Friday, April 19, 2024
More

    What is BDC Full Form – बीडीसी (BDC) की पूरी जानकारी

    About BDC Full Form: भारत की आधी से अधिक जनसंख्या गावों में निवास करती है। इसलिए यदि देश का विकास करना है तो सबसे पहले गाँव का विकास करना होगा। यही वजह है कि सरकार समय-समय पर गाँव के विकास के लिए अनेक योजनाएं जारी करती रहती है। अब समस्या यहाँ आती है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गाँव तक पहुंचाए कौन? तो ऐसे समय पर हमें बी.डी.सी (BDC) का जिक्र सुनने को मिलता है।

    यदि आप गाँव में रहते हैं या फिर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अपने बीडीसी का नाम अवश्य ही सुना होगा। लेकिन BDC क्या होता है, बीडीसी का फुल फॉर्म क्या है यह बेहद ही कम लोग जानते हैं। आपके मन में भी यदि ऐसे ही कुछ सवाल हैं तो आज आपके सभी सवालों के जवाब इस लेख में मिल जायेंगे। तो आइए अब आपको बीडीसी के विषय में विस्तार से बताते हैं।

     

    बीडीसी का पूर्ण प्रपत्र | Full form of BDC

    बीडीसी (BDC) के बारे में समझने से पहले इस शब्द का अर्थ जानना महत्पूर्ण हो जाता है। तो सबसे पहले आपको इसका फुल फॉर्म के बारे में बता देते हैं। दोस्तों Bdc का फुल फॉर्म Block Development Council (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल) होता है।

     BDC Full Form = Block Development Council 

     

    हिंदी में बीडीसी का मतलब | BDC Full Form in Hindi

    आपने ऊपर यह जाना की बी.डी.सी को ब्लॉक डेवलपमेंट कॉउन्सिल कहते हैं परन्तु इसका मतलब क्या है यह अभी भी कई लोगों को समझ नहीं आ रहा होगा। तो आपको बता दें कि हिंदी में बीडीसी को प्रखंड विकास परिषद के नाम से लोग जानते हैं।

      BDC Full Form in Hindi = प्रखंड विकास परिषद 

     

    क्या होता है बी.डी.सी | What is BDC

    बीडीसी एक प्रकार की सरकारी संस्था है जो मुख्य रूप से प्रखंड के विकास कार्यों एवं पंचायत योजना से सम्बंधित कार्यों को क्रियान्वित करती है। दरअसल ग्रामीण जनता से सीधा संपर्क करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बीडीसी (BDC) का चयन किया जाता है एवं बीडीसी के माध्यम से ही ग्राम पंचायत के विकास सम्बंधित कार्यों को संपन्न किया जाता है।

    अब और अधिक आसान शब्दों में समझाएं तो BDC एक समिति होती है जो हर एक गाँव में बनायीं जाती है। यह समिति अपने गाँव में विकास से जुड़े हर काम संभालती है। इसके लिए उस गाँव की जनता में से ही समिति के प्रमुख को चुना जाता है जिसके लिए चुनाव होते हैं। अब जो चुनाव जीतता है वही समिति का प्रमुख बनता है जिसे कि प्रधान के नाम से सम्बोधित किया जाता है।

    बता दें कि प्रधान के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी चयन किया जाता है एवं इन सभी सदस्यों से मिलकर ही बी.डी.सी संस्था का गठन होता है। खास बात यह है कि एक ग्राम पंचायत में एक से अधिक BDC हो सकते हैं।

     

    बी.डी.सी चयन की चुनाव प्रक्रिया | Election Process of BDC

    अब जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि बीडीसी का चयन चुनाव के आधार पर किया जाता है। लेकिन बीडीसी की चुनाव प्रक्रिया क्या होती है अगर आप यह जानना चाहते हैं तो चलिए अब आपको इसके बारे में बताते हैं।

    बीडीसी की चुनाव प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कराई जाती है। बीडीसी का चुनाव panchayat लेवल पर होता है जिसमें ग्राम सभा के लोग प्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं। चुनाव में भाग लेने के लिए प्रत्याशी को अपना नामांकन जिला निर्वाचन कार्यालय (district election office) में जमा करना होता है। बता दें बीडीसी के ये चुनाव EBM मशीन के माध्यम से नहीं किया जाता है बल्कि बैलेट पेपर के द्वारा कराया जाता है। चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी को ही बीडीसी का member नियुक्त किया जाता है।

     

    बी.डी.सी बनने की योग्यता | Eligibility For BDC

    किसी भी क्षेत्र में किसी पद को पाने के लिए कुछ अनिवार्य योग्यताओं को निर्धारित किया जाता है। लेकिन दिलचप बात यह है कि बीडीसी बनने के लिए अभी तक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी प्रकार की योग्यता को निर्धारित नहीं किया गया है। हालाँकि कुछ प्रदेशों की सरकर बीडीसी बनने के लिए निर्धारित योग्यताओं पर विचार विमर्श कर रही है।

     

    बी.डी.सी बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Requirement For BDC

    • बीडीसी बनने के लिए उम्मीदवार उसी गाँव का होना चाहिए जिस जगह के लिए वह आवेदन कर रहा है।
    • SC,ST व OBC वर्ग के प्रत्याशी के पास जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
    • नामांकन के लिए प्रत्याशी के पास आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए
    • बीडीसी बनने वाले उम्मीदवार के पास पैन कार्ड व आधार कार्ड का होना जरूरी है।
    • बीडीसी बनने के लिए प्रत्याशी के पास चरित्र प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
    • उम्मीदवार के पास बैंक पासबुक, अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी होना चाहिए।

     

    बी.डी.सी का वेतनमान कितना है | Salary of BDC

    इतना सबकुछ जानने के बाद दिलचस्पी यह उठती है की Bdc में शामिल सदस्यों को कितना वेतन मिलता होगा। तो दोस्तों आपको बता दें कि बीडीसी का कोई भी वेतनमान निर्धारित नहीं है। कई राज्यों में यह 4000 से 5000 रूपए तक देखने को मिल जाता है जबकि कई राज्यों में बी.डी.सी को वेतनमान नहीं दिया जाता है।

     

    बी.डी.सी के कार्य | Works of BDC

    अपने ब्लॉक व गाँव के विकास से सम्बंधित हर चीज देखना Bdc का काम होता है। अगर आप बारीकी से बी.डी.सी का काम समझना चाहते हैं तो नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़िए।

    • कृषि, ग्रामीण विकास, पशुपालन/भेड़ पालन, सामाजिक वानिकी, शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं को अपना गाँव तक पहुँचाना और ग्रामीणों को उसका लाभ दिलाना बी.डी.सी का उद्देश्य होता है।
    • गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम जैसे कि एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम व ग्रामीण भूमिहीन रोजगार गारंटी कार्यक्रम आदि के कार्यान्वयन की निगरानी करना और ग्रामीणों को उनके बारे में बताना बी.डी.सी कि जिम्मेदारी है।
    • अन्य कार्यों को गाँव तक पहुँचाना जो जिला योजना एवं विकास बोर्ड द्वारा Bdc को सौंपे गएँ हैं।

     

    विभिन्न क्षेत्रों में बी.डी.सी के फुल फॉर्म | BDC Full Form in various sectors

    गाँव में BDC क्या होता है यह तो हम सब ने समझ लिया पर विभिन्न जगहों पर बी.डी.सी देखने को मिल जाता है जिसका मतलब कुछ और होता है ऐसे में प्रश्न उठता है कि यहां ये क्या है? तो चलिए आपको अलग-अलग क्षेत्रों में बीडीसी के कुछ और फुल फॉर्म से परिचित करा देते हैं।

     

    1. सॉफ्टवेयर क्षेत्र में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is BDC in Software Field

    सॉफ्टवेयर से जुड़े क्षेत्र में बीडीसी का फुल फॉर्म बैकअप डाटा सेंटर समझा जाता है।

    BDC = Backup Data Center

     

    2. सेना में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is BDC Full form in Military

    बात अगर सेना की हो रही हो तो बीडीसी का मतलब यहाँ बेस डिफेंस कमांडर होता है।

    BDC = Base Defense Commander

     

    3. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is BDC in Digital Electronics

    डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स की पढाई आप कर रहे हैं और बीडीसी लिखा मिले तो इसका फुल फॉर्म बाइनरी डेसीमल काउंटर समझना।

    BDC = Binary Decimal Counter

     

    4. व्यापार में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is the Full form of BDC in Business

    व्यापार की बात चल रही हो और बीडीसी का जिक्र आये तो इसका पूर्ण प्रपत्र बिज़नेस डेवलपमेंट कॉउन्सिल होता है।

    BDC = Business Development Council

     

    5. दूरसंचार में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is BDC in Telecommunications

    दूरसंचार के क्षेत्र में बीडीसी कहीं सुनने को मिल जाए तो इसका फुल फॉर्म यहाँ बफर डाटा चैनल है।

    BDC = Buffered Data Channel

     

    6. विद्युतीय क्षेत्र में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is BDC in electrical Circuit

    इलेक्ट्रिकल सर्किट में अगर आपको बीडीसी लिखा दिखता है तो ये बाई-डायरेक्शनल कनवर्टर होता है।

    BDC = Bidirectional Converter

     

    7. इंगलैंड में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is the Full form BDC in England

    इंग्लैंड के नॉरविच शहर में बी.डी.सी से तात्पर्य है कि ब्रॉडलैंड डिस्ट्रिक्ट कॉउन्सिल की बात हो रही है।

    BDC = Broadland District Council

     

    8. टेक्नोलॉजी में बी.डी.सी का फुल फॉर्म | What is BDC Full form in Technology

    बात यदि मशीनों की या टेक्नोलॉजी की हो रही हो और बी.डी.सी का जिक्र आ जाए तो बता दें ये यहाँ जानी मानी कंपनी ब्लेड डायग्नोस्टिक्स कारपोरेशन का फुल फॉर्म है।

    BDC = Blade Diagnostics Corporation

     

    तो दोस्तों ये थी BDC Full form के बारे में विस्तृत जानकारी। हम आशा करते हैं की आप बी.डी.सी के full form से भलीभांति परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।

    हमसे जुड़े रहने के लिए सबसे नीचे दिए हमारे Email letter को फ्री में subscribe करें जिससे कि आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Newsletter

    Subscribe to stay updated.

    Popular articles

    Share article