Thursday, April 25, 2024
More

    CPO का Full Form क्या है? CPO Full Details

    About CPO Full Form: सीपीओ (CPO) एक चर्चित नाम है जिसका जिक्र अक्सर इंटरनेट, न्यूज़ पेपर, न्यूज़ चैनल, कोचिंग क्लासेस में किया जाता है। लेकिन कुछ Students ऐसे होते हैं जो CPO का नाम सुनते ही अचंभित हो जाते हैं। CPO उन लोगों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जो देश की रक्षा करना चाहते हैं एवं एक सम्मानजनक post पाना चाहते हैं। दोस्तों हम बखूबी जानते हैं कि इतना जानने के बाद यकीनन आपके मन अनेक विचार उठ रहे होंगें कि CPO क्या होता है, CPO का फुल form क्या होता है। तो आपको चिंतित होने कि आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपसे सीपीओ के विषय में तमाम जानकारी साझा करने वाले हैं।

     

    CPO का फुल फॉर्म | Full Form of CPO

    किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उसका पूरा नाम यानि फुल फॉर्म की जानकारी होना जरुरी है। बता दें कि CPO का फुल फॉर्म होता है Central Police Organisation (सेंट्रल पुलिस आर्गेनाईजेशन)। CPO को पूर्ण रूप से SSC CPO अर्थात Staff Selection Commission – Central Police Organisation से जाना जाता है।

     

     CPO Full Form = Central Police Organisation 

     

    हिंदी में CPO का मतलब | CPO Full Form in Hindi

    किसी भी post की तैयारी करने से पहले उस पोस्ट का हिंदी अर्थ आना भी आवश्यक है। तो आपको बता दें कि सीपीओ (cpo) का हिंदी में मतलब केंद्रीय पुलिस संगठन होता है।

     

     CPO Full Form in Hindi = केंद्रीय पुलिस संगठन 

     

    सी.पी.ओ क्या है | What is CPO

    सीपीओ (CPO) उन लोगों के लिए महत्पूर्ण परीक्षा है जो दिल्ली पुलिस और CAPF में सहायक निरीक्षक (Assistand sub inspector), उप निरीक्षक (sub inspector) बनना चाहते हैं क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीपीओ (CPO) की परीक्षा मुख्य रूप से पुलिस भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। SSC CPO परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है जिसमें मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवार को CRPF, ITBP, CISF, SSB, CBI, SI आदि के रिक्त पदों की भर्ती के लिए चयनित किया जाता है।

     

    सी.पी.ओ का आवेदन करने के लिए योग्यता | Eligibility criteria to apply for CPO

    सीपीओ का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इस प्रकार की योग्यता का होना आवश्यक है।

    1. CPO का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट या उसके समकक्ष डिग्री होना जरुरी है।

    2. अभ्यर्थी की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए उम्र में कुछ छूट प्रदान की जाती है।

     

    शारीरिक योग्यता –

    1. सीपीओ का आवेदन के लिए पुरुष की ऊंचाई -170 सेमी, छाती 80 – 85 सेमी होने चाहिए एवं महिला की ऊंचाई 157 सेमी होना आवश्यक है।

    2. एसटी (ST) / एससी (SC) पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 162.5 सेमी, छाती 77 से 82 सेमी एवं एससी (SC) / एसटी(ST) महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 154 सेमी होनी चाहिए।

     

    CPO की परीक्षा का स्वरुप | SSC CPO Exam Pattern

    SSC CPO परीक्षा मुख्यतः चार भागों में आयोजित की जाती है जिसके दो भागों में टेस्ट पेपर लिया जाता है। लेकिन इस परीक्षा में शारीरक मानक (physical standard), शारीरिक धीरज (physical Endurance) test पास करना पड़ता है इसके बाद मेडिकल टेस्ट देना होता है। सभी पेपर में qualify करने पर मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवार को चयनित पोस्ट के माध्यम से नौकरी पर रखा जाता है। CPO की परीक्षा का स्वरुप कुछ इस प्रकार रहता है –

    1. कंप्‍यूटर आधार‍ित परीक्षा
    2. फ‍िज‍िकल स्‍टैंडर्ड टेस्‍ट (PST)/(PET)
    3. पेपर 2 – English and Comprehension
    4. मेड‍िकल टेस्‍ट (DME)

     

    चलिए CPO की सभी परीक्षाओं के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

    Tier 1 – सीपीओ (CPO) के tier first में चार खंड सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता, सामान्य बुद्धिमत्ता को शामिल किया गया है। प्रत्येक खंड 50 नंबर का होता है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। Cpo का पहला टेस्ट पेपर हिंदी और अंग्रेजी में सेट किया जाता है एवं इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनको हल करने की अवधि 2 घंटे की दी जाती है। सीपीओ का पहला पेपर कम्प्यूटर आधारित होता है जिसको ऑनलाइन लिया जाता है।

     

    Tier 2 – CPO परीक्षा के दूसरे चरण में फ‍िज‍िकल स्‍टैंडर्ड टेस्‍ट (PST)/(PET) को पास करना पड़ता है जिसमें उम्मीदवार को 16 सेकंड में 100 मीटर की दौड़, 6.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर तक दौड़, 3 लॉन्ग जंप, 3 उच्च कूद आदि से गुजरना पड़ता है लेकिन (PST)/(PET) टेस्ट महिलायों और पुरुषों के टेस्ट में अंतर होता है।

     

    Tier 3 – यह परीक्षा में उम्मीदवार का अंग्रेजी परिक्षण किया जाता है जिसमें 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं एवं इन प्रश्नो को 2 घंटे में हल करना होता है। CPO की यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन ली जाती है।

     

    Tier 4 – चौथी चिकित्सा परीक्षा होती है। इस परीक्षा को अधिकारी या सहायक सर्जन द्वारा अस्पताल अथवा औषधालय में आयोजित किया जाता है।

     

    CPO की नौकरी कैसी होती है | What is the job profile of CPO

    एसएससी सीपीओ (SSC CPO) देश की सेवा करने के लिए एक बेहद महत्पूर्ण परीक्षा है। यदि CPO JOB की बात करें तो इसमें कुल (TOTAL) सात पद होते हैं जिसमें से उप निरीक्षक (sub inspector) के 6 पद होते हैं व 1 पद सहायक निरीक्षक (Assistand sub inspector) का होता है। अब आपके मन में यह सवाल अवश्य ही उठ रहा होगा की आखिर CPO के सातों पदों के नाम क्या हैं तो चलिए आपको बताते हैं CPO समस्त पदों के नाम।

    1. Sub-Inspector in Border Security Force (BSP)
    2. Sub-Inspector in central Industrial Security Force (CISF)
    3. Sub-Inspector in Indo Tibetan Broder Police Force (ITBPF)
    4. Sub-Inspector in Central Reserve Police Force (CRPF)
    5. Sub-Inspector in Delhi Police
    6. Sub-Inspector in Sashastra Seema Bal (SSB)
    7. Assistant Sub Sub-Inspector in Central Industrial Security Force (CISF)

    दोस्तों बताये गए सी.पी.ओ (CPO) के सभी पद गृह मंत्रायल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं एवं इन सभी पदों का चयन CPO परीक्षा पास करने के पश्चात ही किया जाता है।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में सी.पी.ओ के फुल फॉर्म | CPO Full form in various sectors

    SSC CPO का full from जानने के बाद यदि आप अन्य विभागों अध्वा नौकरियों से सम्बंधित CPO का फुल फॉर्म जानना चाहते हैं तो तो देर किस बात कि चलिए सीपीओ (CPO) के अन्य फुल फॉर्म के विषय में जानते हैं।

    1. CPO = Chemical Protective Overgarment

    2. CPO = Conservation Police Officer

    3. CPO = Community Planning Organization

    4. CPO = Certified Pool Operator

    5. CPO = Chief Professional Officer

    6. CPO = Community Post Office

    7. CPO = Compulsory Purchase Order

    8. CPO = Certified Pre-Owned

    9. CPO = Crude Palm oil

    10. CPO = Chief Petty Officer

     

    तो दोस्तों ये थी CPO Full Form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप CPO के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।
    हमसे जुड़े रहने के लिए घंटी के बटन को दबाएं या फिर नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article