बता दें कि हिंदी में एसपी (SP) का मतलब पुलिस अधीक्षक होता है।

     SP Full Form in Hindi = पुलिस अधीक्षक

     

    एस.पी क्या होता है | What is SP

    दोस्तों पुलिस विभाग में DSP, SI, DIG जैसे कई पद होते हैं। अतः SP भी भारतीय पुलिस सेवा का एक वरिष्ठ पद है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक यानि एसपी किसी एक जिले की पुलिस बल का हेड होता है जिसके आदेशों का पालन सहायक पुलिस अधीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक करते हैं। इसके अतरिक्त एस.पी की वर्दी पर अशोक चिन्ह के नीचे दो स्टार लगे हुए होते हैं जो SP की पहचान के प्रतीक माने जाते हैं।

    कृपया ध्यान दीजिए कि राज्य सरकार की तरफ से promote हो कर SP बने अफसर की वर्दी पर अशोक चिन्ह के नीचे सिर्फ एक ही स्टार होता है और उस पर आईपीएस नहीं लिखा होता जबकि UPSC पास करके आए कैंडिडेट की वर्दी पर IPS भी लिखा होता है।

     

    एस.पी बनने के लिए योग्यता | Eligiblity Criteria for SP

    यदि आप इस गरिमा वाले पद को प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जानना चाहिए कि SP बनने के लिए कौन कौनसी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इसलिए आइए देर किए बगैर जानते हैं पुलिस अधीक्षक बनने की योग्यताएं क्या हैं।

    • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से SP उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना अनिवार्य है।
    • एस.पी बनने के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु 21-30 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 21-33 वर्ष एवं SC/ST वर्ग के लिए 21-35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।
    • एसपी उम्मीदवार के लिए आँखों के समीप की दृष्टि 6/6 एवं आँखों की दूर की दृष्टि 6/9 होना अनिवार्य है।
    • SP का आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 165 सेंटीमीटर एवं OBC\ST/SC/ वर्ग के पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 160 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
    • एस.पी का आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार की लंबाई 150 सेंटीमीटर एवं OBC\ST/SC वर्ग की महिला उम्मीदवार की लंबाई 145 सेंटीमीटर तय की गई है।
    • SP बनने के लिए पुरुष उम्मीदवार का छाती (सीना) 84 सेंटीमीटर से 87 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए। बता दें कि महिला उम्मीदवार के लिए छाती की माप अनिवार्य नहीं है।

     

    एस.पी बनने की चयन प्रक्रिया | Selection Process to become SP

    दोस्तों SP बनाना आसान नहीं होता है। दरअसल SP बनने के लिए कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। तो आइये SP बनने की चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

    पुलिस अधीक्षक बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को Uninon Public Service Commission परीक्षा या State Civil Service Commission परीक्षा में से किसी एक परीक्षा का चयन करके आवेदन करना होता है। बता दें कि UPSC और PSC की परीक्षाओं को तीन भागों में विभाजित किया गया है।

     

    1. एसपी बनने के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)

    प्रारंभिक परीक्षा में आवेदक से सामान्य ज्ञान से सबंधित वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाते हैं। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान पर आधारित 2 टेस्ट पेपर दिए जाते हैं एवं प्रत्येक टेस्ट पेपर 200 नंबर का होता है अर्थात यह पेपर 400 अंको का होता है जिसको हल करने का समय 2 घंटे का होता है।

     

    2. एस.पी बनने के लिए मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

    प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद आवेदक को मुख्य परीक्षा देना पड़ती है। मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भारतीय भाषा, निबंध से सबमंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। आसान शब्दों में कहा जाए तो मुख्य परीक्षा में Descriptive Type प्रश्न पूछे जाते हैं।

     

    3. इंटरव्यू (Interview)

    दोनों परीक्षाओं में पास होने के पश्चात् उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको बता दें कि इंटरव्यू लगभग 200 से 275 अंको तक का होता है। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त किये गए अंको के आधार पर उम्मीदवार की रैंक तय की जाती है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में एस.पी के फुल फॉर्म | SP Full Form in various sectors

    SP एक ऐसा शब्द है जिसका फुल फॉर्म पुलिस सेवा में तो होता ही है इसके आलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी एसपी (SP) का फुल भिन्न-भिन्न होता है। यदि आप SP के विभिन्न फुल फॉर्म से अनजान हैं तो देर किये बगैर आइये जानते हैं विभिन्न क्षेत्रों में एसपी (SP) के फुल फॉर्म।

     

    1. इंटरनेट सेवा में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SP in Internet Sector

    इंटरनेट की बात चल रही हो और यहाँ SP का जिक्र आए तो समझ कि सर्विस प्रोवाइडर की बात हो रही है।

    SP Full Form = Service Provider

     

    2. फ़ोटोग्राफ़ी में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SP Full Form in Photography

    फोटोग्राफी की दुनिया में भी एसपी शब्द इस्तेमाल होता है और यहाँ इसका पूर्ण प्रपत्र स्ट्रीट फोटोग्राफी होता है।

    SP Full Form = Street Photography

     

    3. खेल में एस.पी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of SP in Games

    खेल के समय में यदि SP का जिक्र हो रहा है तो आप समझ जाइए की सिंगल प्ले की बात चल रही है।

    SP Full Form = Single Play

     

    4. शिक्षा में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SP in Education

    शिक्षा की बात हो और SP न सुनने को मिले ऐसा नहीं हो सकता है। इसलिए जब आपसे शिक्षा के क्षेत्र में SP पूछा जाता है तो यहाँ इसका पूर्ण प्रपत्र स्किल्स प्रैक्टिस है।

    SP Full Form = Skills Practice

     

    5. मीडिया में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SI Full Form in Technology

    मीडिया के क्षेत्र में भी एस.पी शब्द दिख ही जाएगा और यहाँ इसका मतलब स्टूडियो पैकेज होता है।

    SP Full Form = Studio Package

     

    6. सेना में एस.पी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of SI in E-Commerce

    सेना यानी कि मिलिट्री में विशेषकर US मिलिट्री में एसपी से तात्पर्य सेल्फ प्रोपेल्ड से है।

    SP Full Form = Self Propelled

     

    7. सॉफ्टवेर में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SI in Sports

    यदि सॉफ्टवेर में एसपी की बात चल रही हो तो समझ लीजिये सर्विस पैक की चर्चा कर रहे हैं।

    SP Full Form = Service Pack

     

    8. चिकित्सा में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SI Full Form in Meteorology

    चिकित्सा के क्षेत्र में एस.पी का फुल फॉर्म क्या होता है जानना चाहते हैं तो इस क्षेत्र में SP का मतलब सिग्नल पेप्टाइड से है।

    SP Full-Form = Signal Peptide

     

    9. विज्ञान के क्षेत्र में एस.पी का फुल फॉर्म | What is SI in Sports

    यदि विज्ञान की कक्षा में एसपी का नाम लिया जा रहा है तो इस क्षेत्र में SP का अर्थ साउथ पैसिफिक होता है।

    SP Full Form = South Pacific

     

    10. इलेक्ट्रॉनिक्स में एस.पी का फुल फॉर्म | What is the Full Form of SI in E-Commerce

    इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई यदि आप कर रहे हैं तो याद रखिए कि यहाँ SP का पूर्ण प्रपत्र सिग्नल प्रोसेसर होता है।

    SP Full-Form = Signal Processor

     

    तो दोस्तों ये थी SP Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप SP के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article